हरदोई पुलिस तबादला एक्सप्रेस, 'मलाईदार' थानों से 'लाइन' हाजिर तक का सफर, साहबों की कुर्सियां हिलीं,खाकी के 'ताश' फेंटे गए कहीं खुशी, कहीं 'लाइन' हाजिर! हरदोई पुलिस तबादला एक्सप्रेस, 'मलाईदार' थानों से 'लाइन' हाजिर तक का सफर, साहबों की कुर्सियां हिलीं,खाकी के 'ताश' फेंटे गए कहीं खुशी, कहीं 'लाइन' हाजिर! हरदोई।पुलिस महकमे में देर रात आई तबादला एक्सप्रेस ने कई सूरमाओं के ठिकाने बदल दिए हैं किसी को 'मलाईदार' थाना मिला है, तो किसी की रवानगी 'पुलिस लाइन' के ठंडे बस्ते में हो गई है।सतीश चन्द्र अब अतरौली की गलियों को छोड़कर बेनीगंज में अपनी 'निरीक्षण' की धाक जमाएंगे।वहीं, बेनीगंज से मार्कण्डेय सिंह को बेहटा गोकुल की कमान सौंप दी गई है।लोनार थाना भी अब नए अंदाज में दिखेगा, क्योंकि यहाँ राकेश सिंह यादव की जगह अब सुनील कुमार मिश्र थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे राकेश यादव अब पचदेवरा संभालेंगे।विश्वास शर्मा के लिए भी नया ठिकाना तय हुआ है अब वे 'रेलवेगंज' की चौकी छोड़कर सुरसा थाने की कमान संभालते नज़र आएंगे। उनकी जगह अब शिव नारायण सिंह रेलवेगंज चौकी का जिम्मा संभालेंगे।लिस्ट में एक नाम जो काफी चर्चा में है, वो है मनोज कुमार सिंह का। 'गैंगस्टर प्रकोष्ठ' के प्रभारी से अब वे सीधे अतरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक बन गए हैं। यानी अब अपराधियों पर 'प्रकोष्ठ' के साथ-साथ सीधे थाने से भी नकेल कसी जाएगी।धर्मेंद्र गिरि के लिए ये बदलाव थोड़ा अलग रहा, उन्हें बेहटा गोकुल से हटाकर फिलहाल पुलिस लाइन भेज दिया गया है। #UPPolice #HardoiNews #PoliceTransfer #BreakingNews #खाकी_में_खलबली #HardoiPolice #TransferUpdate #थानेदारी_का_खेला

- हरदोई के भरावन गांव का मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आवागमन में परेशानी के चलते गांववालों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीण जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- हरदोई की बघौली गैस एजेंसी पर ग्राहकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।1
- UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई साहसिक मुठभेड़ ने इलाके को दहला दिया। बीती आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा पसरा रहा, जहाँ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों पर आईजी रेंज लखनऊ द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ताबड़तोड़ फायरिंग और पुलिस का पलटवार अटरिया कस्बे और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार चोरियों से पुलिस अलर्ट पर थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जो बदमाशों के पैरों में लगीं और वे मौके पर ही गिर पड़े। पकड़े गए अपराधियों का कच्चा चिट्ठा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है: मोहम्मद फरीद: पुत्र सिराज, निवासी सराय बाड़ी (सिधौली) बैजनाथ उर्फ धीरज: पुत्र छोटे सिंह, निवासी नंदवन (संदना) "इन दोनों ही अपराधियों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा खतरा टल गया है।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन भारी मात्रा में बरामदगी पुलिस ने बदमाशों के पास से अपराध की दुनिया का मोटा सामान बरामद किया है: आभूषण: करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर। नकदी: भारी मात्रा में चोरी की गई राशि। वाहन: एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल। हथियार: भारी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस। इलाके में राहत, टीम को शाबाशी इस मुठभेड़ के बाद अटरिया के स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए अटरिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को शाबाशी दी है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।2
- सीतापुर के सिधौली तहसील के गढ़ी गांव में हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से नल की जल्द मरम्मत करवाने की गुहार लगा रहे हैं।2
- Facebook Content Monetization Kaise Activate Kare 2026 🔥 | Bank Account Setup Full Process 💸#FacebookMonetization1
- नौबस्ता पुलिया के पास मेला जा रहे परिवार को स्कार्पियो सवार दबंगों ने युवक की पिटाई साथ ही कर में बैठी महिलाओं से की छेड़छाड़। लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके में अमराई गांव के नौबस्ता पुलिया के पास मेला जा रहे परिवार को स्कार्पियो सवार दबंगों ने युवक की पिटाई साथ ही कर में बैठी महिलाओं से की छेड़छाड़। गाड़ी का पास न देने के चलते स्कार्पियो सवार दबंगों ने की मारपीट। परिजन इंदिरा नगर थाने पर मौजूद। वही आपको बता दे की पिटाई में घायल युवक राहुल की हालत गंभीर। पुलिस पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दे घायलों को मेडिकल कराने ले गई अस्पताल। परिजन लग रहे न्याय की गुहार।2
- शारदा नहर में युवक का शव उतराता मिला,इलाके में सनसनी लखनऊ। चिनहट इलाके के जुग्गौर गांव के पास शारदा नहर में रविवार 10 मई 2026 को एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।1
- अल्कोहल जाँच के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीनें कई लोगों के मुंह से होकर गुजरती हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। यदि मशीन किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई हो तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में जाँच कराते समय बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।1