गोरखपुर पुलिस के बहादुर श्वान ‘वैनमोर’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि गोरखपुर, 04 अगस्त 2026। गोरखपुर पुलिस के श्वान दस्ते के बहादुर श्वान ‘वैनमोर’ के दुखद निधन पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर द्वारा वैनमोर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, डॉग स्क्वाड की टीम समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्वान ‘वैनमोर’ वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गोरखपुर पुलिस के श्वान दस्ते में शामिल हुआ था। अपने सेवाकाल के दौरान वैनमोर ने श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी, वीआईपी/वीवीआईपी ड्यूटी, महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा जांच, घटनास्थलों के निरीक्षण और खोजी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैनमोर ने विभिन्न घटनाओं के सफल अनावरण में भी सराहनीय योगदान दिया। गोरखपुर पुलिस ने उसके समर्पण, साहस और सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

- गोरखपुर में SSP ने 45 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर गोरखपुर में बीते कई मामलों में पुलिस की लापरवाही से बड़ी घटनाएं सामने आई हैं इसमें सिपाही द्वारा मासूम बच्ची से रेप और हत्या का मामला दिल दहला देने वाला था, इसके अलावा दो मासूम बच्चों की पुलिस लापरवाही के कारण हुई हत्या से विभाग की किरकिरी हुई। इन सबके बीच तीन कुख्यात गैंगस्टर के साथ ही दो दर्जन से ज्यादा लोगों का पासपोर्ट के लिए फर्जी वेरिफिकेशन करने के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कारवाई तब हुई जब पंजाब पुलिस एक गैजेस्टर जीवनजीतन सिंह बिल्ला का फर्जी पासपोर्ट गोरखपुर बनने के बाद पंजाब पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से संपर्क कर इनवेस्टिगेशन किया। पुलिसकर्मियों द्वारा ही विभाग की किरकिरी करने के बाद सोमवार की देर रात SSP डॉक्टर कौस्तुभ ने एक्शन लेते हुए वसूली, भ्रष्टाचार, लापरवाही और अन्य गंभीर आरोपों का सामना कर रहे 45 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनके खिलाफ पहले से चल रही विभागीय जांच की स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी गई है।1
- पंडित जी ने आज मौन रहने को कहा है. आज मौन व्रत है हमारा... आज शांत रहने दो हमको’- सासंद रवि किशन पंडित जी ने आज मौन रहने को कहा है. आज मौन व्रत है हमारा... आज शांत रहने दो हमको’- सासंद रवि किशन1
- यूपी पुलिस के जवान की बच्ची के साथ हैवानियत देखकर वरिष्ठ अधिवक्ता ने फांसी के सजा की मांग किया। जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मौजूद होते हैं उसे वक्त पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर होता है फिर भी पुलिस के जवान ने 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी, यह घटना एक साथ कई सवालों को खड़ा करती है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन तिवारी का बयान।1
- राम मंदिर दान चोरी पर डिंपल यादव का बड़ा हमला! बोलीं- 'ये देश के लोगों का पैसा है', जांच की मांग1
- बेलीपार में दर्दनाक हादसा, 2 साल की मासूम की मौत गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आक्रोशित लोगों ने फोरलेन मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।1