logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हैदरगढ़ समेत जिलेभर की तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 57 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण अनुपस्थित अधिकारी का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश हैदरगढ़ तहसील में एसडीएम राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 03का तत्काल निस्तारण ओमप्रकाश श्रीवास्तव बाराबंकी। 04 अप्रैल 2026 जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। जिसमे उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया। *अनुपस्थित अधिकारी का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश* जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा तहसील सिरौलीगौसपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश निर्गत किए गए। मौके पर जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अजय कुमार सिंह निवासी मेहंदीपुर द्वारा बडनपुर से पतुलकी वाया श्याम नगर पूर्वी विकासखंड दरियाबाद सड़क पर किसानों व गांव के अंदर व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई इसके संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक को एक सप्ताह के अंदर पटरियों का समुचित अनुरक्षण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मेजर हर भगत सिंह निवासी सराही द्वारा भूमि संबंधी धोखाधड़ी की जांच करने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रामशरण निवासी जोरावपुर द्वारा चकमार्क पर अवैध कब्जा किए जाने संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राम से नहीं घाट को तत्काल नायब तहसीलदार के माध्यम से जांच कर कर चकमार्ग को खाली करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। *जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 454 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 57 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।* तहसील रामसनेहीघाट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 131 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया इसी प्रकार तहसील सिरौलीगौसपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील रामनगर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं क्षेत्राधिकारी समीर सिंह तहसीलदार की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 03 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

15 hrs ago
user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
5790a6ef-5104-45f9-9d9c-b1cfa8a9820a

हैदरगढ़ समेत जिलेभर की तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 57 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण अनुपस्थित अधिकारी का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश हैदरगढ़ तहसील में एसडीएम राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 03का तत्काल निस्तारण ओमप्रकाश श्रीवास्तव बाराबंकी। 04 अप्रैल 2026 जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। जिसमे उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया। *अनुपस्थित अधिकारी का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश* जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा तहसील सिरौलीगौसपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश निर्गत किए गए। मौके पर जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अजय कुमार सिंह निवासी मेहंदीपुर द्वारा बडनपुर

556e3d12-c490-4399-9dcc-a2c74845688b

से पतुलकी वाया श्याम नगर पूर्वी विकासखंड दरियाबाद सड़क पर किसानों व गांव के अंदर व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई इसके संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक को एक सप्ताह के अंदर पटरियों का समुचित अनुरक्षण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मेजर हर भगत सिंह निवासी सराही द्वारा भूमि संबंधी धोखाधड़ी की जांच करने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रामशरण निवासी जोरावपुर द्वारा चकमार्क पर अवैध कब्जा किए जाने संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राम से नहीं घाट को तत्काल नायब तहसीलदार के माध्यम से जांच कर कर चकमार्ग को खाली करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। *जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 454 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 57 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।* तहसील रामसनेहीघाट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का

802a4d06-e68a-4ab8-82d7-8419655833b5

आयोजन किया गया। जिसमें कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 131 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया इसी प्रकार तहसील सिरौलीगौसपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील रामनगर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं क्षेत्राधिकारी समीर सिंह तहसीलदार की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 03 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हैदरगढ़ बाराबंकी। विधुत वितरण मण्डल के संविदा कार्मिकों ने सुपरवाइजर पर शोषण मानसिक प्रताड़ना के गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्य न करने का विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया और कहा जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम सभी किसी कीमत पर काम नहीं उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रशासन के सक्षम अधिकारियों को शिकायती प्राथनापत्र दिये। देखना यह है कि सरकार क्या उचित कार्यवाही करती है इन को,,,,,,
    4
    हैदरगढ़ बाराबंकी। विधुत वितरण मण्डल के संविदा  कार्मिकों ने सुपरवाइजर पर  शोषण मानसिक प्रताड़ना के गम्भीर आरोप लगाते हुए 
कार्य न करने का विरोध जताते हुए  इस्तीफा दे दिया और कहा जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम सभी किसी कीमत पर काम नहीं उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रशासन के सक्षम अधिकारियों को शिकायती प्राथनापत्र दिये। देखना यह है कि सरकार क्या उचित कार्यवाही करती है इन को,,,,,,
    user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव Ajgain थाना क्षेत्र में Kanpur–Lucknow पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चल रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर आग की लपटें और धुएं का गुबार देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को किनारे लगाया और खुद सुरक्षित बाहर निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राम जी दीक्षित पत्रकार*
    2
    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
Ajgain थाना क्षेत्र में Kanpur–Lucknow पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चल रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। 
बताया जा रहा है कि ट्रक कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था, 
तभी इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
हाईवे पर आग की लपटें और धुएं का गुबार देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को किनारे लगाया और खुद सुरक्षित बाहर निकल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राम जी दीक्षित पत्रकार*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • "हमारे पापा विधायक हैं” यूपी के भाजपा MLA राजेंद्र पटेल का बेटा हूटर बाजी कर रहा था, SDM ने रोका तो वह SDM को धौंस दिखाने लगा कि हमारे पापा विधायक हैं इसके बाद SDM ने कार को सीज कर दिया
    1
    "हमारे पापा विधायक हैं”
यूपी के भाजपा MLA राजेंद्र पटेल का बेटा हूटर बाजी कर रहा था, SDM ने रोका तो वह SDM को धौंस दिखाने लगा कि हमारे पापा विधायक हैं
इसके बाद SDM ने कार को सीज कर दिया
    user_Harishankar news
    Harishankar news
    Photographer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तूफान के बाद तुरंत बहाल हुई बिजली | JE कमल किशोर की लोगों ने की जमकर तारीफ | बाराबंकी
    1
    तूफान के बाद तुरंत बहाल हुई बिजली | JE कमल किशोर की लोगों ने की जमकर तारीफ | बाराबंकी
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सीतापुर में भीषण अग्निकांड: आकाशीय बिजली गिरने से गांव जलकर खाक, मां और बेटी जिंदा जलीं* सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई, जिसमें एक गांव जलकर खाक हो गया। इस हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा जिंदा जल गए ¹। *क्या है मामला?* आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कई घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा जिंदा जल गए। *क्या है प्रशासन की कार्रवाई?* प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। मृतका के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है और अन्य पीड़ितों को रहने, खाने और आर्थिक सहायता दी जा रही है ²। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में कितने घर जलकर खाक हुए या प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?
    1
    *सीतापुर में भीषण अग्निकांड: आकाशीय बिजली गिरने से गांव जलकर खाक, मां और बेटी जिंदा जलीं*
सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई, जिसमें एक गांव जलकर खाक हो गया। इस हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा जिंदा जल गए ¹।
*क्या है मामला?*
आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कई घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा जिंदा जल गए।
*क्या है प्रशासन की कार्रवाई?*
प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। मृतका के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है और अन्य पीड़ितों को रहने, खाने और आर्थिक सहायता दी जा रही है ²।
क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में कितने घर जलकर खाक हुए या प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter Nawabganj, Barabanki•
    6 hrs ago
  • अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ लखनऊ। पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित वातावरण में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह जनभवन (राजभवन) के समक्ष स्थित विश्वेश्वरैया हाल में भव्य एवं गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम श्रद्धेय पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी तथा बाबूराव विष्णु पराड़कर के आदर्शों को समर्पित रहा। समारोह में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिससे पूरे वातावरण में गरिमा और शालीनता का संचार हुआ। सूचना विभाग की अयोध्या से आई सांस्कृतिक टीम ने लोक रंगों से भरपूर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका प्रकृति यादव के नेतृत्व में मान्या, अविका, गौरी, अमन, आदर्श, अनुज, चन्दन, अश्वनी और सोनू कुमार ने लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में जीवंतता का संचार करते हुए पत्रकारिता और भारतीय संस्कृति के सुंदर समन्वय का संदेश दिया। संयोजक प्रभात त्रिपाठी, ने अपने संबोधन में कहा पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान में कोई समझोता नहीं किया जाएगा l
    1
    अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ    लखनऊ। पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित वातावरण में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह जनभवन (राजभवन) के समक्ष स्थित विश्वेश्वरैया हाल में भव्य एवं गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम श्रद्धेय पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी तथा बाबूराव विष्णु पराड़कर के आदर्शों को समर्पित रहा। समारोह में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिससे पूरे वातावरण में गरिमा और शालीनता का संचार हुआ।
सूचना विभाग की अयोध्या से आई सांस्कृतिक टीम ने लोक रंगों से भरपूर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका प्रकृति यादव के नेतृत्व में मान्या, अविका, गौरी, अमन, आदर्श, अनुज, चन्दन, अश्वनी और सोनू कुमार ने लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में जीवंतता का संचार करते हुए पत्रकारिता और भारतीय संस्कृति के सुंदर समन्वय का संदेश दिया।
संयोजक प्रभात त्रिपाठी, ने अपने संबोधन में कहा पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान में कोई समझोता नहीं किया जाएगा l
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    12 min ago
  • स्कूल में ‘डिसिप्लिन’ के नाम पर दी गई सजा एक बच्ची की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और जान चली गई। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश है। RTE Act 2009 के तहत शारीरिक दंड पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
    1
    स्कूल में ‘डिसिप्लिन’ के नाम पर दी गई सजा एक बच्ची की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और जान चली गई।
घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश है। RTE Act 2009 के तहत शारीरिक दंड पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • हैदरगढ़ बाराबंकी। शाम को हुई भीषण ओलावृष्टि बरसात से किसान हुए तबाह वहीं पर गौशालाओं में खुले में आसमान के नीचे गौवंसों का क्या हाल होगा यह आप कल्पना करिए यह सोचना आप सभी की जिम्मेदारी है
    1
    हैदरगढ़ बाराबंकी। शाम को हुई भीषण ओलावृष्टि बरसात से किसान हुए तबाह वहीं पर गौशालाओं में खुले में आसमान के नीचे गौवंसों का क्या हाल होगा यह आप कल्पना करिए 
यह सोचना आप सभी की जिम्मेदारी है
    user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
    हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.