हाथरस में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज हाथरस में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज हाथरस में किसानों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सब्जी बीज उपलब्ध कराने की दिशा में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग की गई। शुक्रवार को रामोजी रिजॉर्ट्स में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, नई दिल्ली की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भारतीय बीज सहकारी समिति के अधिकारियों ने भारत ब्रांड के तहत उपलब्ध विभिन्न सब्जी बीजों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने और बीज उत्पादन से वितरण तक की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सहकारी समितियों के सचिव, निदेशक और प्रतिनिधियों समेत करीब 225 लोग मौजूद रहे। संचालन अजय तिवारी ने किया, जबकि मुकेश चौधरी ने सभी का आभार जताया।
हाथरस में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज हाथरस में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज हाथरस में किसानों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सब्जी बीज उपलब्ध कराने की दिशा में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग की गई। शुक्रवार को रामोजी रिजॉर्ट्स में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, नई दिल्ली की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भारतीय बीज सहकारी समिति के अधिकारियों ने भारत ब्रांड के तहत उपलब्ध विभिन्न सब्जी बीजों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने और बीज उत्पादन से वितरण तक की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सहकारी समितियों के सचिव, निदेशक और प्रतिनिधियों समेत करीब 225 लोग मौजूद रहे। संचालन अजय तिवारी ने किया, जबकि मुकेश चौधरी ने सभी का आभार जताया।
- समाधान दिवस में दर्जनों शिकायतों की सुनवाई, दो का मौके पर ही निस्तारण समाधान दिवस में दर्जनों शिकायतों की सुनवाई, दो का मौके पर ही निस्तारण सादाबाद तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई की गई। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर निस्तारण: एसडीएम ऋतु सिरोही ने दो मामलों का मौके पर ही तत्काल समाधान कराया। समयसीमा का निर्देश: शेष बची शिकायतों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- ॥ श्रीराधाष्टमी विशेष ॥ ------------------------------------------------------------------ 🌺 श्रीराधा जी के ३२ नामों का स्मरण 🌺 ------------------------------------------------------- राधाष्टमी पर श्रीराधा जी के ये 32 नाम देंगे रिश्तों में प्रेम और सुख का वरदान..... राधा अष्टमी का पर्व राधारानी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। राधा का जब जिक्र आता है तो राधा-कृष्ण के प्रेम का स्मर्ण जरूर होता है। क्योंकि राधा बिना कृष्ण अधूरे हैं और कृष्ण बिना राधा। राधाष्टमी को लोग श्रीकृष्ण प्रिया राधारानी के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन बरसाने की लाडली श्रीराधा जी का जन्म हुआ था। पूरे बरसाने में इस दिन उत्सव का माहौल होता है। यहां श्रीराधा रानी की कृपा हमेशा बरसती रहती है। श्रीराधा नाम की महिमा अपरंपार है। श्री राधा जी के 32 नामों का स्मरण करने से जीवन में सुख, प्रेम और शांति का वरदान मिलता है। धन और संपत्ति तो आती जाती है जीवन में सबसे जरूरी है प्रेम, सुख और शांति। श्री राधा जी के यह नाम रिश्तों को मिठास और ताजगी देते हैं और जीवन को शांत, सरल और सुखद बनाते हैं। 1. मृदुल भाषिणी राधा ! राधा !! 2. सौंदर्य राषिणी राधा ! राधा !! 3. परम् पुनीता राधा ! राधा !! 4. नित्य नवनीता राधा ! राधा !! 5. रास विलासिनी राधा ! राधा !! 6. दिव्य सुवासिनी राधा ! राधा !! 7. नवल किशोरी राधा ! राधा !! 8. अति ही भोरी राधा ! राधा !! 9. कंचनवर्णी राधा ! राधा !! 10. नित्य सुखकरणी राधा ! राधा !! 11. सुभग भामिनी राधा ! राधा !! 12. जगत स्वामिनी राधा ! राधा !! 13. कृष्ण आनन्दिनी राधा ! राधा !! 14. आनंद कन्दिनी राधा ! राधा !! 15. प्रेम मूर्ति राधा ! राधा !! 16. रस आपूर्ति राधा ! राधा !! 17. नवल ब्रजेश्वरी राधा ! राधा !! 18. नित्य रासेश्वरी राधा ! राधा !! 19. कोमल अंगिनी राधा ! राधा !! 20. कृष्ण संगिनी राधा ! राधा !! 21. कृपा वर्षिणी राधा ! राधा !! 22. परम् हर्षिणी राधा ! राधा !! 23. सिंधु स्वरूपा राधा ! राधा !! 24. परम् अनूपा राधा ! राधा !! 25. परम् हितकारी राधा ! राधा !! 26. कृष्ण सुखकारी राधा ! राधा !! 27. निकुंज स्वामिनी राधा ! राधा !! 28. नवल भामिनी राधा ! राधा !! 29. रास रासेश्वरी राधा ! राधा !! 30. स्वयं परमेश्वरी राधा ! राधा !! 31. सकल गुणीता राधा ! राधा !! 32. रसिकिनी पुनीता राधा ! राधा !! कहते हैं कि जो भी श्रद्धापूर्वक राधा जी के नाम का आश्रय लेता है वह प्रभु की गोद मै बैठ कर उनका स्नेह पाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में स्वयं श्री हरि विष्णु जी ने कहा है कि जो व्यक्ति अनजाने मैं भी राधा कहता है उसके आगे मैं सुदर्शन चक्र लेकर चलता हूं। उसके पीछे स्वयं शिव जी उनका त्रिशूल लेकर चलते हैं। उसके दाईं ओर इंद्र वज्र लेकर चलते हैं और बाईं तरफ वरुण देव छत्र लेकर चलते हैं। ॥ श्रीराधायै नमः ॥ ॥ राधे राधे ॥1
- मथुरा फैक्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारियों की मौत परिजनों ने मलिक पर लगे गंभीर आरोप1
- कस्बा गोंडा के नगला दरबर बस स्टेड के पास पुलिस पड़ाव की जगह पर पानी निकासी के लिए नाला खुदबाया गया1
- * खबर जिला फिरोजाबाद के नारखी ब्लॉक तहसील टूंडला के गाँव नगला बीच से * काफी वर्षों से शिकायत करने के बाद भी सफाई कार्यो पर नहीं अधिकारियों का ध्यान जिम्मेदार अधिकारी मौन आखिर कब मिलेगा न्याय * गली में भरे नाले के पानी से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में हो रही समस्या बढ़ रहा बीमारीयों का कहर * काफी सालों से चौक पड़े नाले * आखिर कब होगा सुधार1
- वार्ड नंबर एक में नाली खरंजा में कराए गए खंरजो में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले में नाली कुछ ही समय में हुई क्षतिग्रस्त शिकायत। वार्ड नंबर एक में नाली खरंजा में कराए गए खंरजो में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले में नाली कुछ ही समय में हुई क्षतिग्रस्त शिकायत। सादाबाद । शनिवार को तहसील दिवस में सभासद वार्ड नंबर एक से दिनेश वर्मा ने शिकायत देते हुए बताया कि जैतई रोड से संदीप ठाकुर के मकान तक व जैतई रोड़ से गोरख मंदिर तक तथा बौद्ध विहार कॉलोनी गली नंबर 2 में कराए गए नए खरंजा एवं नाली निर्माण कार्य में घर लापरवाही व घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसके कारण नाली उबर खाबर खराब हो चुकी है घटिया सामग्री का प्रयोग कर गलत तरीके से धनराशि निकाल ली है जिसकी सभासद ने जांच कराने की शिकायत की है।1
- बर्रा में सुबह-सुबह गरजा KDA का बुलडोजर, 500 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त बर्रा के बरी गांव में शनिवार सुबह KDA का बुलडोजर गरजा। जोन-3 भूमि बैंक अनुभाग की टीम ने करीब 500 वर्गमीटर जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली। बताया गया कि आराजी संख्या 314 पर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी की ओर से बाउंड्रीवॉल और कमरे बनाए गए थे, जिन्हें KDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। KDA के मुताबिक, UP नगर योजना अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस देने के बाद यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर मेट्रो निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना है, जिसके चलते KDA ने कार्रवाई की।1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री दाऊजी महाराज की भव्य रथयात्रा जगह-जगह आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, आकर्षक झांकियों और काली अखाड़े ने बांधा समां अवागढ़। कस्बा अवागढ़ में वार्ष्णेय समाज के मंदिर श्री दाऊजी महाराज के धार्मिक आयोजन के तहत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा एवं रथयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर से रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश वार्ष्णेय चिकोरी ने फीता काटकर रथयात्रा का विधिवत उद्घाटन किया। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर किला रोड, जलेसर रोड, मेन बाजार और आगरा रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं कस्बावासियों ने श्री दाऊजी महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बैंड-बाजों और रोड शो के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वहीं काली अखाड़े के कलाकारों ने अपने करतबों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं ने दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा को लेकर वार्ष्णेय समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गईं। कार्यक्रम में मेला प्रभारी डॉ. संजीव वार्ष्णेय बांटी, अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय, महामंत्री कारण वार्ष्णेय किशु, जगन वार्ष्णेय, किशन लाल सेठी, राजेश वार्ष्णेय, मंगल सेन वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, मनीष केमिस्ट, उमंग वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, प्रांजुल वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, विष्णु साईं, देवू वार्ष्णेय, गगन वार्ष्णेय, रानू वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।2
- बाराबंकी सतरिख थाना क्षेत्र में बरकतनगर गांव में जमीन कब्जे को लेकर हिंसक विवाद सामने आया है, दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल रहे है 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला कानून व्यवस्था किया कायम कारवाही जारी।n1