सरकार यदि चाह ले तो उत्तराखंड शिल्पकार आरक्षण के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 17 अतिपिछड़ी जातियों का बहुप्रतीक्षित रिजर्वेशन प्रकरण चुटकी बजाकर हल कर सकती हैं...... उत्तराखंड शिल्पकार आरक्षण के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 17 अतिपिछड़ी जातियों के बहुप्रतीक्षित रिजर्वेशन प्रकरण को साल्व कराने के उद्देश्य से अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान द्वारा जो संवैधानिक लड़ाई नियमानुसार लड़ी जा रही है उस पैटर्न पर यदि सभी आरक्षण समर्थक एकजुट मन से साथ खड़े हो जाएं तो किसी स्वार्थी लोडर अथवा वोट की राजनीति करने वाले गुट की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और काम हो जाएगा क्योंकि शासन प्रशासन और सरकार चौतरफा घिर चुकी है इस मुद्दे पर और उनके पास आरटीआई से मांगी गई जनसूचना का जबाब ही नहीं है इस नाते हीलाहवाली करते देखे जा रहे हैं ताकि जेल जाने से बच सकें। बात यहां सिर्फ आरक्षण लागू करने तक नहीं रहा बल्कि इसका जबाब देह कौन बनेगा जो आजादी से अबतक वंचित अतिपिछड़ो के हकमारी का नंगा खेल हुआ है और लगभग सभी सरकारे इनके बीच के स्वार्थी तत्वों को आगे कर लालीपाप के सहारे 2004 से सिर्फ वोट की राजनीति करती चली आ रही है......
सरकार यदि चाह ले तो उत्तराखंड शिल्पकार आरक्षण के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 17 अतिपिछड़ी जातियों का बहुप्रतीक्षित रिजर्वेशन प्रकरण चुटकी बजाकर हल कर सकती हैं...... उत्तराखंड शिल्पकार आरक्षण के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 17 अतिपिछड़ी जातियों के बहुप्रतीक्षित रिजर्वेशन प्रकरण को साल्व कराने के उद्देश्य से अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान द्वारा जो संवैधानिक लड़ाई नियमानुसार लड़ी जा रही है उस पैटर्न पर यदि सभी आरक्षण समर्थक एकजुट मन से साथ खड़े हो जाएं तो किसी स्वार्थी लोडर अथवा वोट की राजनीति करने वाले गुट की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और काम हो जाएगा क्योंकि शासन प्रशासन और सरकार चौतरफा घिर चुकी है इस मुद्दे पर और उनके पास आरटीआई से मांगी गई जनसूचना का जबाब ही नहीं है इस नाते हीलाहवाली करते देखे जा रहे हैं ताकि जेल जाने से बच सकें। बात यहां सिर्फ आरक्षण लागू करने तक नहीं रहा बल्कि इसका जबाब देह कौन बनेगा जो आजादी से अबतक वंचित अतिपिछड़ो के हकमारी का नंगा खेल हुआ है और लगभग सभी सरकारे इनके बीच के स्वार्थी तत्वों को आगे कर लालीपाप के सहारे 2004 से सिर्फ वोट की राजनीति करती चली आ रही है......
- धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।2
- संतकबीरनगर । जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संगठित गिरोह का भंडाफोड़ जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था। आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। करोड़ों के लेन-देन का खुलासा साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। भारी मात्रा में सामान बरामद अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है। कमांडर को भेजते थे डाटा अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। संयुक्त टीम की कार्रवाई इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।1
- जिला अस्पताल के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।1
- Post by आज की आवाज1
- संतकबीरनगर, खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!5
- संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत कटया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान विजय प्रकाश के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कटया गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ हरेवा अलाइचक तकिया होते हुए कटया तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर विजय प्रकाश ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, संतोष चौहान, राजेश कुमार, वली मोहम्मद, कटवारू, आनंद, आकाश, राम सकल, कन्हैया, अमरजीत, दीपक, चंद्र प्रकाश, राधेश्याम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1