हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उत्तर प्रदेश सरकार के तीन महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार अनिमियताओं को लेकर की जांच की मांग,किया प्रदर्शन केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण समिति का कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया इसके उपरांत जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र और राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना तथा हर-घर नल हर घर जल के संकल्प को साकार करना है उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक स्थानों पर योजनाओं का क्रियान्वयन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाया है कई गांव में कार्य अधूरे पड़े हैं कहीं पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़के क्षतिग्रस्त कर कर छोड़ दी गई है तो कहीं लोगों को नियमित रूप से पेय जल उपलब्ध नहीं हो रहा है ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति को सामने लाया जाना चाहिए, अगर इस योजना में किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जवाब देही तय की जानी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कथित लापरवाही और उदासीनता के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है सरकार की मंशा जनहित में है लेकिन यदि क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाब देही नहीं होगी तो योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित होगा इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की स्वतंत्रता एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ,जिन स्थानों पर जल जीवन मिशन योजना के कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना चाहिए और गुणवत्ता की जांच कर कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचना चाहिए यदि कहीं भी भ्रष्टाचार और लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होना जनहित में आवश्यक है कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की के मुख्यमंत्री जी इस विषय का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कर कर दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में पारदर्शिता गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उत्तर प्रदेश सरकार के तीन महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार अनिमियताओं को लेकर की जांच की मांग,किया प्रदर्शन केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण समिति का कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया इसके उपरांत जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र और राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना तथा हर-घर
नल हर घर जल के संकल्प को साकार करना है उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक स्थानों पर योजनाओं का क्रियान्वयन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाया है कई गांव में कार्य अधूरे पड़े हैं कहीं पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़के क्षतिग्रस्त कर कर छोड़ दी गई है तो कहीं लोगों को नियमित रूप से पेय जल उपलब्ध नहीं हो रहा है ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति को सामने लाया जाना चाहिए, अगर इस योजना में किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जवाब देही तय की जानी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कथित लापरवाही और उदासीनता के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है सरकार की मंशा जनहित में है लेकिन यदि क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाब देही नहीं होगी तो योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित होगा इसलिए आवश्यक है
कि प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की स्वतंत्रता एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ,जिन स्थानों पर जल जीवन मिशन योजना के कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना चाहिए और गुणवत्ता की जांच कर कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचना चाहिए यदि कहीं भी भ्रष्टाचार और लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होना जनहित में आवश्यक है कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की के मुख्यमंत्री जी इस विषय का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कर कर दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में पारदर्शिता गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे
- जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन आम आदमी पार्टी, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ुवा गोदाम से बलिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण, बकवल लिंक रोड का चौड़ीकरण, डुमरांव मार्ग एवं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के समीप सड़क का चौड़ीकरण, पक्की पटरी एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनपद की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा बहरीपुर में हाल ही में बनी सीसी रोड में जलभराव एवं निर्माण संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनपद की जनता को सुरक्षित, चौड़ी और गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन दुर्भाग्य से कई सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त होने लगती हैं, जो विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी करेगी। जिला महासचिव ए.के. सहाय ने कहा कि कसारा मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद आज तक शुरू नहीं कराया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन-जिन सड़कों का बजट स्वीकृत हो चुका है, उनका निर्माण कार्य बिना किसी अनावश्यक विलंब के तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि जनता को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया2
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। दानपात्र में हाथ डालनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए। जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हज़ार चोरी भी माफ़ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ़ नहीं करेंगे। जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!1
- खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान जखनियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम अवध राम ने की, जबकि संचालन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ अब जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नेताओं ने आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए "गाजीपुर चलो, जेल भरो" का नारा बुलंद किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है तथा गरीबों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार गौतम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर 10 अगस्त के 'जेल भरो आंदोलन' को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।4
- जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पंप पर एक साथ मारा छापा जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पम्पो पर मारा छापा छापे से पेट्रोल पंप संचालको में मचा हड़कम्प घटतौली और मानक के विपरीत की सूचना पर हुई छापेमारी पेट्रोल पम्पो पर स्तिथ महिला और पुरुष शौचालयों की साफ सफाई को किया गया चेक जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू सहित तमाम लोग रहे मौजूद जिले के कई पेट्रोल पम्पो पर हुई छापेमारी3
- गाजीपुर के बहुचर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ी कार्यवाई। गाजीपुर के बहुचर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में प्रकाश में आए 23 वर्षीय आरोपी अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने उसे बुधवार को महाराजगंज हाईवे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार हत्या के मुकदमे में जांच के दौरान सामने आया था और अब उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 30 मई की रात शहर के चर्चित बिंदू होटल के मालिक के बेटे और युवा कारोबारी विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे जनपद में सनसनी फैल गई थी। इस हत्याकांड में शंकर पांडे, कमलेश बिंद, आलोक दुबे और सोनू यादव को नामजद किया गया था। इनमें मुख्य आरोपी कमलेश बिंद 3 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है और तीनों अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, फरार आरोपी शंकर पांडे के दो भाइयों और उसके पिता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा गाजीपुर न्यायालय शंकर पांडे की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी जारी कर चुका है। अब अरविंद कुमार की गिरफ्तारी को इस चर्चित हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।1