मंदिर के लिए गेहूं मांगने पर विवाद, एक ही परिवार के 5 लोग घायल,जिला अस्पताल में हुआ मेडिकल। छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महराजगंज में मंदिर के लिए गेहूं मांगने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।घायलों में कुरा अहिरवार, छिददी अहिरवार , गिरजा अहिरवार , वीरेंद्र अहिरवार और अमर अहिरवार शामिल हैं, जो सभी ग्राम महराजगंज के निवासी हैं।घायलों ने बताया कि वे अपने घर पर आराम कर रहे थे, तभी गांव के ही श्याम पटेल, हरदयाल पटेल, कृपाल पटेल, राजा भईया पटेल और श्रीपत पटेल वहां पहुंचे। आरोपियों ने मंदिर के लिए 2 क्विंटल गेहूं देने की मांग की। इस पर कुरा अहिरवार और उनके परिवार ने 1 क्विंटल गेहूं देने की बात कही।इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के पांचों सदस्य घायल हो गए।घटना के बाद परिजन घायलों को सिविल लाइन थाना लेकर पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही यह घटना आज 3 मई दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई गई है।

- छतरपुर जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट व सिक्कों के बदले असली सोने-चांदी के आभूषण हड़पने वाले धोखाधड़ी प्रकरण में फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला बजरंग नगर निवासी फरियादी शैलेंद्र रैकवार से जुड़ा है, जिनसे आरोपियों ने नकली सोने के बिस्किट एवं सिक्के देकर असली आभूषण ठग लिए थे। वही इस मामले में आज 03 मई दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी दी है।1
- सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंदिर के नाम पर अहिरवार समाज के व्यक्तियों से पटेल समाज के व्यक्तियों द्वारा एक क्विंटल गेहूं मांगा गया तब अहिरवार समाज के व्यक्तियों ने कहा कि हम एक क्विंटल नहीं देंगे 50 किलो ही दे सकते हैं तब पटेल समाज के व्यक्तियों ने विरोध किया और कहा कि नहीं हमें एक क्विंटल गेहूं ही चाहिए फिर अहिरवार समाज के व्यक्तियों ने कहा कि हम 50 किलो ही दे सकते हैं जितनी हमारी क्षमता है लेकिन पटेल समाज के लोगों ने जबरदस्ती करते रहे गेहूं न देने पर जानलेवा हमला कर दिया पटेल समाज के लोगों ने अहिरवार समाज के व्यक्तियों के ऊपर डंडो एवं ईट से हमला किया जिसमें महिलाएं पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी, श्याम पटेल,रामस्वरूप पटेल,भगवतदयाल पटेल, राजा भैया पटेल, पीड़ित परिवार, कूरा अहिरवार, छिंदी अहिरवार, सोहन अहिरवार,वीरू अहिरवार, गिरिजा अहिरवार,कविता अहिरवार #spchhatarpur #hilights #follower #likecommentshare3
- Post by Neelesh Tiwari1
- छतरपुर से बड़ी खबर: गढ़ीमलहरा में अवैध शराब बिक्री के आरोप, पुलिस पर उठे सवाल छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, और इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई स्थानों पर देर रात तक शराब की बिक्री जारी रहती है, जिससे न सिर्फ कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि युवाओं पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।1
- बताया गया कि नाव/क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे (करीब 60–70 लोग) अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई या डूबने लगी कई लोग पानी में गिर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई1
- अब सतर्क हो जाएं आईपीएल सट्टा खेलने वाले । टीआई संजय राय ने कहा कि आईपीएल सटोरियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और उन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ।1
- हरपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां 11000 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवा गंभीर रूप से झुलस गए हैं घटना वार्ड नंबर 10 स्थित कल का मैरिज हाउस के पीछे की बताई जा रही है परिजनों का रो-रोकर बुरा है हाल घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां हालत खराब होने चलते दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है दोनो युवक छत पर गए थे बिजली 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से झुलसे है परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, मकान के ऊपर से गुजर रही लाइन हादसों को देती न्यौता, जिम्मेदार अधिकारियों का नही है1
- Post by Ashutosh sharma1