गंगा में उपलाता हुआ अधेड़ का शव मिलने से, इलाके में मची सनसनी । परिजनों में पसरा मातम। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया पूरब पंचायत स्थित दियारा गंगा ढाब में रविवार को गंगा नदी केc पानी में उपलाता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना लोगों द्वारा स्थानीय थाने में दे गई, सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है । शव की पहचान बोचहा पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. प्रसादी राय के पुत्र उटेरन राय उर्फ भगत जी, के रूप में कि गई है। घटना के संबंध में ग्रामीण पशु चिकित्सक डॉ. शंभू राय ने बताया कि उटेरन राय प्रतिदिन गंगा स्नान के लिए छोटकी पतसिया गंगा ढाब आते रहते थे। रविवार को भी वह सुबह करीब पांच बजे घर से गंगा स्नान के लिए निकले थे। करीब दस बजे सूचना मिली कि छोटकी पतसिया में गंगा के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने शव की पहचान उटेरन राय के रूप में की। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शव की स्थिति को देखकर अधेड़ की मौत गंगा में डूबने से होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करने में जुट गई है ।

- न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के यहां पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाए इश्तेहार। आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की जप्ती की कार्रवाई । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में बीते महीनों हुई रागनी कुमारी ह*त्या कांड मामले में चल रहे फरार मुख्य आरोपी आभा देवी एवं विकास कुमार सहनी के घर पुलिस ने ढ़ोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है । इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि स समय के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के घर को कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।1
- पटोरी के लेखक व रेलवे मेल सर्विस कर्मचारी आदित्य विक्रम की विशेष प्रस्तुति: महात्मा बुद्ध का वो अंतिम संदेश जो हर इंसान को आत्मनिर्भर बनाएगा पटोरी (समस्तीपुर):साहित्य जगत में सक्रिय पटोरी के स्थानीय लेखक और वर्तमान में रेलवे मेल सर्विस (RMS) में कार्यरत सरकारी कर्मचारी आदित्य विक्रम ने शुरू ऐप के माध्यम से समाज के लिए एक बेहद प्रेरक संदेश साझा किया है।रेलवे विभाग में अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए भी आदित्य विक्रम सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर लगातार लेखन कार्य करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने महात्मा बुद्ध के जीवन के उस सबसे भावुक और जीवन बदलने वाले अंतिम प्रसंग को अपनी ओजस्वी आवाज़ में रिकॉर्ड किया है, जब बुद्ध महापरिनिर्वाण की ओर बढ़ रहे थे।इस प्रसंग में लेखक व रेलवे कर्मचारी आदित्य विक्रम ने बुद्ध के अमर संदेश "अप्प दीपो भव" (अपना दीपक स्वयं बनो) की आज के आधुनिक युग में प्रासंगिकता को समझाया है। उन्होंने बताया कि कैसे बुद्ध ने अपने प्रिय शिष्य आनंद को दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद का मार्गदर्शक खुद बनने की सीख दी थी। एक निष्ठावान कर्मचारी के रूप में अपने दैनिक अनुभवों को जोड़ते हुए आदित्य जी का मानना है कि आज के युवाओं को किसी बैसाखी के सहारे जीने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की सख्त जरूरत है।ज्ञान और आत्मनिर्भरता को दर्शाती लेखक आदित्य विक्रम की इस विशेष आध्यात्मिक प्रस्तुति को शुरू ऐप पर जरूर सुनें, लाइक करें और अपने क्षेत्र के लोगों के साथ साझा करें।2
- रागनी कुमारी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई रागनी कुमारी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई मोहिउद्दीन नगर। थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव में हुए रागनी कुमारी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दर्ज कांड संख्या 100/26 के मुख्य आरोपी आभा देवी एवं विकास कुमार सहनी के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में मोहिउद्दीन नगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि रागनी कुमारी हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी आभा देवी एवं विकास कुमार सहनी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। दोनों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि आरोपी निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेश के अनुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।1
- न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के यहां पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाए इश्तेहार। न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के यहां पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाए इश्तेहार। आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की जप्ती की कार्रवाई । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में बीते महीनों हुई रागनी कुमारी ह*त्या कांड मामले में चल रहे फरार मुख्य आरोपी आभा देवी एवं विकास कुमार सहनी के घर पुलिस ने ढ़ोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है । इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि स समय के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के घर को कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।1
- भारत का आन बान शान है तिरंगा देश भक्ति दीखा हर पंचायत में1
- खुसरूपुर के ऐतिहासिक बैकुंठधाम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देव-पूजा। पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह खुसरूपुर के गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की, मंदिर के गर्भगृह में महादेव का जलाभिषेक किया और राज्य में सुख, शांति, भाईचारे तथा समृद्धि की कामना की। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर बिहार के श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र माना जाता है। नीतीश कुमार के इस धार्मिक दौरे से मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत भी की। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके पहुंचने से पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने पूरे सुरक्षा ढांचे का मुआयना किया। सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि आम श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी किसी प्रकार की चूक न रहे। कुछ देर के लिए आम लोगों के पूजा अर्चना करने और मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से रोक लगा दी गई थी। मंदिर परिसर के प्रवेश और निकास के साथ-साथ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों, मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। खुसरूपुर के मुख्य मार्ग से मंदिर तक आने वाले रास्ते पर रूट डायवर्जन किया गया था, ताकि किसी भी स्थान पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला बैकुंठधाम मंदिर परिसर में पहुंचा, लोगों ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। मंदिर के सचिव राजाराम सिंह ने अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर उनका अभिनंदनकिया।3
- कार्यकर्ता सृजन कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर1
- पटोरी व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण स्थल चयन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक। समस्तीपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण स्थल मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले पर प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी मिलने पर पटोरी प्रखंड प्रमुख सुरेश राय ने खुशियां जाहिर कर दी प्रतिक्रिया।1