logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश जोडो अभियान के तहत विशाल जनसभा सम्पन्न मण्डला। आम आदमी पार्टी के द्वारा एक विशाल जनसभा माननीय प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के दिशा निर्देश के अनुसार आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्त सभा निषादराज भवन के सामने जेल मैदान में आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे संयुक्त संयोजन में संपन्न हुआ जहां सभा में मुख्य मुद्दे जिला पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे भ्रष्टाचार, सडक़ एवं पानी की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत विभाग के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। सभा के पश्चात रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्राम सिंघनपुरी में हुए तथाकथित 80 लाख से अधिक के घोटाले की जांच के लिए सबूत के साथ तीन माह पूर्व जिला पंचायत सीईओ को दिए गए ज्ञापन पर आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया अगले सप्ताह प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्रमबद्ध तरीके से जांच का शेड्यूल तय किया गया अधिकारी पहुंचकर तमाम भ्रष्टाचार की जांच पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों के समक्ष करेंगे। यदि भ्रष्टाचार पाया जाता है तो उस पर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान आम पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, पूर्व संगठन पर्वेक्षक आनंद प्रकाश तिवारी, पूर्व सचिव अशोक पांडे, पूर्व विधानसभा प्रभारी शिशु सिंधु भलावी, वसीम खान, केशवानंद सेन, प्रशांत चौकसे, राकेश खताबिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तरूण बघेल, सक्रिय कार्यकर्ता जागेश यादव, मुकेश तुमराली, राकेश पनेरिया, पुष्पराज मरावी, जगरनाथ धारवैया एवं सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।! -----------------------

6 hrs ago
user_Akhlesh jain Reportar
Akhlesh jain Reportar
Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश जोडो अभियान के तहत विशाल जनसभा सम्पन्न मण्डला। आम आदमी पार्टी के द्वारा एक विशाल जनसभा माननीय प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के दिशा निर्देश के अनुसार आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्त सभा निषादराज भवन के सामने जेल मैदान में आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे संयुक्त संयोजन में संपन्न हुआ जहां सभा में मुख्य मुद्दे जिला पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे भ्रष्टाचार, सडक़ एवं पानी की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत विभाग के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। सभा के पश्चात रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्राम सिंघनपुरी में हुए तथाकथित 80 लाख से अधिक के घोटाले की जांच के लिए सबूत के साथ तीन माह पूर्व जिला पंचायत सीईओ को दिए गए ज्ञापन पर आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया अगले सप्ताह प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्रमबद्ध तरीके से जांच का शेड्यूल तय किया गया अधिकारी पहुंचकर तमाम भ्रष्टाचार की जांच पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों के समक्ष करेंगे। यदि भ्रष्टाचार पाया जाता है तो उस पर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान आम पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, पूर्व संगठन पर्वेक्षक आनंद प्रकाश तिवारी, पूर्व सचिव अशोक पांडे, पूर्व विधानसभा प्रभारी शिशु सिंधु भलावी, वसीम खान, केशवानंद सेन, प्रशांत चौकसे, राकेश खताबिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तरूण बघेल, सक्रिय कार्यकर्ता जागेश यादव, मुकेश तुमराली, राकेश पनेरिया, पुष्पराज मरावी, जगरनाथ धारवैया एवं सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।! -----------------------

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर पालिका देवरी ने शुरू किए वार्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, बाजार वार्ड में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज समाचार: देवरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कार्यालय देवरी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उन्हें शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर के बाजार वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वार्डवासियों द्वारा 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं। बाजार वार्ड स्थित ठाठिया मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में वार्ड प्रभारी एवं नगर पालिका के अमले की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान वार्डवासियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन्हें निर्धारित प्रारूप में संकलित कर संबंधित शाखाओं को भेजा गया है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 शिकायतें, राशन पर्ची से जुड़ी 6 मांगें, समग्र आईडी में नाम जुड़वाने संबंधी 5 शिकायतें, सार्वजनिक स्ट्रीट पोस्ट लगवाने हेतु 1 मांग पत्र, पेंशन संबंधी 10 शिकायतें, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य से संबंधित 5 मांग पत्र तथा वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर 3 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पालिका परिषद द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    2
    नगर पालिका देवरी ने शुरू किए वार्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, बाजार वार्ड में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज
समाचार:
देवरी
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कार्यालय देवरी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उन्हें शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर के बाजार वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वार्डवासियों द्वारा 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं।
बाजार वार्ड स्थित ठाठिया मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में वार्ड प्रभारी एवं नगर पालिका के अमले की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान वार्डवासियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन्हें निर्धारित प्रारूप में संकलित कर संबंधित शाखाओं को भेजा गया है।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 शिकायतें, राशन पर्ची से जुड़ी 6 मांगें, समग्र आईडी में नाम जुड़वाने संबंधी 5 शिकायतें, सार्वजनिक स्ट्रीट पोस्ट लगवाने हेतु 1 मांग पत्र, पेंशन संबंधी 10 शिकायतें, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य से संबंधित 5 मांग पत्र तथा वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर 3 शिकायतें प्राप्त हुईं।
नगर पालिका परिषद द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी  से 
सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    user_Sonu prajapati journalist Press
    Sonu prajapati journalist Press
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट की पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि थाने में भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई
    1
    रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट की पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि थाने में भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो एवं अवैध कार्यो के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसको लेकर गुरुवार गोटेगांव थाना अंतर्गत बगासपुर ग्राम में थाना प्रभारी प्रदीप सराफ और पुलिस टीम के साथ अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का खौफ पैदा करने के उद्देश्य से अवैध कार्यों में लिप्त दो मनचलों का पैदल जुलूस निकाला।और आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया
    1
    नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो एवं अवैध कार्यो के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसको लेकर गुरुवार गोटेगांव थाना अंतर्गत बगासपुर ग्राम में थाना प्रभारी प्रदीप सराफ और पुलिस टीम के साथ अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का खौफ पैदा करने के उद्देश्य से अवैध कार्यों में लिप्त दो मनचलों का पैदल जुलूस निकाला।और आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    9 hrs ago
  • नर्मदा परिक्रमावासियों का नरसिंहपुर में भव्य स्वागत, ​नरसिंहपुर: मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे अरुण श्रीवास्तव और प्रीतम राजक सहित श्रद्धालुओं का जत्था जब 17 दिनों के लंबे सफर के बाद नरसिंहपुर शहर के भगवान नरसिंह मदिर प्रांगण पहुंचे , तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अरुण श्रीवास्तव और प्रीतम रजक अन्य लोग बरमान घाट से संकल्प लेकर निकले थे और अपनी यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पूरा कर वापस लौटे हैं। शहर में आगमन पर स्थानीय पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
    1
    नर्मदा परिक्रमावासियों का नरसिंहपुर में भव्य स्वागत,
​नरसिंहपुर: मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे अरुण श्रीवास्तव और प्रीतम राजक सहित श्रद्धालुओं का जत्था जब 17 दिनों के लंबे सफर के बाद नरसिंहपुर शहर के भगवान नरसिंह मदिर प्रांगण पहुंचे , तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अरुण श्रीवास्तव और प्रीतम रजक अन्य लोग बरमान घाट से संकल्प लेकर निकले थे और अपनी यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पूरा कर वापस लौटे हैं।
शहर में आगमन पर स्थानीय पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज ब्राह्मणों का आवेश करोड़ों कुलों का नाश कर देता है। इनका अपमान करने का परिणाम प्रतापी राजा प्रताप भानु ने देखा था। ब्राह्मणों का अपमान कभी भी नहीं होना चाहिए। रामजी भी वाल्मीकि मुनि से यही कहते हैं कि हमारे रहने से किसी साधु, संत, तपस्वी को क्लेश ना हो ऐसा स्थान बताइए जहां मैं जाकर रहूं। मनुष्य रूप में आए भगवान ने धरती पर ब्राह्मणों का इतना मान रखा तो आज भी इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए, इसी में हमारा और जगत का कल्याण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के पांचवें सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए कहीं। कथा श्रवण हेतु आज म.प्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अनेक विधायक, पूर्व विधायक, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। कथा आयोजन में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 फरवरी को शामिल होंगे। सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेन्द्र सिंह जी के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में भगवान की मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम को बताया है कि जिसके पांव अनायास ही तीर्थ यात्रा में पहुंच जाएं, आप उनके मन में निवास करते हैं। श्री राम जी की कथा त्याग की कथा है। अयोध्या जी में चक्रवर्ती जी के जाने के बाद केवल राज परिवार का ही नहीं बल्कि आम जनता में भी हम जो त्याग का भाव पाते हैं वह आज अनुकरण करने योग्य है। इस कथा में भरत चरित्र सुनने के बाद हमें भगवान का प्रेम प्राप्त करने का सूत्र मिलता है। और यह सूत्र है “रामहि केवल प्रेम पियारा।“ पूज्य पं प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि भरत भैया इस प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं जो सदा प्रभु श्रीराम के कहने में रहते हैं। यही कारण है कि बार-बार प्रभु श्रीराम लोगों को यह कहते हुए देखे जाते हैं कि आप हमें हमारे भरत भैया से भी ज्यादा प्रिय हो।मनुष्य सबसे अधिक प्रेम उसी को करता है जो व्यक्ति उसके कहने में रहता है। श्री राम कथा का श्रवण करने के समय अगर हम भरत जी के चरित्र का दर्शन करते हैं तो हमें पता चलता है कि सभी भाइयों में श्री राम जी भरत जी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन पर ज्यादा भरोसा करते हैं। महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को जब भरत भैया के आगमन की सूचना मिलती है, तो वह इस बात को सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि भरत भैया तो हमेशा ही मेरे कहने में ही रहते हैं इसलिए उन्हें दूसरे ही पल अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाता है। महाराज श्री ने कहा कि सामान्य जीवन में भी वह व्यक्ति धन्य है जिसके पास कहने में रहने वाला कोई व्यक्ति मौजूद है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में छीन झपट करके चाहे जितना कुछ भी इकट्ठा कर ले, लेकिन संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती। केवल परमार्थ, सत्कर्म और पुण्य ही साथ जाता है। परमार्थ यात्रा के पथिक की ही कीर्ति का गायन होता है। उन्होंने बताया कि प्रवचन करने से सिद्धि प्राप्त नहीं होती है। मन, कर्म और वचन से समर्पित भाव रखते हुए प्रयत्न करने से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। स्नेह बांटने से प्राप्त होता है। भगवान की भगवत्ता एक है, रूप अनेक हैं। वही राम हैं, वही कृष्ण हैं, वही शिव हैं वही भगवती हैं। भगवान के विभिन्न स्वरूप उनके भक्तों के कारण हैं। जैसे एक ही व्यक्ति किसी का पिता होता है किसी का पुत्र होता है किसी का मामा होता है किसी का साला होता है, किसी का जीजा भी होता है और किसी का फूफा होता है। पूज्य महाराज ने बताया कि इस कलयुग में राम जी के पक्षकार भी हैं और राम जी के विरोधी भी हैं। आश्चर्य तो इस बात से होता है कि अब रावण के समर्थक भी पैदा हो गए हैं। ने जो स्वार्थ के कारण राम जी का विरोध हो तो समझ में आता है लेकिन रावण की पूजा करने वालों की बात समझ में नहीं आती है। महाराज ने श्रीराम के वन में निवास और भ्रमण की कथा गाते हुए अनेक मोहक भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते दिखाई दिए। इस आयोजन के मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। रामायण जी की आरती में पूरा कथा पंडाल शामिल रहा। सभी श्रोताओं ने श्री हनुमान चालीसा पाठ में भी अपना स्वर मिलाया। आज भी अनेक संत महात्मा श्रीराम कथा श्रवण हेतु पहुंचे जिनमें ऋषिकेश से आए त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् शक्ति प्रसाद शामिल रहे। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र जैन मालथौन के नेतृत्व में व्यासपीठ पर पहुंच कर पं प्रेमभूषण जी महाराज को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रूद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नव प्राण प्रतिष्ठित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन हेतु आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में ध्वज चढ़ाने अनेक ग्रामों से ग्रामवासी सोबतो, भजन मंडलियों के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर पधारें। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का सागर के रुद्राक्ष धाम मंदिर आगमन केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा के सातवे दिवस 6 फरवरी को रूद्राक्ष धाम मंदिर सागर में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आयोजन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि समापन दिवस पर श्रीराम कथा के साथ भंडारा प्रसादी का भी आयोजन है जो 10 बजे से आरंभ हो जायेगा। छठे दिवस 5 फरवरी को मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल कथा श्रवण एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन हतु रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में पधारेंगे।
    1
    किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज
ब्राह्मणों का आवेश करोड़ों कुलों का नाश कर देता है। इनका अपमान करने का परिणाम प्रतापी राजा प्रताप भानु ने देखा था। ब्राह्मणों का अपमान कभी भी नहीं होना चाहिए। रामजी भी वाल्मीकि मुनि से यही कहते हैं कि हमारे रहने से किसी साधु, संत, तपस्वी को क्लेश ना हो ऐसा स्थान बताइए जहां मैं जाकर रहूं। मनुष्य रूप में आए भगवान ने धरती पर ब्राह्मणों का इतना मान रखा तो आज भी इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए, इसी में हमारा और जगत का कल्याण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के पांचवें सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए  कहीं।  कथा श्रवण हेतु आज म.प्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अनेक विधायक, पूर्व विधायक, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। कथा आयोजन में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 फरवरी को शामिल होंगे।
सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण  महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेन्द्र सिंह जी के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में भगवान की मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम को बताया है कि जिसके पांव अनायास ही तीर्थ यात्रा में पहुंच जाएं, आप उनके मन में निवास करते हैं। श्री राम जी की कथा त्याग की कथा है। अयोध्या जी में चक्रवर्ती जी के जाने के बाद केवल राज परिवार का ही नहीं बल्कि आम जनता में भी हम जो त्याग का भाव पाते हैं वह आज अनुकरण करने योग्य है। इस कथा में भरत चरित्र सुनने के बाद हमें भगवान का प्रेम प्राप्त करने का सूत्र मिलता है। और यह सूत्र है “रामहि केवल प्रेम पियारा।“
पूज्य पं प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि भरत भैया इस प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं जो सदा प्रभु श्रीराम के कहने में रहते हैं। यही कारण है कि बार-बार प्रभु श्रीराम लोगों को यह कहते हुए देखे जाते हैं कि आप हमें हमारे भरत भैया से भी ज्यादा प्रिय हो।मनुष्य सबसे अधिक प्रेम उसी को करता है जो व्यक्ति उसके कहने में रहता है। श्री राम कथा का श्रवण करने के समय अगर हम भरत जी के चरित्र का दर्शन करते हैं तो  हमें पता चलता है कि सभी भाइयों में श्री राम जी भरत जी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को जब भरत भैया के आगमन की सूचना मिलती है, तो वह इस बात को सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि भरत भैया तो हमेशा ही मेरे कहने में ही रहते हैं इसलिए उन्हें दूसरे ही पल अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाता है। महाराज श्री ने कहा कि सामान्य जीवन में भी वह व्यक्ति धन्य है जिसके पास कहने में रहने  वाला कोई व्यक्ति मौजूद है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में छीन झपट करके चाहे जितना कुछ भी इकट्ठा कर ले, लेकिन संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती। केवल परमार्थ, सत्कर्म और पुण्य ही साथ जाता है। परमार्थ यात्रा के पथिक की ही कीर्ति का गायन होता है।  उन्होंने बताया कि प्रवचन करने से सिद्धि प्राप्त नहीं होती है। मन, कर्म और वचन से समर्पित भाव रखते हुए प्रयत्न करने से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। स्नेह बांटने से प्राप्त होता है। भगवान की भगवत्ता एक है, रूप अनेक हैं। वही राम हैं, वही कृष्ण हैं, वही शिव हैं वही भगवती हैं। भगवान के विभिन्न स्वरूप उनके भक्तों के कारण हैं। जैसे एक ही व्यक्ति किसी का पिता होता है किसी का पुत्र होता है किसी का मामा होता है किसी का साला होता है, किसी का जीजा भी होता है और किसी का फूफा होता है।
पूज्य महाराज ने बताया कि इस कलयुग में राम जी के पक्षकार भी हैं और राम जी के विरोधी भी हैं। आश्चर्य तो इस बात से होता है कि अब रावण के समर्थक भी पैदा हो गए हैं। ने जो स्वार्थ के कारण राम जी का विरोध हो तो समझ में आता है लेकिन रावण की पूजा करने वालों की बात समझ में नहीं आती है। महाराज ने श्रीराम के वन में निवास और भ्रमण की कथा गाते हुए अनेक मोहक भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते दिखाई दिए।
इस आयोजन के मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। रामायण जी की आरती में पूरा कथा पंडाल शामिल रहा। सभी श्रोताओं ने श्री हनुमान चालीसा पाठ में भी अपना स्वर मिलाया। आज भी अनेक संत महात्मा श्रीराम कथा श्रवण हेतु पहुंचे जिनमें ऋषिकेश से आए त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् शक्ति प्रसाद शामिल रहे। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र जैन मालथौन के नेतृत्व में व्यासपीठ पर पहुंच कर पं प्रेमभूषण जी महाराज को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रूद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नव प्राण प्रतिष्ठित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन हेतु आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में ध्वज चढ़ाने अनेक ग्रामों से ग्रामवासी सोबतो, भजन मंडलियों के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर पधारें।  
केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान और केबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का सागर के रुद्राक्ष धाम मंदिर आगमन
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा के सातवे दिवस 6 फरवरी को रूद्राक्ष धाम मंदिर सागर में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आयोजन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि समापन दिवस पर श्रीराम कथा के साथ भंडारा प्रसादी का भी आयोजन है जो 10 बजे से आरंभ हो जायेगा। छठे दिवस 5 फरवरी को मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल कथा श्रवण एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन हतु रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में पधारेंगे।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    पत्रकार Sagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • ड्राइवर जाने तो जन कल्याण केलिए
    3
    ड्राइवर जाने तो जन कल्याण केलिए
    user_जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि
    जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा था। जिसके तहत फरार आरोपी शराब माफिया धनराज लोधी के खिलाफ पुलिस ने 1 रुपये का इनाम घोषित किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मीडिया और जागरूक लोगो के द्वारा पोस्ट डाली गई थी, पोस्टर आरोपी तक पहुँचा और उसकी गिरप्तारी हेतु घोषित इनाम की जानकारी मिली, वैसे ही देर रात फरार अवैध शराब तस्कर ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी हेतु स्वयं को प्रस्तुत कर दिया। जिसे न्यायालय के सम्यक पेश किया गया।
    1
    नरसिंहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा था। जिसके तहत फरार आरोपी शराब माफिया धनराज लोधी के खिलाफ पुलिस ने 1 रुपये का इनाम घोषित किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मीडिया और जागरूक लोगो के द्वारा पोस्ट डाली गई थी, पोस्टर आरोपी तक पहुँचा और उसकी गिरप्तारी हेतु घोषित इनाम की जानकारी मिली, वैसे ही देर रात फरार अवैध शराब तस्कर ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी हेतु स्वयं को प्रस्तुत कर दिया। जिसे न्यायालय के सम्यक पेश किया गया।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    9 hrs ago
  • Post by जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि
    1
    Post by जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि
    user_जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि
    जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • good afternoon 😄
    1
    good afternoon 😄
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.