logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोधी समाज का लड़का ब्राह्मण समाज की लड़की पन्ना के हीरा ने रचा इतिहास आज दिनांक 20.04.2026 पन्ना जिले के पवई विधानसभा के ग्राम अमहा..पगड़ी निवासी श्री राम प्रकाश लोधी जी के पुत्र की शादी ब्राह्मण समाज की लड़की से बड़े धूमधाम से संपन्न हुई जिसमें लोधी समाज का दूल्हा और ब्राह्मण समाज की दुल्हन शादी की बहुत-बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं

2 hrs ago
user_User4288
User4288
Local Politician हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
13aa1044-7e5f-4c15-b9f4-0068704980c8

लोधी समाज का लड़का ब्राह्मण समाज की लड़की पन्ना के हीरा ने रचा इतिहास आज दिनांक 20.04.2026 पन्ना जिले के पवई विधानसभा के ग्राम अमहा..पगड़ी निवासी श्री राम प्रकाश लोधी जी के पुत्र की शादी ब्राह्मण समाज की लड़की से बड़े धूमधाम से संपन्न हुई जिसमें लोधी समाज का दूल्हा और ब्राह्मण समाज की दुल्हन शादी की बहुत-बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खेत में बनी टपरिया में लगी आग, अंदर सो रहा मजदूर जिंदा जला अस्पताल जाते समय मौत...आग किन कारणों से लगी इसका पता लगा रही पुलिस.. हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में रविवार शाम खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे उसके अंदर सो रहा एक मजदूर जिंदा जल गया। परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस हटा अस्पताल पहुंचे हैं। शव को फ्रीजर में रखा गया है सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। टपरिया में आग कैसे लगी घटना का कारण अज्ञात है पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है। मृतक की पहचान हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी जीवन पिता गफ़्लू विश्वकर्मा 42 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की कांटी गांव का रहने वाला गोलू पटेल जीवन विश्वकर्मा को अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले जाता था। रविवार सुबह भी वह घर से उसे अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले गया था। खेत में एक टपरिया बनी है। जिसके के अंदर दोनों लोग सो रहे थे। रविवार शाम अचानक टपरिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोलू पटेल वहां से भागा तो रास्ते में जीवन के परिजन मिल गए। गोलू ने बताया कि टपरिया में आग लग गई है जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पूरी टपरिया आग में जल चुकी थी और जीवन आग में बुरी तरह से झुलसा हुआ वहां पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे वहां से निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन युवक आग में पूरा जल चुका था। हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। हटा पुलिस ने मामले को जांच में लिया है ओर आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
    1
    खेत में बनी टपरिया में लगी आग, अंदर सो रहा मजदूर जिंदा जला अस्पताल जाते समय मौत...आग किन कारणों से लगी इसका पता लगा रही पुलिस..
हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में रविवार शाम खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई।  जिससे उसके अंदर सो रहा एक मजदूर जिंदा जल गया।  परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।  डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,  लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई।  जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस हटा  अस्पताल पहुंचे हैं। शव को फ्रीजर में रखा गया है सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा।  पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। टपरिया में आग कैसे लगी घटना का कारण अज्ञात है पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है।  मृतक की पहचान हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी
जीवन पिता गफ़्लू विश्वकर्मा  42 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की कांटी गांव का रहने वाला गोलू पटेल जीवन विश्वकर्मा को अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले जाता था। रविवार सुबह भी वह घर से उसे अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले गया था।  खेत में एक टपरिया बनी है। जिसके  के अंदर दोनों लोग सो रहे थे। रविवार शाम अचानक  टपरिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई।  गोलू पटेल वहां से भागा तो रास्ते में जीवन के परिजन मिल गए। गोलू ने बताया कि टपरिया में आग लग गई है जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पूरी टपरिया आग में जल चुकी थी और जीवन आग में बुरी तरह से झुलसा हुआ वहां पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे वहां से निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे,  लेकिन युवक आग में पूरा जल चुका था। हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन  रास्ते में मौत हो गई।
हटा पुलिस ने मामले को जांच में लिया है ओर आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आडंबर,पाखंड की पोल खोलने आ रहा हूँ छतरपुर… आप सभी को संकल्प दिलाने बुंदेलखंड को मनुवाद और सामंतवाद से आज़ाद कराना है। फिर आ रहा है दामोदर यादव छतरपुर 24 तारीख को देखते हैं क्या पाखंड फैला रहा है मनु वादियों के खिलाफ
    1
    आडंबर,पाखंड की पोल खोलने आ रहा हूँ छतरपुर…
आप सभी को संकल्प दिलाने बुंदेलखंड को मनुवाद और सामंतवाद से आज़ाद कराना है।
फिर आ रहा है दामोदर यादव छतरपुर 24 तारीख को देखते हैं क्या पाखंड फैला रहा है मनु वादियों के खिलाफ
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गर्मियों के चलते और भी आनंद वाला वीडियो जब सामने आ जाए तो पर्यटकों में उत्सव का माहौल देखने को मिलता है ऐसा ही कुछ पन्ना टाइगर रिजर्व की पी 142 ने किया जिसने हिरण से लड़ाई करते हुए अपना शिकार हिरण का कर लिया कुछ मिनट की लड़ाई चलने के बाद आखिरकार शिकार हिरण का हो गया वीडियो रोमांचक करने वाला देखते ही बनता है पन्ना टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश
    1
    गर्मियों के चलते और भी आनंद वाला वीडियो जब सामने आ जाए तो पर्यटकों में उत्सव का माहौल देखने को मिलता है ऐसा ही कुछ पन्ना टाइगर रिजर्व की पी 142 ने किया जिसने हिरण से लड़ाई करते हुए अपना शिकार हिरण का कर लिया कुछ मिनट की लड़ाई चलने के बाद आखिरकार शिकार हिरण का हो गया वीडियो रोमांचक करने वाला देखते ही बनता है पन्ना टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक बल्देवगढ़ में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई
    1
    टीकमगढ़ बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक बल्देवगढ़ में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कटनी में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी: जंक्शन से मुड़वारा जाने का वसूला 1020रुपये किराया, विरोध करने पर मजदूरों को दी जान से मारने की धमकी। ​कटनी। कटनी शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बाहरी यात्रियों के साथ सरेराह लूट और अभद्रता आम बात हो गई है। ताजा मामला कटनी जंक्शन और मुड़वारा स्टेशन के बीच का है, जहां दो गरीब मजदूरों से महज कुछ किलोमीटर की दूरी के लिए 1020 रुपये वसूल लिए गए। विरोध करने पर ऑटो चालक ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ​मात्र 30 रुपये की बात कर बिठाया, फिर की अवैध वसूली ​पीड़ित यात्री दीपक यादव ने बताया कि वह अपने मित्र आकाश यादव के साथ शहडोल जिले के ग्राम गोपारु के निवासी हैं। दोनों पिछले तीन महीनों से पुणे में मजदूरी कर रहे थे। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे जब वे रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से कटनी जंक्शन पहुंचे, तो उन्हें शहडोल जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए मुड़वारा स्टेशन जाना था। ​स्टेशन के बाहर एक ई-रिक्शा चालक ने 30 रुपये सवारी के हिसाब से उन्हें बिठाया। लेकिन मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही चालक के तेवर बदल गए। जब यात्रियों ने तयशुदा 60 रुपये देने की कोशिश की, तो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रति सवारी 510 रुपये के हिसाब से कुल 1020 रुपये की मांग की। ​नकदी नहीं थी तो मोबाइल दुकान पर कराया 'PhonePe' ​दहशत का आलम यह था कि ऑटो चालक ने मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी। जब मजदूरों ने नकदी न होने की बात कही, तो चालक उन्हें जबरन एक मोबाइल दुकान कृष्णा मोबाइल केयर पर ले गया। वहां दुकानदार के नंबर पर 1020 रुपये 'फोन पे' करवाए गए और दुकानदार से नकदी लेकर यात्रियों को छोड़ा गया। ​स्थानीय लोगों में आक्रोश खतरे में शहर की छवि ​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कटनी एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां चारों दिशाओं से यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इस तरह की घटनाएं कटनी की छवि खराब कर रही हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे गुंडा तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा यात्रियों का इस शहर से भरोसा उठ जाएगा। ​इस मामले पर नेहा पच्चीसिया,नगर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कहा कि पूर्व में भी ऐसी शिकायतों पर मुहिम चलाकर कार्रवाई की गई थी और चालकों को हिदायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस ताजा मामले में शिकायत मिलते ही तत्काल प्राथमिक दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कटनी में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी: जंक्शन से मुड़वारा जाने का वसूला 1020रुपये किराया, विरोध करने पर मजदूरों को दी जान से मारने की धमकी।
​कटनी। कटनी शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बाहरी यात्रियों के साथ सरेराह लूट और अभद्रता आम बात हो गई है। ताजा मामला कटनी जंक्शन और मुड़वारा स्टेशन के बीच का है, जहां दो गरीब मजदूरों से महज कुछ किलोमीटर की दूरी के लिए 1020 रुपये वसूल लिए गए। विरोध करने पर ऑटो चालक ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
​मात्र 30 रुपये की बात कर बिठाया, फिर की अवैध वसूली
​पीड़ित यात्री दीपक यादव ने बताया कि वह अपने मित्र आकाश यादव के साथ शहडोल जिले के ग्राम गोपारु के निवासी हैं। दोनों पिछले तीन महीनों से पुणे में मजदूरी कर रहे थे। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे जब वे रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से कटनी जंक्शन पहुंचे, तो उन्हें शहडोल जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए मुड़वारा स्टेशन जाना था।
​स्टेशन के बाहर एक ई-रिक्शा चालक ने 30 रुपये सवारी के हिसाब से उन्हें बिठाया। लेकिन मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही चालक के तेवर बदल गए। जब यात्रियों ने तयशुदा 60 रुपये देने की कोशिश की, तो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रति सवारी 510 रुपये के हिसाब से कुल 1020 रुपये की मांग की।
​नकदी नहीं थी तो मोबाइल दुकान पर कराया 'PhonePe'
​दहशत का आलम यह था कि ऑटो चालक ने मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी। जब मजदूरों ने नकदी न होने की बात कही, तो चालक उन्हें जबरन एक मोबाइल दुकान कृष्णा मोबाइल केयर पर ले गया। वहां दुकानदार के नंबर पर 1020 रुपये 'फोन पे' करवाए गए और दुकानदार से नकदी लेकर यात्रियों को छोड़ा गया।
​स्थानीय लोगों में आक्रोश खतरे में शहर की छवि
​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कटनी एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां चारों दिशाओं से यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इस तरह की घटनाएं कटनी की छवि खराब कर रही हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे गुंडा तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा यात्रियों का इस शहर से भरोसा उठ जाएगा।
​इस मामले पर नेहा पच्चीसिया,नगर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कहा कि पूर्व में भी ऐसी शिकायतों पर मुहिम चलाकर कार्रवाई की गई थी और चालकों को हिदायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस ताजा मामले में शिकायत मिलते ही तत्काल प्राथमिक दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटौरिया करने जा रहे हैं गरीब यतीम कन्याओं की शादी । समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं धर्मेंद्र लटौरिया । दी बेस्ट न्यूज़ ने की धर्मेंद्र लटौरिया से खास बातचीत । देखिए इंटरव्यू ।
    1
    सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटौरिया करने जा रहे हैं गरीब यतीम कन्याओं की शादी ।
समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं धर्मेंद्र लटौरिया ।
दी बेस्ट न्यूज़ ने की धर्मेंद्र लटौरिया से खास बातचीत ।
देखिए इंटरव्यू ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दमोह --प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज डिजिटल स्व-गणना अभियान के तहत स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज की उन्होंने जिलेवासियों से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की।
    1
    दमोह --प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज डिजिटल स्व-गणना अभियान के तहत स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज की 
उन्होंने जिलेवासियों से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नौगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर पति की मौके पर ही मौत पत्नी और पुत्र बाल बाल बचे । नौगांव में बालू माफिया का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
    1
    नौगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर पति की मौके पर ही मौत पत्नी और पुत्र बाल बाल बचे ।
नौगांव में बालू माफिया का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्ना (म.प्र.)* *वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न* _पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश_ *पन्ना* - नगर की गौरवमयी शैक्षणिक संस्था महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। *कार्यक्रम का शुभारंभ* सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि मीना राजे परमार (जिला पंचायत अध्यक्ष), डॉ. राजेश वर्मा (गुनौर विधायक), माननीया प्रियदर्शनी देवी (संस्था अध्यक्ष), माननीया कृष्णा कुमारी (संस्था सचिव) एवं समर बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना सामूहिक नृत्य के साथ प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। *सांस्कृतिक कार्यक्रम* सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में - डिस्को दीवाने, पन्ना को हीरा, महाभारत एक्ट, चले जैसे हवाएँ, सौदा खरा-खरा, बोल न हल्के-हल्के, युगों की व्याख्या, पर्यावरण संरक्षण, एक दो तीन, कवि सम्मेलन, ऑपरेशन सिंदूर, द स्टेज क्वीन, मोरी बहु हिरानी है, एवं धुरंधर का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। *प्रतिभा सम्मान* संस्था प्राचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा कक्षा एल.के.जी. से 12वीं तक की प्रवीण्य सूची में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। *अतिथियों का उद्बोधन* - *मीना राजे परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष*: छात्र-छात्राओं के सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जिससे सर्वांगीण विकास हो सके। - *डॉ. राजेश वर्मा, गुनौर विधायक*: कार्यक्रमों को देख कर प्रबंध समिति एवं शिक्षक परिवार की प्रशंसा की जिन्होंने छात्र-छात्राओं की कला को निखारने का मंच प्रदान किया। साथ ही संस्था की प्रगति की कामना की। - *प्रियदर्शनी देवी, संस्था अध्यक्ष एवं कृष्णा कुमारी, सचिव*: सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की, साथ ही चयनित कार्यक्रमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। *उपस्थिति* इस अवसर पर शिक्षा विभाग से पुष्पराज सिंह परमार, सुरेश सौरव (कवि) के साथ नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार व्यक्त भवानी दीन पटेल (व्याख्याता हिंदी) के द्वारा एवं कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी पहलवान सिंह के द्वारा किया गया।
    4
    *महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्ना (म.प्र.)*  
*वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न*  
_पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश_
*पन्ना* - नगर की गौरवमयी शैक्षणिक संस्था महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। 
*कार्यक्रम का शुभारंभ*  
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि मीना राजे परमार (जिला पंचायत अध्यक्ष), डॉ. राजेश वर्मा (गुनौर विधायक), माननीया प्रियदर्शनी देवी (संस्था अध्यक्ष), माननीया कृष्णा कुमारी (संस्था सचिव) एवं समर बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना सामूहिक नृत्य के साथ प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम*  
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में - डिस्को दीवाने, पन्ना को हीरा, महाभारत एक्ट, चले जैसे हवाएँ, सौदा खरा-खरा, बोल न हल्के-हल्के, युगों की व्याख्या, पर्यावरण संरक्षण, एक दो तीन, कवि सम्मेलन, ऑपरेशन सिंदूर, द स्टेज क्वीन, मोरी बहु हिरानी है, एवं धुरंधर का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
*प्रतिभा सम्मान*  
संस्था प्राचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा कक्षा एल.के.जी. से 12वीं तक की प्रवीण्य सूची में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
*अतिथियों का उद्बोधन*  
- *मीना राजे परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष*: छात्र-छात्राओं के सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जिससे सर्वांगीण विकास हो सके।  
- *डॉ. राजेश वर्मा, गुनौर विधायक*: कार्यक्रमों को देख कर प्रबंध समिति एवं शिक्षक परिवार की प्रशंसा की जिन्होंने छात्र-छात्राओं की कला को निखारने का मंच प्रदान किया। साथ ही संस्था की प्रगति की कामना की।  
- *प्रियदर्शनी देवी, संस्था अध्यक्ष एवं कृष्णा कुमारी, सचिव*: सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की, साथ ही चयनित कार्यक्रमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
*उपस्थिति*  
इस अवसर पर शिक्षा विभाग से पुष्पराज सिंह परमार, सुरेश सौरव (कवि) के साथ नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में आभार व्यक्त भवानी दीन पटेल (व्याख्याता हिंदी) के द्वारा एवं कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी पहलवान सिंह के द्वारा किया गया।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.