Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारण पुलिस ने तीन बयान जारी किए और तीनों एक दूसरे को contradict कर रहे थे। पहले बताया कि लड़की खुद कुएं में कूदी, फिर बताया गया प्रेम प्रसंग था, फिर कहा गया कि किसी ने धक्का दे दिया। और जब इतने से बात नहीं बनी तो पुलिस ने notice जारी किया कि इस मामले पर कोई बात न करे वरना उनपर FIR की जाएगी। अब स्थानीय लोग ही पुलिस की नाक में दम करके रखे हैं! बढ़िया है कम से कम लोग जागरूक तो हो रहे हैं, उन्हें पता तो है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए होती है और उन्हें प्रश्न पूछने का अधिकार है।
Journalist Shubham Pandey
सारण पुलिस ने तीन बयान जारी किए और तीनों एक दूसरे को contradict कर रहे थे। पहले बताया कि लड़की खुद कुएं में कूदी, फिर बताया गया प्रेम प्रसंग था, फिर कहा गया कि किसी ने धक्का दे दिया। और जब इतने से बात नहीं बनी तो पुलिस ने notice जारी किया कि इस मामले पर कोई बात न करे वरना उनपर FIR की जाएगी। अब स्थानीय लोग ही पुलिस की नाक में दम करके रखे हैं! बढ़िया है कम से कम लोग जागरूक तो हो रहे हैं, उन्हें पता तो है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए होती है और उन्हें प्रश्न पूछने का अधिकार है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- HEADLINES प. बंगाल में 23, 29 अप्रैल को वोटिंग..असम, केरल, पुडुचेरी में 9, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग। सभी पांचों राज्यों में 4 मई को नतीजे।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काला मोतिया (ग्लूकोमा) जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और विशेषज्ञों ने समय पर जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली के साथ हुई। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं और मेडिकल स्टाफ ने बैनर व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को “दृष्टि के मूक चोर” कहे जाने वाले ग्लूकोमा के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि काला मोतिया ऐसी बीमारी है जिसमें आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के कम होती जाती है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला रंजन ने बताया कि ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते और जब तक व्यक्ति को इसका एहसास होता है, तब तक आंखों को काफी नुकसान हो चुका होता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आंखों के दबाव की जांच बेहद जरूरी है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप या परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रखने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों ने बताया कि काला मोतिया से होने वाला नुकसान पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से बची हुई दृष्टि को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए अंधापन रोकने के लिए नियमित जांच ही सबसे प्रभावी उपाय है। इस अवसर पर आचार्य डॉ. सरस्वती जयसवाल यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश, सह आचार्य डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. रविरंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. हेमलता द्विवेदी, सहायक आचार्य डॉ. अंकित कुमार तिवारी, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आत्मिक सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. अरुण पांडेय सहित सीनियर व जूनियर रेजिडेंट तथा एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय बैच के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_एकता_मिशन #सवर्ण_आर्मी #सर्वेश_पाण्डेय #JusticeForAkash #journalist_shubham_pandey #सवर्ण_आर्मी_कौशाम्बी #पत्रकार_शुभम_पांडेय #ठाकुर_शिवम_सिंह #सवर्ण_आर्मी_1
- थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम चक खुदायगंज में हुई हत्या की घटना का खुलासा सरसों की चोरी को लेकर हुई थी हत्या, 03 अभियुक्त गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी...थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम चक खुदायगंज में हुई हत्या की घटना का खुलासा हुआ है जिसमें 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। ग़ौरतलब हो कि दिनांक 12.03.2026 को शाम लगभग 05.00 बजे थाना मंझनपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चक खुदायगंज में गांव के बाहर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम राम मूरत विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामधनी विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी चक खुदायगंज थाना मंझनपुर है। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. रामदास पटेल पुत्र स्व० सरजू प्रसाद निवासी दलौली थाना सोरांव जनपद प्रयागराज 2. राम किशोर प्रजापति पुत्र स्व० कैरू लाल निवासी सोनौली थाना पश्चिम शरीरा जपनद कौशाम्बी 3. मनमोहन सिंह राजपूत पुत्र हीरा लाल निवासी पिताम्बरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर आला कत्ल तवा, मृतक का चप्पल व गमछा और अभियुक्त रामदास का रक्त रंजित शर्ट बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त राम दास में बताया कि मुझे मृतक राम मूरत विश्वकर्मा के उपर शक था कि उसने मेरा सरसों चुरा लिया है, इसी बात को लेकर पहले भी मेरा उससे झगड़ा हुआ था। वह शराब पीने का आदी था, दिनांक 12.03.2026 को सुबह वह मेरे डेरा पर आया, उस समय मैं और मेरे साथी रामकिशोर प्रजापति व मनमोहन सिंह पहले से मौजूद थे। फिर से उस दिन मैंने राम मूरत से सरसों चोरी कि शिकायत की और सरसों वापस करने के लिये कहा तो इसी बात को लेकर हम लोगों में झगड़ा हो गया और मैं गुस्से में आकर चूल्हे पर रखे गर्म तवा से राम मूरत को मरने लगा जिससे वह चूल्हे में गिरकर झुलस गया, फिर इसी तवे से उनके सिर पर भी मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । तीनों ने मिलकर उनके शव को कमरे के अंदर छिपा दिया और मौका देखकर थोड़ी ही दूरी पर खेत में जहां सरपट लगा था फेंक कर चले आए। मेरे शर्ट पर खून के छिटे पड़ गये थे इसलिए मैंनें अपना शर्ट गमछे में लपेटकर गाड़ी की डिग्गी में छिपा दिया था। उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा भी पूछताछ करने पर उपरोक्त बातों की पुष्टि की गयी है।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2