एडीएम अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को पौधों का वितरण शाहजहांपुर। एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत ऑल सेंट्स स्कूल, में शनिवार को भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार रहे। उनके विद्यालय पहुँचने पर डायरेक्टर सचिन बाथम, प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी तथा विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एडीएम अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को पौधों का वितरण भी किया तथा प्रत्येक बच्चे से पौधे को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा का आधार भी हैं। विद्यालय के डायरेक्टर सचिन बाथम ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और अपने परिवार एवं समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ रूबी गुप्ता, अश्वनी कुमार, फरीन अंसारी, समन खान, अंकिता, शगुफ्ता सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- डीएम-एसपी ने पटना देवकली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं परखी शाहजहांपुर, 1 अगस्त। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रसिद्ध शिव मंदिर पटना देवकली स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसपी ने मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी से मेले की व्यवस्थाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मंदिर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली धाम पर सावन के प्रथम सोमवार सहित पूरे श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।1
- गौतम मौर्य की हत्याकांड के बाद एसपी सिटी की नोक जोक1
- श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण1
- अद्वितीय समर्पण, कर्मठ और कर्तव्यपरायण है श्री मिश्र.. विनोद सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति दी गई विदाई उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में भावलखेड़ा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विकास खण्ड भावलखेड़ा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री विश्वकांत मिश्र जी की सेवानिवृत्ति पर 'सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- kele ka phool khane se kaun si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo1
- *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*1
- गौतम मौर्य का शव पोस्टमार्टम के बाद धरना स्थल पहुंचा, कांट थाने के सामने हाईवे.. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गौतम मौर्य का शव कांट थाने के सामने धरना स्थल पर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया गया। हजारों की संख्या में लोग धरने पर डटे हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार लोगों को समझाने में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और धरना-प्रदर्शन जारी है।1