Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर की किल्लत के बावजूद सिलेंडर लेकर पहुंचा सिलेंडर वाला
RAJHANSH VERMA
गैस सिलेंडर की किल्लत के बावजूद सिलेंडर लेकर पहुंचा सिलेंडर वाला
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- आज 16मार्च सोमवार दोपहर करीब 1बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख61हजार500 रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- 10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult1
- 10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult1
- अस्पताल में मनाई शादी की सालगिरह ❤️ बीमार पति के लिए पत्नी का भावुक सरप्राइज 😢 Love Beyond Life अस्पताल की खामोशी के बीच गूंजी एक ऐसी प्रेम कहानी जिसने करोड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं… ❤️ जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे अपने गंभीर रूप से बीमार पति के लिए एक पत्नी ने अस्पताल के वार्ड को ही खुशियों से सजा दिया। 🎂 खुद दर्द में डूबी होने के बावजूद उन्होंने पति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वहीं शादी की सालगिरह मनाई, केक काटा और प्यार का दीप जलाकर यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम हर मुश्किल से बड़ा होता है। ✨ पति की आंखों में आई मुस्कान ने पत्नी के त्याग, समर्पण और अटूट प्रेम को एक मिसाल बना दिया। 💔➡️❤️ यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कठिन समय में साथ निभाना ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस जोड़ी की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। 🙏 📌 Video Credit: Original Owner #TrueLove #EmotionalVideo #AnniversaryInHospital #LoveStory #CoupleGoals #HeartTouching #ViralVideo #EmotionalMoment #Inspiration #Humanity #LoveBeyondLife #StayStrong #Prayers 🙏1
- कुशीनगर में सिलेंडर उपभोक्ताओं को कितनी परेशानी हो रही हैं,इस बयान को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं,रात से लाइन में लगने का दावा करते उपभोक्ता को जब घण्टों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नही मिल रहा तो हाथ जोड़ पीएम मोदी जी को विनती कर रहे हैं,खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है जिनके घर पुरुष गार्जियन नही है उन्हें।1
- तेज रफ्तार हाइवा दुकान में घुसा, चालक की दर्दनाक मौत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतिहारी की ओर से बेतिया की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जोरदार आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद जब उसे वाहन से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाइवा के सीधे दुकान में घुस जाने से दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- शोक समाचार: कुशीनगर पत्रकारिता जगत के लिए काला दिन, सड़क हादसे में दो पत्रकारों का निधन कुशीनगर/गोरखपुर: पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। लखनऊ में आयोजित 'हिंदी पत्रकार एसोसिएशन' की प्रदेश स्तरीय बैठक से वापस लौटते समय हुए एक भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के दो वरिष्ठ व कर्मठ पत्रकारों, शंभू मिश्रा जी और धनंजय पाण्डेय जी का असामयिक निधन हो गया है। हादसे का विवरण: यह दर्दनाक हादसा देर रात गोरखपुर-संतकबीरनगर बॉर्डर के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार अन्य साथी रमन और सुदेश भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। श्रद्धांजलि: शंभू मिश्रा जी और धनंजय पाण्डेय जी अपने निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनका जाना न केवल उनके परिवार बल्कि संपूर्ण पत्रकार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। news OfKushinagar facebook पेज पर जाए और चैनल को सर्च करे। लाइक और कमेंट जरूर करें।1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन बेतिया में “AIDS Helpline Number 1097 Cricket Cup” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेल के जरिए HIV/AIDS से बचाव, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सह जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तथा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और लगभग 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में जीएमसीएच बेतिया की चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया, जिससे गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि HIV/AIDS के प्रति जागरूकता आज के समय की बड़ी आवश्यकता है और खेल तथा सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना अधिक प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि पुलिसकर्मी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। परियोजना निदेशक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के श्री सुमित कुमार ने बताया कि HIV/AIDS से संबंधित जानकारी, परामर्श और सहायता के लिए एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, परियोजना निदेशक सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक आलोक कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।1
- "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है"गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !! हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया। उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।1