Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरोही के अजारी गाँव में एक परिवार ने टूटे पैर वाले घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया और मोर को इलाज के लिए जीव रक्षा पांजरापोल गौशाला पहुंचाया। यह घटना वन्यजीव संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।
Narendra Singh Bhati
सिरोही के अजारी गाँव में एक परिवार ने टूटे पैर वाले घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया और मोर को इलाज के लिए जीव रक्षा पांजरापोल गौशाला पहुंचाया। यह घटना वन्यजीव संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- *आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली ऐतिहासिक रैली* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रविवार को राजपूत युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों समाज बंधुओं ने घोड़ों, बाइक और सजे-धजे रथों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में देशभक्ति और वीरता के जयघोष गूंज उठे, जिससे माहौल पूरी तरह महाराणा प्रतापमय हो गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवाओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। रैली के समापन के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि के लिए संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- पाली के सुमेरपुर में श्री गोड़वाड़ सेवा समिति ने 36 कौमों के मेधावी छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और शिक्षित युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं।4
- आबूरोड में राजपूत युवा संगठन ने महाराणा प्रताप जयंती पर एक भव्य वाहन रैली निकाली। इसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने घोड़ों, बाइक और रथों के साथ उत्साह से भाग लिया। रैली के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य और जीवन पर प्रकाश डाला।2
- हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।1
- पाली जिले के बाली में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। 10वीं में 97.83% अंक लाने वाले और ₹1.5 लाख का नेशनल हैकाथॉन पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थी विशेष रूप से सराहे गए।4
- जालौर के भीनमाल स्थित रोड़ा की ढाणी गांव में पिछले एक साल से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है।1
- रानीवाड़ा खुर्द से मामाजी की कांकर तक सड़क बदहाल 2 किलोमीटर मार्ग जर्जर, वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी रानीवाड़ा। क्षेत्र के रानीवाड़ा खुर्द 4 रास्ता से लेकर मामाजी की कांकर तक करीब 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। यह सड़क वन विभाग के अधीन होने के कारण लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी डामर के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।1
- राजस्थान के पिंडवाड़ा उपखंड के मांडवाड़ा खालसा गांव में दो सगे भाई-बहनों की अज्ञात कारणों से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और मातम फैल गया, वहीं एक महिला सहित तीन बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और मेडिकल विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं।1