Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बेगूसराय में मटिहानी प्रखंड# कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आम जनता पर बढ़ते बोझ को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।,,,,
News Bihar
#बेगूसराय में मटिहानी प्रखंड# कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आम जनता पर बढ़ते बोझ को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।,,,,
More news from Bihar and nearby areas
- शाम्हो बेगूसराय के मयंक ने मैट्रिक 2026 परीक्षा में 471 नम्बर लाया . . . शाम्हो नया कुरहा जिला बेगूसराय के छात्र मयंक ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 में 471 नम्बर लाकर प्रखण्ड में टॉपर बन परिवार और गांव का नाम रौशन किया । खेती के काम और माँ के इलाज के चक्कर में थोड़ा सा चुके मयंक टॉपर बनने की थी तमन्ना । गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मयंक ने ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने गुरु रामबाबू सर के देखरेख में ये मुकाम हासिल किया ।1
- तेघरा थाना की पुलिस ने 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर शुभम कुमार को 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- Post by किरण देव यादव1
- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पेशकार के पद पर तैनात मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिषी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक राशन डीलर पर अभद्र व्यवहार, मारपीट की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। मामला महिषी प्रखंड के निवासी संतोष कुमार चुन्नू से जुड़ा है, जिन्होंने प्रशासन को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 31 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे जब उनके परिवार को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया, तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। लेकिन आरोप है कि राशन डीलर अरुण दास ने उनकी बात सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी और बार-बार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने के साथ गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आरोपी डीलर का लाइसेंस रद्द किया जाए और SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।1
- कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित तकनीकी प्रस्तावों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.1
- कन्हैया कुमार के बात से आप कितना सहमत हैं कमेंट में लिखें भारत में 5 राज्यों में चुनाव होना है साथ ही खाड़ी देश में युद्ध चल रहा है । जिसका असर पूरे विश्व पर है ऐसे में भारत में डीजल पेट्रॉल का दाम स्थिर है इसको लेकर कन्हैया कुमार ने ये बयान दिया है । इससे आप कितना सहमत हैं कमेंट जरूर करें ।1
- Post by किरण देव यादव1