logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्पेशल डिटेक्शन पुलिस टीम ने पंजाब के दो लोगों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचा सदर थाना के तहत स्पेशल डिटेक्शन पुलिस टीम ने पंजाब के दो लोगों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचा है। इन आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह गांव दनियाल डा. दयानपुर बडाला कलां तह. बाबा बुकाला साहिब थाना खलचिया जिला अमृतसर पंजाब व उम्र 24 साल व अजमेर सिंह वार्ड नं.-01 डा. व तह. आनंदपुर साहिब जिला रोपड व उम्र 45 साल के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर थाना के तहत स्पेशल डिटेक्षन पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि बिलासपुर के धौलरा मंदिर के समीप लिंक रोड़ लखनपुर पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान इस दौरान दो लोगों को संदेह के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। यह दोनों लोग पुलिस टीम को देखकर अचानक ही घबरा गए। जिसके चलते पुलिस ने संदेह के आधार पर इन लोगों की चैकिंग ली तो चिट्टे की खेप बरामद की गई। जिसके चलते पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने पंजाब राज्य से संबधित दो लोगों को चिट्टे के साथ दबोचा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। लगातार नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

1 day ago
user_Sanjeev ranout
Sanjeev ranout
बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 day ago

स्पेशल डिटेक्शन पुलिस टीम ने पंजाब के दो लोगों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचा सदर थाना के तहत स्पेशल डिटेक्शन पुलिस टीम ने पंजाब के दो लोगों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचा है। इन आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह गांव दनियाल डा. दयानपुर बडाला कलां तह. बाबा बुकाला साहिब थाना खलचिया जिला अमृतसर पंजाब व उम्र 24 साल व अजमेर सिंह वार्ड नं.-01 डा. व तह. आनंदपुर साहिब जिला रोपड व उम्र 45 साल के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर थाना के तहत स्पेशल डिटेक्षन पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि बिलासपुर के धौलरा मंदिर के समीप लिंक रोड़ लखनपुर पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान इस दौरान दो लोगों को संदेह के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। यह दोनों लोग पुलिस टीम को देखकर अचानक ही घबरा गए। जिसके चलते पुलिस ने संदेह के आधार पर इन लोगों की चैकिंग ली तो चिट्टे की खेप बरामद की गई। जिसके चलते पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने पंजाब राज्य से संबधित दो लोगों को चिट्टे के साथ दबोचा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। लगातार नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पहले चरण में नगर परिषद के सात वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बाकी बचे चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने बताया कि वार्ड-2 से जमुना उर्फ सीमा, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल कुमार (हैप्पी), वार्ड-9 से अजय चंदेल, वार्ड-10 से सुनील कुमार (सन्नी), तथा वार्ड-11 से मुकेश भाटिया (लक्की) को पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। जल्द ही बाकी वार्डों से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए फील्ड में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपेक्षित और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बिलासपुर शहर में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के चहंुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने इसके मद्देनजर शहरवासियों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया है। --------- प्रैस नोट--- नगर परिषद बिलासपुर की चुनावी बेला में कांग्रेस से जुड़े लोेगों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर परिषद के धौलरा वार्ड-10 से सुनील कुमार ‘सन्नी’ के साथ कई अन्य लोगों ने कांगे्रस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें जावेद अख्तर, उदय सिंह, श्यामलाल, विशाल, शशि भूषण व मोहम्मद युनुस आदि शामिल हैं। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने भाजपा के पटके पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर नगर परिषद चुनाव के लिए गठित समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चंदेल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष कमल गौतम तथा मुनीर अख्तर लाली, चमन गुप्ता व मोहित सांख्यान आदि भी मौजूद थे।
    1
    भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पहले चरण में नगर परिषद के सात वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बाकी बचे चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।
भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने बताया कि वार्ड-2 से जमुना उर्फ सीमा, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल कुमार (हैप्पी), वार्ड-9 से अजय चंदेल, वार्ड-10 से सुनील कुमार (सन्नी), तथा वार्ड-11 से मुकेश भाटिया (लक्की) को पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। जल्द ही बाकी वार्डों से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए फील्ड में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपेक्षित और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बिलासपुर शहर में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के चहंुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने इसके मद्देनजर शहरवासियों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया है।
---------
प्रैस नोट---
नगर परिषद बिलासपुर की चुनावी बेला में कांग्रेस से जुड़े लोेगों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर परिषद के धौलरा वार्ड-10 से सुनील कुमार ‘सन्नी’ के साथ कई अन्य लोगों ने कांगे्रस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें जावेद अख्तर, उदय सिंह, श्यामलाल, विशाल, शशि भूषण व मोहम्मद युनुस आदि शामिल हैं। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने भाजपा के पटके पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर नगर परिषद चुनाव के लिए गठित समिति के अध्यक्ष भीम सिंह चंदेल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष कमल गौतम तथा मुनीर अख्तर लाली, चमन गुप्ता व मोहित सांख्यान आदि भी मौजूद थे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पहले चरण में नगर परिषद के सात वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बाकी बचे चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने बताया कि वार्ड-2 से जमुना उर्फ सीमा, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल कुमार (हैप्पी), वार्ड-9 से अजय चंदेल, वार्ड-10 से सुनील कुमार (सन्नी), तथा वार्ड-11 से मुकेश भाटिया (लक्की) को पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। जल्द ही बाकी वार्डों से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए फील्ड में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपेक्षित और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बिलासपुर शहर में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के चहंुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने इसके मद्देनजर शहरवासियों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया है।
    1
    भाजपा सदर मंडल ने नगर परिषद बिलासपुर के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद बुधवार को पहले चरण में नगर परिषद के सात वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बाकी बचे चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।
भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने बताया कि वार्ड-2 से जमुना उर्फ सीमा, वार्ड-5 से नरेंद्र पंडित, वार्ड-7 से वंदना गौतम, वार्ड-8 से अनिल कुमार (हैप्पी), वार्ड-9 से अजय चंदेल, वार्ड-10 से सुनील कुमार (सन्नी), तथा वार्ड-11 से मुकेश भाटिया (लक्की) को पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। जल्द ही बाकी वार्डों से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने लिए फील्ड में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपेक्षित और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बिलासपुर शहर में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के चहंुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। उन्होंने इसके मद्देनजर शहरवासियों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोलन के ओच्छघाट में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: बीमार गाय को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़ा पवन सिंघ
    1
    सोलन के ओच्छघाट में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: बीमार गाय को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़ा
पवन सिंघ
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर, हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
    2
    हमीरपुर,
हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 min ago
  • Post by Himachal Punjab News
    1
    Post by Himachal Punjab News
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *SFI Himachal Protest | सिया गुलेरिया को न्याय की मांग | Sarkaghat Murder Case | SFI Help to Family*
    1
    *SFI Himachal Protest | सिया गुलेरिया को न्याय की मांग | Sarkaghat Murder Case | SFI Help to Family*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
  • “अपने ही कार्यालय में नाच-नाच कर भाजपा का विरोध—महिला मोर्चा के जनसैलाब से घबराई कांग्रेस”: रश्मि धर सूद शिमला, 29 अप्रैल 2026: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने शिमला में महिला कांग्रेस प्रभारी सुरभि वर्मा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने में शामिल रही, वही अब महिलाओं के अधिकारों की बात कर रही है—यह खुला राजनीतिक पाखंड है। रश्मि धर सूद ने कहा कि “अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती तो 33% महिला आरक्षण का समर्थन करती, लेकिन उसने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया और बिल गिरने के बाद जश्न भी मनाया।” उन्होंने कांग्रेस नेत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस अपने ही कार्यालयों में नाच-नाच कर भाजपा का विरोध कर रही है, जिससे उनकी बौखलाहट साफ दिखाई देती है। “भाजपा महिला मोर्चा के ऐतिहासिक जनआंदोलन और हजारों महिलाओं की पदयात्रा ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है, इसलिए अब वे भ्रम फैलाने और झूठ बोलने पर उतर आई हैं,” उन्होंने कहा। रश्मि धर सूद ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का रहा है। “परिवारवाद से संचालित कांग्रेस में केवल चुनिंदा परिवारों की महिलाओं को आगे बढ़ाया जाता है, जबकि आम महिलाओं को कभी नेतृत्व का अवसर नहीं दिया गया,” उन्होंने कहा। उन्होंने भाजपा की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जहां बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं को 33% से अधिक भागीदारी दी गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। रश्मि धर सूद ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड बयान देकर कांग्रेस महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की माताएं और बहनें अब पूरी सच्चाई समझ चुकी हैं।” अंत में उन्होंने कहा: “महिला शक्ति अब जाग चुकी है—कांग्रेस का यह झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा और आने वाले चुनावों में उन्हें इसका करारा जवाब मिलेगा।”
    1
    “अपने ही कार्यालय में नाच-नाच कर भाजपा का विरोध—महिला मोर्चा के जनसैलाब से घबराई कांग्रेस”: रश्मि धर सूद
शिमला, 29 अप्रैल 2026:
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने शिमला में महिला कांग्रेस प्रभारी सुरभि वर्मा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने में शामिल रही, वही अब महिलाओं के अधिकारों की बात कर रही है—यह खुला राजनीतिक पाखंड है।
रश्मि धर सूद ने कहा कि
“अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती तो 33% महिला आरक्षण का समर्थन करती, लेकिन उसने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया और बिल गिरने के बाद जश्न भी मनाया।”
उन्होंने कांग्रेस नेत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस अपने ही कार्यालयों में नाच-नाच कर भाजपा का विरोध कर रही है, जिससे उनकी बौखलाहट साफ दिखाई देती है।
“भाजपा महिला मोर्चा के ऐतिहासिक जनआंदोलन और हजारों महिलाओं की पदयात्रा ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है, इसलिए अब वे भ्रम फैलाने और झूठ बोलने पर उतर आई हैं,” उन्होंने कहा।
रश्मि धर सूद ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का रहा है।
“परिवारवाद से संचालित कांग्रेस में केवल चुनिंदा परिवारों की महिलाओं को आगे बढ़ाया जाता है, जबकि आम महिलाओं को कभी नेतृत्व का अवसर नहीं दिया गया,” उन्होंने कहा।
उन्होंने भाजपा की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जहां बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं को 33% से अधिक भागीदारी दी गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
रश्मि धर सूद ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि
“फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड बयान देकर कांग्रेस महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की माताएं और बहनें अब पूरी सच्चाई समझ चुकी हैं।”
अंत में उन्होंने कहा:
“महिला शक्ति अब जाग चुकी है—कांग्रेस का यह झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा और आने वाले चुनावों में उन्हें इसका करारा जवाब मिलेगा।”
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Himachal Punjab News
    1
    Post by Himachal Punjab News
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.