जिले में सरकारी संस्थाओं की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने को लेकर उसका कुशल प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी प्रतिबद्ध विकास योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तथा जंगल तक पहुंचाने के साथही अधिकार अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित करने का दिया निर्देश जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीसी ने जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समन्वय बैठक मधुबनी।सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सरकारी दिशा निर्देश एवं मानक के अनुरूप समयबद्ध पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने बुधवार को जिला समन्वय समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कही। बैठक में प्रखंडवार समीक्षा करते हुए राज्य स्तरीय सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदन का नियम अनुसार अविलंब निष्पादन करने को कहा। इसके लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी अनुमंडल एवं प्रखंड अंचल के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का निष्पादन कर पोर्टल पर अपलोड करने तथा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सर्वाधिक दिनों से आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों को चिन्हित करते हुए शो काउज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त का भी वास्तविक निवारण करने को कहा ताकि आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का वास्तविक समाधान हो। सभी अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज करने तथा इसके लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती करने का निर्देश दिया गया। आवागमन के मार्ग पर स्थित स्थायी/अस्थायी संरचना हटने से आम व्यक्ति को पैदल चलने तथा वाहनों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिचालन में सहायता मिलेगी। मिशन कायाकल्प के तहत भवन विहीन स्कूलों के भवन निर्माण का कार्य नियमानुसार मनरेगा अथवा पंचायत निधि से करने का निर्देश दिया। इसके साथ है आंगनबाड़ी केद्रों, स्वास्थ्य केद्रों, सामुदायिक भवन आदि के निर्माण हेतु भी तैयारी करने को कहा। इसके लिए मानव बल की उपलब्धता एवं निधि का का उपयोग करते हुए अभिलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दिया ताकि दीपावली के पूर्व सभी कार्य पूर्ण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त, मरम्मती एवं रंग- रोगन की जरूरत वाले विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों को भी चिन्हित कर आवश्यकतानुसार कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती के मौके पर महादलित टोलो मे आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों के जनकल्याण एवं सरकारी सुविधा का लाभ देने हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहे हैं। उनके आवेदन का पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित रूप से वास्तविक निवारण करने तथा उन्हें विकास योजना से आच्छादित एवं लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को प्रखंडवार विकास मित्रों के साथ प्रगति की समीक्षा करने तथा प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को एक्टिव मोड में कार्य कर विकास मित्रों को घर-घर भ्रमण कर महादलित परिवारों का सर्वे करने को कहा ताकि कोई भी महादलित परिवार विकास योजना से वंचित न रहे। साथ ही इस आशय के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त पंचायत शाखा, आपूर्ति विभाग, विधि शाखा जन शिकायत, लोक शिकायत निवारण आदि मामलों की गहन समीक्षा कर पूरी जवाबदेही से त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी डीसीएलआर सभी अंचलाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबद्ध रहे।

- मधुबनी : 2 नर्सिंग कॉलेजों पर छात्र संघर्ष समिति का गंभीर आरोप। बिना क्लास-प्रैक्टिकल के डिग्री बांटने और करोड़ों के खेल का लगाया आरोप। #मधुबनी #Madhubani #NursingCollege #StudentStruggleCommittee #छात्रसंघर्षसमिति #BiharNews #MadhubaniNews #NursingNews1
- गुलाम सरोवर फाउंडेशन का वार्षिक उत्सव 29 नवंबर को पटना में गुलाम सरोवर फाउंडेशन द्वारा आगामी 29 नवंबर को पटना में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभावान एवं जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए फाउंडेशन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।#GulamSarwarFoundation #GulamSarwarFoundation #वार्षिकोत्सव #पटना #छात्रवृत्ति #Scholarship #शिक्षा #छात्रसम्मान #शिक्षाकाबढ़ावा #बिहार #पटनाNews #BiharNews #EducationNews #StudentScholarship #PrabhatTimes1
- viral Bihar news for bad water fallchatigarast first election video viral Bihar news for bad water fall chatigarast first election video1
- ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश एक महिला का आईफोन 18 प्रो मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वह ई-रिक्शा का किराया चुकाने के लिए फोन में क्यूआर कोड स्कैन कर रही थी, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार उनके हाथ से आईफोन 18 प्रो छीनकर फरार हो गए। उन्होंने तीन दिन पहले ही यह मोबाइल खरीदा था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। #iPhone18ProMax #AmarUjala1
- दरभंगा में सरेराह गुंडागर्दी: परीक्षा देने जा रही स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशिश, 5 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार। आज की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर बिहार के दरभंगा से है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि दिन के उजाले में, सरेराह एक स्कूली छात्रा को अगवा करने की कोशिश की जाए? दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही खौफनाक नज़ारा देखने को मिला, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। पूरी घटना किरतपुर की है। सोमवार की सुबह करीब न बजे एक नाबालिग छात्रा अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए सहर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बेखौफ मनचलों ने कोसी बांध के पास उसका पीछा किया। हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने सरेआम लड़की का दुपट्टा खींचकर उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए विरोध किया और अपनी जान बचाने के लिए पास की एक पान की दुकान में जा छुपी। लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे वहां भी घुस गए। जब स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, तो इन गुंडों ने उनके साथ भी मारपीट की। लेकिन इस घटना में सबसे राहत की बात रही स्थानीय लोगों की जागरूकता और दरभंगा पुलिस का त्वरित एक्शन। डायल एक सो बारह पर सूचना मिलते ही पुलिस महज़ पांच से साथ मिनट के भीतर मौके पर पहुँच गई। एसडीपीओ बिरौल, प्रभाकर तिवारी और जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए मात्र पांच घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग है, जिसकी पहचान राजू सादा के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। फिलहाल पीड़ित छात्रा सुरक्षित है। पुलिस ने उसकी उचित काउंसलिंग करवाई है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना जहां एक तरफ मनचलों के बेखौफ होने का सबूत है, वहीं पुलिस की मुस्तैदी और समाज की एकजुटता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।1
- बेगूसराय पहुंचे अभिनेता सोनू सूद बाढ़ पीड़ित लोगो को मदद करने राशन की बोरी बाँटे साथ ही मोकामा बिधायक अनंत सिंह से मुलाक़ात किये खाना खाया आपदा जैसे हालात पर सोनू सूद फाउंडेशन जरूरत मंदो की सहायता मे खरी नजर आती है नेपाल भी पहुंचे थे सोनू सूद1
- ऑल इंडिया राईन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद आलम टीम के साथ जामिया नुसरत सौतुर रज़ा गरीब नवाज़, डुमरियाही, शाहीन बाग, मधुबनी पहुंचे। संस्था से जुड़े लोगों ने स्वागत किया, सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा। #मधुबनी #शमशादआलम #AllIndiaRaiin #जामियानुसरत #शाहीनबाग #MadhubaniNews #BiharNews1
- ब्रजकिशोर यादव ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले बैरा निवासी 49 वर्षीय दयानंद ठाकुर के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। दिल्ली हादसे में बैरा के दयानंद ठाकुर की मौत, परिजनों से मिले ब्रजकिशोर यादव दुःख की इस घड़ी में मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। #DelhiH हादसा #दयानंदठाकुर #बैरा #खजौली #ब्रजकिशोरयादव #मधुबनी #खजौलीविधानसभा #मधुबनीन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #DelhiNews #MadhubaniNews #KhaJuli #BreakingNews #PrabhatTimes1
- जिला अतिथि गृह में मधुबनी के विधायक ने 150 लोगों के समस्याओं को सुना और आवेदन विभिन्न पदाधिकारी को भेजा मधुबनी के विधायक श्री माधव आनंद बिहार विधानसभा के शून्य काल के सभापति महीने में 4 से 5 दिन लोगों के लिए जिला अतिथि गृह में समय देते हैं, साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनके आवेदनों को विभिन्न पदाधिकारी को भेजने का काम किया जाता है। बताते चलें कि जिले के एकमात्र यह विधायक हैं जो महीने में 4 से 5 दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए समय देते हैं। देखा गया है कि दूसरे विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उनके यहां आ जाते हैं और कहते हैं कि आप पर मेरा भरोसा है आप मेरा काम कर सकते हैं। और यह भी यहां उनसे काम करवाते हैं। इस तरह आजकल मधुबनी के विधायक माधव आनंद सुर्खियां में है। उन्होंने आज 150 आवेदनों को विभिन्न पदाधिकारी को भेजा है एवं कार्रवाई करने को कहा है।1