logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ये है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिसने CM योगी की मां पर अभद्र की थी और आज यूपी STF बिहार से उठा लाई फिर थाने में इसकी ऐसी खातिरदारी कर दी कि चाल ही बदल गई, #Bahraich #upstf #bihar #Uppolice ये है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिसने CM योगी की मां पर अभद्र की थी और आज यूपी STF बिहार से उठा लाई फिर थाने में इसकी ऐसी खातिरदारी कर दी कि चाल ही बदल गई, #Bahraich #upstf #bihar #Uppolice

6 hrs ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
Voice of people Nanpara, Bahraich•
6 hrs ago

ये है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिसने CM योगी की मां पर अभद्र की थी और आज यूपी STF बिहार से उठा लाई फिर थाने में इसकी ऐसी खातिरदारी कर दी कि चाल ही बदल गई, #Bahraich #upstf #bihar #Uppolice ये है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिसने CM योगी की मां पर अभद्र की थी और आज यूपी STF बिहार से उठा लाई फिर थाने में इसकी ऐसी खातिरदारी कर दी कि चाल ही बदल गई, #Bahraich #upstf #bihar #Uppolice

More news from Bahraich and nearby areas
  • बहराइच। जनपद में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिंद्रा XUV700, 7 मोबाइल फोन, एक पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक, एक नोट गिनने वाली मशीन और ₹15,40,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाकर पहले से हस्ताक्षरित चेकों के जरिए पैसा निकाल लेते थे। इसके बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. कैफ, नूर अहमद, अर्शियान उर्फ सुहेल, मो. आमिर, सत्येन्द्र कुमार चौहान और रामजी यादव शामिल हैं। सभी को राजापुर माफी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क में मो. आमिर खातों का प्रबंधन करता था, जबकि अन्य आरोपी साइबर ठगी की रकम मंगाने और निकालने का काम करते थे। बरामदगी महिंद्रा XUV700 कार 07 मोबाइल फोन 01 पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक 01 नोट गिनने वाली मशीन ₹15,40,000 नकद गिरफ्तारी करने वाली टीम साइबर थाना टीम: रणजीत यादव, मनीष कुमार मिश्र, राम सुभाष, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, विनय कुमार मिश्र, रमेश यादव, आनन्द राय, प्रदीप चौधरी। साइबर/सर्विलांस टीम: अभिनव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वजीत गुप्ता, अजीत सिंह, प्रदीप कुशवाहा, प्रदीप गंगवार, नितिन अवस्थी, रचित यादवेन्द्र, विष्णु प्रताप सिंह। जरूरी सलाह साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम.गवर्नमेंट. इन पर शिकायत दर्ज करें।
    4
    बहराइच। जनपद में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिंद्रा XUV700, 7 मोबाइल फोन, एक पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक, एक नोट गिनने वाली मशीन और ₹15,40,000 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाकर पहले से हस्ताक्षरित चेकों के जरिए पैसा निकाल लेते थे। इसके बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. कैफ, नूर अहमद, अर्शियान उर्फ सुहेल, मो. आमिर, सत्येन्द्र कुमार चौहान और रामजी यादव शामिल हैं। सभी को राजापुर माफी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क में मो. आमिर खातों का प्रबंधन करता था, जबकि अन्य आरोपी साइबर ठगी की रकम मंगाने और निकालने का काम करते थे।
बरामदगी
महिंद्रा XUV700 कार
07 मोबाइल फोन
01 पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक
01 नोट गिनने वाली मशीन
₹15,40,000 नकद
गिरफ्तारी करने वाली टीम
साइबर थाना टीम: रणजीत यादव, मनीष कुमार मिश्र, राम सुभाष, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, विनय कुमार मिश्र, रमेश यादव, आनन्द राय, प्रदीप चौधरी।
साइबर/सर्विलांस टीम: अभिनव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वजीत गुप्ता, अजीत सिंह, प्रदीप कुशवाहा, प्रदीप गंगवार, नितिन अवस्थी, रचित यादवेन्द्र, विष्णु प्रताप सिंह।
जरूरी सलाह
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम.गवर्नमेंट. इन पर   शिकायत दर्ज करें।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    2 hrs ago
  • Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    1
    Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डबल डेकर बस ने मारी टक्कर बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल थाना नानपारा अंतर्गत कुर्मीनपुरवा बाईपास पर एक डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।नानपारा- मिहींपुरवा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे गाड़ी चला रही महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है महिला मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है ।प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थी तभी नानपारा - मिहीपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है । प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया गया है ।
    1
    डबल डेकर बस ने मारी  टक्कर बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल
थाना नानपारा अंतर्गत कुर्मीनपुरवा बाईपास पर एक डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।नानपारा- मिहींपुरवा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे गाड़ी चला रही महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है महिला मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है ।प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह  लगभग 9.30 बजे अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थी तभी नानपारा - मिहीपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने  साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है ।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया गया है ।
    user_सौरभ वर्मा पत्रकार
    सौरभ वर्मा पत्रकार
    Fitness Trainer Nanpara, Bahraich•
    22 hrs ago
  • श्रीमद भगवत एवम श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम शिवाले बाग के निकट वरिष्ठआय कर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निज निवास पर चल रही है।कथा के दूसरे दिन 30 मार्च 2026 को धुन्धकारी एवम गोकर्ण प्रसंग की कथा परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री मद कथा मर्मज्ञ श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई द्वारा भक्तजनो को सुनाते हुवे राजा परीक्षित के जन्म से मृत्यु तक की कथा व अन्य रोचक संगीतमय कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा सुनायी।कथा का समय सायंकाल 6 से 9 बजे और 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजन की जानकारी देते हुवे मुख्य जजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया आगामी 5 अप्रैल को दिन रविवार सायंकाल 3 बजे से प्रभु की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा,ओम पोद्दार उमाशंकर अग्रवाल राजेन्द्र मनीरामका,सुरेश शाह,संत बहादुर वर्मा,राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा,उषा सिंघानिया,आदर्श त्रिपाठी एवम अशोक शुक्ला सहित मंडप भक्तजनो से भरा रहा।
    2
    श्रीमद भगवत एवम श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम शिवाले बाग के निकट वरिष्ठआय कर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा  के निज निवास पर चल रही है।कथा के दूसरे दिन 30 मार्च 2026  को धुन्धकारी एवम गोकर्ण प्रसंग की कथा परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री मद कथा मर्मज्ञ श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई द्वारा भक्तजनो को सुनाते हुवे राजा परीक्षित के जन्म से मृत्यु तक की कथा व अन्य रोचक संगीतमय कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा सुनायी।कथा का समय सायंकाल 6 से 9 बजे और 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजन की जानकारी देते हुवे मुख्य जजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया आगामी 5 अप्रैल को दिन रविवार सायंकाल 3 बजे से प्रभु की  इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा,ओम पोद्दार उमाशंकर अग्रवाल राजेन्द्र मनीरामका,सुरेश शाह,संत बहादुर वर्मा,राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा,उषा सिंघानिया,आदर्श त्रिपाठी एवम अशोक शुक्ला सहित मंडप भक्तजनो से भरा रहा।
    user_D kant
    D kant
    Photographer नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहराइच : जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एकघरा ग्राम पंचायत में गांव के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनाए गए पृथक कूड़ा केंद्र की हालत बदहाल है। यह केंद्र अपने मूल उद्देश्य से भटककर अब कुछ लोगों के लिए उपले (कंडे) बनाने का स्थान बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण के बाद से ही इस केंद्र का संचालन सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। न तो यहां कूड़े के पृथक्करण की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। केंद्र के अंदर का फर्श और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, केंद्र पर लगाया गया मुख्य गेट भी गायब है, जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से निगरानी होती, तो यह केंद्र गांव की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता था। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या यह केंद्र अपने वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप फिर से संचालित हो पाता है या नहीं।
    3
    बहराइच : जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एकघरा ग्राम पंचायत में गांव के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनाए गए पृथक कूड़ा केंद्र की हालत बदहाल है। यह केंद्र अपने मूल उद्देश्य से भटककर अब कुछ लोगों के लिए उपले (कंडे) बनाने का स्थान बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण के बाद से ही इस केंद्र का संचालन सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। न तो यहां कूड़े के पृथक्करण की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। केंद्र के अंदर का फर्श और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, केंद्र पर लगाया गया मुख्य गेट भी गायब है, जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से निगरानी होती, तो यह केंद्र गांव की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता था।
इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या यह केंद्र अपने वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप फिर से संचालित हो पाता है या नहीं।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कतर्निया घाट के बिछिया बीट में मिला मादा हाथी का शव मिहींपुरवा बहराइच कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग में मंगलवार को प्रातः रेंज अधिकारी कतर्निया घाट आशीष गौड़ एवं वनकर्मियों सहित बिछिया बीट के गस्त के दौरान एक मादा हाथी के उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप बच गया रेंज अधिकारी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया एवं मौके पर डटे रहे तथा शव के मिलने के स्थान पर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी तथा उच्च अधिकारी दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर राजा मोहन डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित एवं डॉक्टर दीपक के द्वारा पहुंचकर मौके पर घटना का निरीक्षण किया एवं तत्काल मृत मिले हाथी के शव का पोस्टमार्टम के आदेश दिए वहीं पर उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया है जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम हुए शव मादा हाथी का है तथा अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा हाथी के इस तरह शव मिलने पर संदिग्ध भी लग रहा है । डीएफओ कतर्निया घाट ने अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृत्यु मिला हाथी का शव मादा हाथी का है जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है सभी पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हाथी के मौत के मुख्य कारण का पता चल सकेगा। वैसे देखने में नेचुरल मौत लगती है क्योंकि हाथी पूरी तरह सेफ है उसे किसी भी प्रकार की कोई चोट एवं अन्य चीज उसके शरीर के ऊपर दिखाई नहीं दी है ऐसे में मौत का कारण बीमार होना हो सकता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब क्लियर होगा।
    1
    कतर्निया घाट के बिछिया बीट में मिला मादा हाथी  का शव
मिहींपुरवा बहराइच कतर्निया  घाट वन्य जीव प्रभाग में मंगलवार को प्रातः रेंज अधिकारी कतर्निया घाट आशीष गौड़ एवं वनकर्मियों सहित बिछिया बीट के  गस्त के दौरान एक मादा हाथी के  उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप बच गया रेंज अधिकारी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया एवं मौके पर डटे रहे तथा शव के मिलने के स्थान पर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी तथा उच्च अधिकारी दुधवा  टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर राजा मोहन डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित एवं डॉक्टर दीपक के द्वारा पहुंचकर मौके पर घटना का निरीक्षण किया एवं तत्काल मृत मिले हाथी के शव का पोस्टमार्टम के आदेश दिए वहीं पर उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया है जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम हुए शव मादा हाथी का है तथा अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा हाथी के इस तरह शव मिलने पर संदिग्ध भी लग रहा है । डीएफओ कतर्निया घाट ने  अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृत्यु मिला हाथी का शव मादा हाथी का है जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है सभी पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हाथी के मौत  के मुख्य कारण का पता चल सकेगा। वैसे देखने में नेचुरल मौत लगती है क्योंकि हाथी पूरी तरह सेफ है उसे किसी भी प्रकार की कोई चोट एवं अन्य चीज उसके शरीर के ऊपर दिखाई नहीं दी है ऐसे में मौत का कारण बीमार होना  हो सकता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब क्लियर होगा।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by आशीष मिश्र बहराइच
    1
    Post by आशीष मिश्र बहराइच
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहराइच। जनपद बहराइच की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने समाज में वैमनस्यता फैलाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक भाषण देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच में दिनांक 08 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 48/2026 पंजीकृत किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 299 एवं 353(1)(C) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अभियुक्त मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद कमरुल हुदा, निवासी ग्राम पथरावाडी अंचल, थाना जोकीहाट, जनपद अररिया, बिहार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा ऐसा भाषण दिया गया जिससे समाज में साम्प्रदायिक तनाव एवं आपसी वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हुई, साथ ही जनपद की शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा भी बना। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः करीब 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ, साम्प्रदायिक या समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयानबाजी अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले कृत्यों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    4
    बहराइच। जनपद बहराइच की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने समाज में वैमनस्यता फैलाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक भाषण देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच में दिनांक 08 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 48/2026 पंजीकृत किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 299 एवं 353(1)(C) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था।
इस प्रकरण में अभियुक्त मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद कमरुल हुदा, निवासी ग्राम पथरावाडी अंचल, थाना जोकीहाट, जनपद अररिया, बिहार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा ऐसा भाषण दिया गया जिससे समाज में साम्प्रदायिक तनाव एवं आपसी वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हुई, साथ ही जनपद की शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा भी बना।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः करीब 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ, साम्प्रदायिक या समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनपद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयानबाजी अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले कृत्यों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.