स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव ने किया शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण, अधिकारियों को मिले निर्देश हजारीबाग | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज 8 अप्रैल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की तथा नए भवन में संचालित विभिन्न वार्डों यथा मेडिसिन, मनोचिकित्सा, स्किन एवं नेत्र विभाग में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उसकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में इलाजरत महिला मरीज से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी ली तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं संख्या का जायजा लिया तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट को अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, समुचित प्रकाश व्यवस्था, दरवाजों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि जांच कार्य में तेजी लाई जा सके। परिसर भ्रमण के दौरान पुराने भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया, जिससे परिसर में पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध हो सके। साथ ही, आईसीयू वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए। मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण सदर अस्पताल निरीक्षण के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन मुख्य भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा उपस्थित अभियंताओं से भवन के संपूर्ण नक्शे की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर क्वार्टर, महिला एवं पुरुष छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कार्य एजेंसी से निर्माण कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव ने परिसदन में की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने परिसदन भवन में सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के निरीक्षण और अवलोकन के दौरान पाई गई खामियों पर चर्चा की तथा इन संस्थानों को बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। स्वास्थ्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाओं को तीव्र गति से बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के सत्र को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और छात्रों के परिणाम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, साफ-सफाई, नर्सिंग सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आयुष्मान योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत क्लेम राशि बढ़ाने पर बल दिया। स्वास्थ्य सचिव ने बरही एवं विष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बरही में जिला अस्पताल के समान स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा निर्माणाधीन सभी अस्पताल संरचनाओं, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्रों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

- एडमिशन के दौरान निजि स्कूल वसूलता एडमिशन फीस, भवन विकास, सहित कयी अन्य फीस इसके बाद, मासिक फीस महिना के 20 या 25 वे दिन पर ही जमा करवाना अनिवार्य ?, फीस वसूलने का तरिका मासिक टेस्ट नही बैठने देना ? यदि बैठ गया टेस्ट मे तो रिजेक्ट के मानसिक प्रताड़ना ? अचम्भीत बात यह है कि फीस का चिंता स्कूल करेगा, सभी फीस अभिभावक ही जमा करेंगे और स्कुल कहता है आप आपने बच्चो घर नही पढाते है आपका बच्चा बहुत कमजोर है ,पढाई का भी चिंता अभिभावक करेंगे? ,, तो स्कूल क्या करेगा केवल सर्टिफिकेट देगा ? ऐ ना चलतो, आप सभी लोग जागरूक हो जाइए चुकि अंग्रेज चल गए है ऐसा लगता है कि अंग्रेजी वाला हुकुमत चला रहे है निजि स्कूल, प्रशासन मूकदर्शक1
- हजारीबाग में नई किरण और सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ़ से गरीब बेसहारा बच्चों के बीच खाना वितरण अमान मोज़म्मिल ने एक मिसाल क़ायम किया है कि आज भी वो खड़े है बेसहारों के लिए सोशल वेलफेयर होप एसोसिएशन के डायरेक्टर अमन मुजम्मिल ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से वह गरीब बच्चों के प्रति समाज सेवा के कार्यों को कर रहे हैं और इसे सिर्फ हजारीबाग ही नहीं बल्कि झारखंड स्तर तक बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की भी सोच रखते हैं उन्होंने बताया कि उनके एनजीओ का कार्यालय हजारीबाग के हाशमी मियां कॉलोनी में है और अगर कोई गरीब बच्चों को सहायता प्रदान करना चाहे या उनके सोशल वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ना चाहे तो उनके मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट कर उनसे जुड़ सकता है श्री अम्मान मुजम्मिल ने बताया की नई किरण पिछले 15 सालों से सामाजिक कार्य करती चली आ रही है जिसमें निशुल्क आंखों का ऑपरेशन आदि कई तरह की सेवाएं दी जाती हैं और उनके सोशल hope वेलफेयर संगठन का लक्ष्य है कोई भी व्यक्ति भूका नहीं रहे इसलिए हमारी सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन की टीम के सहयोग से इसपर ज़ोर शोर से काम किया जा रहा है हमारा एक ही लाक्ष. कोई ना रहे भूखा। मैं अपने सहर में किसी को भी भूके नहीं सोने दूँगा Sociol hope welfare association managing director Amaan Mozammil Hazaribagh Jharkhand 📞82526865631
- सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर1
- *पेयजल समस्या के समाधान हेतु “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत: उपायुक्त* *व्हाट्सएप के माध्यम से खराब चापानलों की जानकारी पर होगी त्वरित कारवाई* *8757864361 नंबर पर संदेश भेज कर अपने विकल्पों को चुन अपनी पेयजल संबंधी समस्या को दर्ज कर सकते है।* जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आम नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल करते हुए *“नीर वीर”* नामक व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की है। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल सुविधा विकसित की गई है, जिससे नागरिक अपने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को आसानी से दर्ज करा सकेंगे। इस चैटबोट के माध्यम से आमजन खराब या निष्क्रिय चापानल (हैंडपंप) से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, तथा शिकायत की स्थिति की जानकारी तथा अपनी पूर्व शिकायतों का विवरण भी देख सकते हैं। यह प्रणाली पूरी तरह सरल, सुलभ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिक अपने मोबाइल से *व्हाट्सएप नंबर 8757864361* पर संदेश भेज सकते हैं तथा अपने विकल्पों का चुनाव कर समस्या दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त, 8076635024 नंबर पर कॉल कर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल सुनिश्चित करेगी कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए और संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र समाधान किया जा सके। प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें एवं अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।3
- CM योगी ने सनातनी विरोधियों को लेकर दी खुली चेतावनी?1
- Post by Umanshu Ranjan1
- हजारीबाग | रामनवमी के दौरान हुए अभिषेक वर्मा हत्याकांड के बाद पूरे झारखंड में चंद्रवंशी समाज एकजुट नजर आ रहा है। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है। इस दौरान समाज ने बड़ा फैसला लेते हुए मृतक अभिषेक वर्मा की बहन की शादी का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इस पहल से पीड़ित परिवार को काफी सहारा मिला है। देवघर, गिरिडीह, रांची, डाल्टेनगंज, बगोदर समेत झारखंड के कई जिलों से समाज के लोग हजारीबाग पहुंचे। इस कार्यक्रम में राहुल चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, सागर वर्मा, सुधीर चंद्रवंशी, वीरू वर्मा और सूरज कुमार सहित कई लोग अपनी टीम के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व हजारीबाग चंद्रवंशी समाज के गणेश कुमार सीटू, उमेश प्रताप, सुरजीत नागवाला, विजय वर्मा और महेश चंद्रवंशी समेत अन्य लोगों ने किया। समाज के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर तरह से मदद करेगा। वहीं सागर वर्मा ने कहा कि त्योहार की आड़ में किसी की हत्या करना गलत है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। सुरजीत नागवाला और सुधीर चंद्रवंशी ने भी समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जहां भी अन्याय होगा, समाज वहां एकजुट होकर खड़ा रहेगा। फिलहाल, समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।1
- रामनवमी जुलूस में चाकूबाजी कांड ने लिया दर्दनाक मोड़, घायल युवक की मौत1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1