49 वीं प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता (11 वर्ष)वृत्त स्तरीय साहित्यिक एवम् सांस्कृतिक एवम् खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीईईओ - बागोलिया में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाखलिया खेड़ा में डॉ मीरा किराड़ ब्लॉक अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में एवम् अध्यक्षता इंजीनियर रामेश्वर लाल जी छीपा साहब द्वारा शुभारंभ किया गया! विशिष्ठ अतिथि के रूप में लहरूलाल जी कुमावत, सूरज मल जी कुमावत, नाथूलाल जी शर्मा, बसंतीलाल जी, गौरव जी, विमला जी चेचानी, भैरू सिंह जी, सत्यनारायण जी, डाल चन्द जी, रामचंद्र जी, अंबालाल जी, पारस जी, लक्ष्मण जी सालवी, नारायण सिंह जी, पारस जी, गोपाल दास जी, मोहन लाल जी, प्यारचंद जी, जगदीश जी, माधव जी, बाबुलाल जी, शिवलाल जी, सुवा लाल जी, , शंकर जी, बना जी, इंद्र मल जी, राम चंद्र जी, मनोहर जी शर्मा, लक्ष्मण सिंह जी व बागोलिया गांव के समस्त कार्यकर्ता शुभारंभ के मौके पर उपस्थित थे! विभाग की और से श्री बलवीर सिंह जी प्रशासनिक अधिकारी, किशन लाल जी विभागीय प्रतिनिधी, तेज बहादुर सिंह जी संभाग मंत्री, रामेश्वर जी संग्रेव peeo, शुभकरण जी टुकलिया पिता का खेड़ा.. राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष सैनी जी, ... स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत मुनोत एवं ग्राम पंचायत बागोलिया के PEEO भाग चंद खटीक ने सभी का आभार व्यक्त किया!
49 वीं प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता (11 वर्ष)वृत्त स्तरीय साहित्यिक एवम् सांस्कृतिक एवम् खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीईईओ - बागोलिया में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाखलिया खेड़ा में डॉ मीरा किराड़ ब्लॉक अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में एवम् अध्यक्षता इंजीनियर रामेश्वर लाल जी छीपा साहब द्वारा शुभारंभ किया गया! विशिष्ठ अतिथि के रूप में लहरूलाल जी कुमावत, सूरज मल जी कुमावत, नाथूलाल जी शर्मा, बसंतीलाल जी, गौरव जी, विमला जी चेचानी, भैरू सिंह जी, सत्यनारायण जी, डाल चन्द जी, रामचंद्र जी, अंबालाल जी, पारस जी, लक्ष्मण जी सालवी, नारायण सिंह जी, पारस जी, गोपाल दास जी, मोहन लाल जी, प्यारचंद जी, जगदीश जी, माधव जी, बाबुलाल जी, शिवलाल जी, सुवा लाल जी, , शंकर जी, बना जी, इंद्र मल जी, राम चंद्र जी, मनोहर जी शर्मा, लक्ष्मण सिंह जी व बागोलिया गांव के समस्त कार्यकर्ता शुभारंभ के मौके पर उपस्थित थे! विभाग की और से श्री बलवीर सिंह जी प्रशासनिक अधिकारी, किशन लाल जी विभागीय प्रतिनिधी, तेज बहादुर सिंह जी संभाग मंत्री, रामेश्वर जी संग्रेव peeo, शुभकरण जी टुकलिया पिता का खेड़ा.. राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष सैनी जी, ... स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत मुनोत एवं ग्राम पंचायत बागोलिया के PEEO भाग चंद खटीक ने सभी का आभार व्यक्त किया!
- बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने जय भीम 💙🙏1
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964
- मिशन मानस प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री की की आकृति बनाकर दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा। मारवाड़ जंक्शन,पाली जिला कलेक्टर श्रीमान डॉ रविंद्र गोस्वामी की पहल पर पाली जिले में संचालित मिशन मानस के तहत विद्यार्थी में शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा के निर्देशन में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री सिरियारी की आकृति बनाकर अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी जिसमें संगीतमय प्रार्थना अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतिज्ञा प्रेरणादायक अंग्रेजी सुविचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल परेरिया वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वता के बारे में जानकारी दी व समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई ।1
- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे1
- सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- जैन तेरापंथ समाज में मनाया क्षमा याचना पर्व साध्वियां का हुआ मंगल प्रवचन जीव दया का दिया संदेश आसींद/ आसींद जैन समाज के सबसे पड़े पर्व पर्यूषण की समाप्ति के पश्चात आज आसींद कस्बे में जैन तेरापंथ समाज द्वारा क्षमा याचना पर्व मनाया गया,यह कार्यक्रम आसींद के सभा भवन में आयोजित हुआ जहां पर धर्म सभा को साध्वी श्री जसवती,साध्वी ऋषभ प्रभा,साध्वी अनेकांत प्रभा जी ने धर्म सभा को संबोधित किया और मौजूद जैन श्रावक श्राविकाओं को बताया की पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धता एवं भगवान महावीर के सिद्धांत जीवों और जीने दो के संदेशों को अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित करता हूं ताकि संसार में आमजन को अमन चैन शांति का संदेश देता है आसींद मंजूर 94138895964
- मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।1