logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल, होली पर दिया एकता का संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले—भारतीय पर्व समाज को जोड़ने का माध्यम भक्ति, रंग और उल्लास से सराबोर रहा गोरखपुर नगर गोरखपुर। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शहर के घंटाघर से भगवान नृसिंह की रंगभरी भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति, रंग और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्री होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व और परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर समाज में एकता और समरसता को मजबूत करें तथा हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि होली का पर्व समाज में भेदभाव मिटाकर सभी को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, सद्भाव और समरसता की भावना सशक्त होती है। श्री होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने कहा कि यह पर्व हमारी धार्मिक और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में इस शोभायात्रा की शुरुआत नानाजी देशमुख ने की थी। योगी आदित्यनाथ के शामिल होने से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह और बढ़ गया है। संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद ख्याति प्राप्त भजन गायिकाओं ने फाग और होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। फरुहई नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। भगवा ध्वजारोहण और संघ प्रार्थना के पश्चात भगवान नृसिंह की आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान फूलों की होली और अबीर-गुलाल के साथ रंगों की होली खेली गई। “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे देशभक्ति गीतों की धुन पर स्वयंसेवक और श्रद्धालु झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की धुन पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। शोभायात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर हाल्सीगंज, शीतला माता मंदिर, सराफा भवन, मदरसा, ललडिग्गी, मीरजापुर, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, बक्सीपुर, आर्य समाज मंदिर, नक्खास चौक और लेती चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः घंटाघर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पुष्प वर्षा, अबीर-गुलाल और माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समापन पर आयोजित मिलन समारोह में सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, आत्मा सिंह, भाग संघचालक ओमप्रकाश जालान, भाग प्रचारक मनीष, अरुण मल्ल, जगदीश जी, शिवशंकर गुप्ता, बलराम अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अनुराग, अखिलेश्वर द्विवेदी, रमाशंकर, शिवम पटवा, अनिल सिंह, नंदकिशोर, योगेंद्र दूबे, संतोष दूबे, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, इंजीनियर अभिलाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, केशव गोपाल, श्याम, आनंद, परमानंद, कुंज बिहारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल, होली पर दिया एकता का संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले—भारतीय पर्व समाज को जोड़ने का माध्यम भक्ति, रंग और उल्लास से सराबोर रहा गोरखपुर नगर गोरखपुर। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शहर के घंटाघर से भगवान नृसिंह की रंगभरी भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति, रंग और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्री होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व और परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर समाज में एकता और समरसता को मजबूत करें तथा हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि होली का पर्व समाज में भेदभाव मिटाकर सभी को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, सद्भाव और समरसता की भावना सशक्त होती है। श्री होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने कहा कि यह पर्व हमारी धार्मिक और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में इस शोभायात्रा की शुरुआत नानाजी देशमुख ने की थी। योगी आदित्यनाथ के शामिल होने से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह और बढ़ गया है। संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई

हैं। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद ख्याति प्राप्त भजन गायिकाओं ने फाग और होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। फरुहई नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। भगवा ध्वजारोहण और संघ प्रार्थना के पश्चात भगवान नृसिंह की आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान फूलों की होली और अबीर-गुलाल के साथ रंगों की होली खेली गई। “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे देशभक्ति गीतों की धुन पर स्वयंसेवक और श्रद्धालु झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की धुन पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। शोभायात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर हाल्सीगंज, शीतला माता मंदिर, सराफा भवन, मदरसा, ललडिग्गी, मीरजापुर, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, बक्सीपुर, आर्य समाज मंदिर, नक्खास चौक और लेती चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः घंटाघर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पुष्प वर्षा, अबीर-गुलाल और माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समापन पर आयोजित मिलन समारोह में सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, आत्मा सिंह, भाग संघचालक ओमप्रकाश जालान, भाग प्रचारक मनीष, अरुण मल्ल, जगदीश जी, शिवशंकर गुप्ता, बलराम अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अनुराग, अखिलेश्वर द्विवेदी, रमाशंकर, शिवम पटवा, अनिल सिंह, नंदकिशोर, योगेंद्र दूबे, संतोष दूबे, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, इंजीनियर अभिलाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, केशव गोपाल, श्याम, आनंद, परमानंद, कुंज बिहारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर। जनपद में होली का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में गुरुवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस परिवार के सदस्यों को रंग लगाकर होली की बधाई दी और सभी को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर रहा तथा सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में सहभागिता की।
    1
    संतकबीरनगर।
जनपद में होली का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में गुरुवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस परिवार के सदस्यों को रंग लगाकर होली की बधाई दी और सभी को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर रहा तथा सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में सहभागिता की।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुलिस लाइन में भव्य होली मिलन, डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली संतकबीरनगर। जनपद की पुलिस लाइन में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के सदस्यों को रंग लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन का माहौल रंगों और खुशी से सराबोर नजर आया।
    1
    पुलिस लाइन में भव्य होली मिलन, डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली
संतकबीरनगर। जनपद की पुलिस लाइन में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के सदस्यों को रंग लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन का माहौल रंगों और खुशी से सराबोर नजर आया।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संतकबीरनगर अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 05.03.2026 को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा होली खेली गयी । इस होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए, पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं ।
    4
    संतकबीरनगर।
जिलाधिकारी संतकबीरनगर  अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर  संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 05.03.2026 को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा होली खेली गयी ।
इस होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए, पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • भारत का स्टैंड कभी क्लियर नहीं होगा? | अखिलेश यादव का बड़ा बयान, विदेशों में होली मना रहे भारतीयों पर सवाल
    1
    भारत का स्टैंड कभी क्लियर नहीं होगा? | अखिलेश यादव का बड़ा बयान, विदेशों में होली मना रहे भारतीयों पर सवाल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • गोरखपुर कारागार में कैदियों के लिए होली का व्यवस्था किया गया जेलर साहब ने बताया कि कैदी भी धूमधाम से इस बार होली मनाएंगे
    1
    गोरखपुर कारागार में कैदियों के लिए होली का व्यवस्था किया गया जेलर साहब ने बताया कि कैदी भी धूमधाम से इस बार होली मनाएंगे
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संजू सैमसन-शिवम दुबे ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्‍के, भारत ने इंग्‍लैंड को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट। #INDvsENG #T20WorldCup
    1
    संजू सैमसन-शिवम दुबे ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्‍के, भारत ने इंग्‍लैंड को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट।
#INDvsENG #T20WorldCup
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आकाशवाणी , 5 3 2026 ई0 यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया ! शांति के प्रयास का हम हर समर्थन करते हैं। तथा आतंकवाद के खिलाफ हमारा लड़ाई जारी रहेगी । अमेरिका इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष का समाधान मिलिट्री नहीं है अन्य विकल्पों की तलाश करना चाहिए । -माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!
    1
    आकाशवाणी , 
5 3 2026 ई0
यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया !
शांति के प्रयास का हम हर समर्थन करते हैं। तथा आतंकवाद के खिलाफ हमारा लड़ाई जारी रहेगी । 
अमेरिका इजरायल के  बीच चल रहे संघर्ष का समाधान मिलिट्री नहीं है अन्य विकल्पों की तलाश करना चाहिए । 
-माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में BJP की परिवर्तन यात्रा शुरू | 14 मार्च को ब्रिगेड ग्राउंड में PM मोदी की रैली | समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
    1
    पश्चिम बंगाल में BJP की परिवर्तन यात्रा शुरू | 14 मार्च को ब्रिगेड ग्राउंड में PM मोदी की रैली | समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सुग्रीव निषाद निशा द पार्टी के कार्यालय पहुंचे होली समारोह मिलन में
    1
    निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सुग्रीव निषाद निशा द पार्टी के कार्यालय पहुंचे होली समारोह मिलन में
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.