बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी। बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस टीम को यह सफलता एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 14 मार्च की रात समय लगभग सवा 10 बजे गड़वार थाना पुलिस मुखबीर की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे पुरस्कार घोषित अभियुक्त टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट (निवासी : खरहाटार, गड़वार, बलिया) को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी, तभी अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश टेंगर नट के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा गड़वार, सुखपुरा तथा नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी। घायल बदमाश को तत्काल पुलिस टीम ने सीएचसी रतसर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी। बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस टीम को यह सफलता एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 14 मार्च की रात समय लगभग
सवा 10 बजे गड़वार थाना पुलिस मुखबीर की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे पुरस्कार घोषित अभियुक्त टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट (निवासी : खरहाटार, गड़वार, बलिया) को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी, तभी अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश टेंगर नट के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा गड़वार, सुखपुरा तथा नगरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी। घायल बदमाश को तत्काल पुलिस टीम ने सीएचसी रतसर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
- सादर अवगत कराना है कि जनपद बलिया के कोतवाली थानान्तर्गत दिनांक 13.03.2026 को एक निजी हॉस्पिटल पूर्वांचल में एक महिला प्रसव के लिए एडमिट हुई और उसके दो मृत बच्चियां जन्म ली, उसके कुछ देर पश्चात उस महिला की भी मृत्यु हो गई, इस संबंध में परिजनों के द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके प्रकरण में थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर की वीडियो बाइट1
- थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ० महेन्द्र कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा 333,69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश निषाद पुत्र स्व0 चन्द्रिका निषाद साकिन गौरीखुर्द थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को आज दिनांक 14.03.2026 को पुराने बस स्टैंड के पास क़स्बा गौरीबाजार से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.03.2026 को थाना गौरीबाजार पर वादिनी द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 05.03.2026 को उसकी पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा उसके घर में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया1
- Post by विजय कुमार1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उमा नगर मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां कथित तौर पर “ड्रैकुला गैंग” का आतंक बताया जा रहा है मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि गैंग के सदस्य नाबालिग बच्चों को धमकाकर उनसे खून निकलवाते हैं और उसे बेच देते हैं, मामले की शिकायत लेकर पीड़ित बच्चों के अभिभावक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के पास पहुंचे हैं । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है । अभिभावकों का आरोप है कि गैंग के सदस्य बच्चों से पैसे मांगते हैं पैसा नहीं देने पर उन्हें डराकर खून देने के लिए मजबूर किया जाता है बच्चों का कहना है कि असलहे के डर से उनका खून देवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट सोनू घाट में ब्लड बैंक में ले जाकर खून निकलवाया जाता बताया जा रहा है कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था, लेकिन हाल ही में बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी इसके बाद मोहल्ले के लोग एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस गैंग की ठीक से जांच हो जाए कई लोग चंगुल में आ सकते हैं इस तरह का खून चुसवा गैंग काफी सक्रिय है इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है !4
- Post by Ashutosh Tiwari1
- Bihar Board 10th के बाद क्या करें? Science, Arts या Commerce? | Career Options After Matric 2026 #matric #MatricResult #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #1
- बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकिया मोड़ पर चौराहे पर कहासुनी, पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर कराया शांत।1
- देवरिया जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जहां जबरन एक गैंग द्वारा खून निकल जाता है वही जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस फौरन जांच में जुड़ गई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी1
- लोकसभा में इन दिनों नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi और लोकसभा अध्यक्ष Om Birla के बीच तनातनी लगातार चर्चा में है। कई बार सदन की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया जाता, जबकि स्पीकर का कहना है कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार ही चलती है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर हंगामा करता है जिससे सदन की कार्यवाही बाधित होती है। इसी वजह से राहुल गांधी और स्पीकर के बीच रिश्ते में लगातार टकराव देखने को मिल रहा है और इसे राजनीतिक भाषा में “छत्तीस का आंकड़ा” कहा जा रहा है।1