होली-रमजान व परीक्षा सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सोनभद्र जिले में आगामी होली व रमजान त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण पर कड़ा निर्देश देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी. सिंह ने मंगलवार 17 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन चुर्क सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान श्री सिंह को सलामी गार्ड ने सलामी दी, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर सख्ती से पालने के आदेश दिए।होली-रमजान की तैयारियांपुलिस महानिरीक्षक ने संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर पुलिस-जन संवाद मजबूत करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट व बाइक पेट्रोलिंग तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के भी आदेश जारी किए गए।बोर्ड परीक्षा सुरक्षाकक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई व स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए विशेष प्रबंध करने को कहा गया। नकल माफिया व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर बल दिया।यक्ष ऐप का उपयोगजनपद में यक्ष ऐप पर हिस्ट्रीशीटर व गैंग्स का विवरण अपलोड हो चुका है, लेकिन 48 नेटवर्क रहित स्थानों पर जीयो टैगिंग न होने से पीआरवी भेजकर जीपीएस जांच कराने के निर्देश दिए। यक्ष परिपत्र-07 के डीजीपी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।साइबर अपराध रोकथामसाइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने, साइबर फ्रॉड शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई तथा फ्रॉड राशि लौटाने पर जोर दिया। ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग व बैंकिंग फ्रॉड में पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए।अपराध व कानून व्यवस्थालंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी व संगठित अपराध पर नियंत्रण हेतु कार्ययोजना की समीक्षा की गई।बजट व प्रशासनिक निर्देशआवंटित बजट का समयबद्ध व पारदर्शी व्यय, लंबित निर्माण-मरम्मत कार्यों की प्रगति तथा अभिलेख अद्यतन रखने के आदेश दिए। डायल 112 व कंट्रोल रूम को 24x7 सक्रिय रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में उपस्थितिबैठक की अध्यक्षता पीआईजी आर.पी. सिंह ने की, जिसमें एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। मुख्य संदेश रहा कि त्योहारों व परीक्षाओं में शांतिपूर्ण वातावरण पुलिस की प्राथमिकता है, यक्ष ऐप व साइबर नियंत्रण प्रभावी रखें तथा कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ब्रेकिंग: सोनभद्र.... - पारिवारिक कलह में परिवार के सदस्यों का आपस में मारपीट - बीच बाजार में आपस में लाठी डंडे और पत्थर से मारपीट करते दिखे परिवार के सभी सदस्य - मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - मारपीट के दौरान स्थानीय लोग सहमे, पत्थर चलने के दौरान घायल होने से बचे राहगीर - घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की कही जारी है बात - स्थानी लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस - कुछ घायल सदस्य खुद से नजदीकी सीएससी चोपन पहुंचे तो कुछ को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती - अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है प्राथमिक इलाज घायलों का कर दिया गया है - पिता के संपत्ति के बंटवारे में बराबर के हिस्सा मांगने पर विवाद - चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड की घटना।2
- सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ जंगल में पेड़ से लटकता खोपड़ी का अवशेष मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मिले अवशेषों की पहचान 16 वर्षीय मंगला प्रसाद के रूप में हुई है, जो 19 जनवरी से लापता था। परिजनों ने 26 जनवरी को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब करीब एक महीने बाद जंगल से खोपड़ी का अवशेष मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी स्थित जवारीडाड़ जंगल का है। मंगलवार को चरवाहों ने जंगल में पेड़ से लटकते अवशेष देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। जंगल में मिले अवशेषों की पहचान मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर की। पुलिस ने खोपड़ी समेत अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है कि यह हत्या है, आत्महत्या या कोई और वजह। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।2
- Post by Mustaf Ahamad1
- डाला सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला पतगडी क्षेत्र के जंगल में तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे लटकते हुए मिला शव बीते करीब 30 दिनों से गुमशुदा हुए किशोर का सड़े गले हाल में सिर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई । मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित कोटा ग्राम पंचायत के टोला पतगडी के जंगल में तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे लटकते हुए किशोर सिर जो धड़ से अलग संदिग्ध परिस्थितियों मिला शेष हिस्से को जंगल के जानवरों द्वारा खा लिया गया है जिसके उपरांत गांव वालों ने इस घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी गई। जहां सूचना पाकर चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र अपने टीम के साथ व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच करते हुए मृतक शव का सिर और अवशेष कपड़े को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया । वहीं किशोर की सिर और कुछ कपड़ों आदि से शव की शिनाख्त मंगल प्रसाद उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र राम बिलास निवासी जवारीडांड कोटा को उसके बड़े भाई रवि द्वारा किया गया। वहीं मृतक का बड़ा भाई रवि ने बताया कि बीते 19 जनवरी 2026 को घर से नाराज़ हो कहीं चला गया था जिसको लेकर परिजनों ने बहुत खोजबीन किया गया लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थक हार कर परिजनों ने चोपन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस संबंध चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में कोटा गांव के पतगडी क्षेत्र के जंगल में फांसी से लटका हुआ शव का सड़े गले हाल में सिर मिला है शव के पूरा शरीर को जंगल के जानवर द्वारा खा लिया गया है केवल सिर , कपड़ा और कुछ दुरी पर हड्डी पाया गया और शव को देखने से आशंका व्यक्त कि जा रही है कि यह शव लगभग बीस से पच्चीस दिन का होगा जिसके कारण जंगल के जानवरों ने शव शरीर में खा लिए होंगे जिसके उपरांत शव का सिर ,कपड़ा और हड्डी मिला है जिसे उसके बड़े भाई ने पहचान कर लिया है।वहीं मिले शव के सिर व हड्डी अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा है । [17/02, 8:48 pm] arpitagond52: सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियारी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में रिहंद डैम के नाले को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम बच्ची पानी मे गिर गये, घटना के बाद पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया परंतु चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई वही किनारे पर पहुंचे पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया तो मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया। वही मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया,एसडीआरएफ ने लगभग 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव को मंगलवार दोपहर 3 बजे नदी से बरामद कर लिया , दोनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही इस मामले में डैम से तैरकर बाहर निकले मृतका के पति राहुल ने बताया कि रोज की भांति कल शाम को हम अपने पत्नी ऊषा उम्र 24 वर्ष और भतीजी उम्र 04 वर्ष को लेकर ट्यूब के सहारे वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक दोनों ट्यूब से फिसल गए जिससे वो दोनों नदी में गिर गए, मै तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गया पर मेरी पत्नी और भतीजी डूब गए। हमने डायल 112 को सूचना दिया इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बरामद किया, वही मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि कल ट्यूब पर बैठकर नाला पार कर रहे पति-, पत्नी और एक 04 वर्षीय बच्ची के पानी में गिर जाने से पत्नी और मासूम की डूब कर मौत हो गई आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।4
- आज उत्तर प्रदेश अपनी पहचान ‘ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी’ के रोल मॉडल के रूप में स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने और प्रदेश को फार्मा सेक्टर में अग्रणी मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पास न केवल देश का सबसे बड़ा कंज्यूमर मार्केट है, बल्कि फार्मा सेक्टर के लिए जरूरी विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल वर्कफोर्स भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। राज्य सरकार अपने प्रत्येक निवेशक को ‘ट्रिपल एस’ अर्थात् ‘सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड’ की गारंटी प्रदान कर रही है, जो औद्योगिक विकास के लिए अनिवार्य शर्त है। फार्मा और हेल्थकेयर के क्षेत्र में मौजूद असीमित संभावनाओं को देखते हुए राज्य के विभिन्न जनपदों में क्लस्टर आधारित विकास किया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध ललितपुर जनपद में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। वहीं, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इस पार्क की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 100 से अधिक फार्मा कंपनियां इससे जुड़ चुकी हैं। निवेशकों की सुविधा के लिए यहाँ यू.एस.एफ.डी.ए. (न्ैथ्क्।) टेस्टिंग लैब स्थापित करने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। ललितपुर के फार्मा पार्क को हब एंड स्पोक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें आर. एंड डी. (त्-क्) की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भी प्रदेश लंबी छलांग लगा रहा है। लखनऊ में एक वर्ल्ड क्लास फार्मा इंस्टीट्यूट के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं, जबकि गौतमबुद्धनगर, बरेली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी नए फार्मा पार्क विकसित करने की योजना पर कार्य हो रहा है। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आई.आई.टी. कानपुर के सहयोग से 1,200 करोड़ रुपये की लागत से ‘मेड-टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, एस.जी.पी.जी.आई. को दूसरे सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है। लखनऊ पहले से ही सी.डी.आर.आई. और एन.बी.आर.आई. जैसी राष्ट्रीय स्तर की चार केंद्रीय प्रयोगशालाओं का केंद्र है, जो अनुसंधान के क्षेत्र में प्रदेश की स्थिति को मजबूत करती हैं। नीतिगत मोर्चे पर उत्तर प्रदेश अब पॉलिसी पैरालिसिस के दौर से बाहर निकल चुका है। प्रदेश में वर्तमान में 34 सेक्टोरियल पॉलिसीज प्रभावी हैं, जो निवेशकों को स्पष्टता और सुरक्षा प्रदान करती हैं। निवेश की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुविधाएं दी जा रही हैं और पॉलिसी के दायरे में रहकर समयबद्ध तरीके से इंसेंटिव वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस नीति के तहत सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी में छूट और निर्यात प्रोत्साहन की बेहतरीन व्यवस्था है। साथ ही, एफ.डी.आई. और फॉर्च्यून-500 पॉलिसी के माध्यम से वैश्विक निवेश को आमंत्रित करने के बड़े अवसर सृजित किए गए हैं। विशेष बात यह है कि उत्तर प्रदेश का यह विकास केवल औद्योगिक नहीं बल्कि संतुलित और पर्यावरण के अनुकूल भी है। पिछले 9 वर्षों में भौतिक विकास के साथ-साथ प्रदेश ने अपने फॉरेस्ट कवर में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। बेहतर कनेक्टिविटी और जवाबदेह प्रशासन के दम पर उत्तर प्रदेश आज फार्मा निवेश का पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। केंद्र की दूरदर्शी नीतियों और राज्य सरकार के जमीनी प्रयासों के समन्वय से उत्तर प्रदेश अब फार्मा और बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को नई शक्ति प्रदान कर रहा है।1
- सोनभद्र.... - जंगल में पेड़ से लटकता मिला खोपड़ी का अवशेष - पेड़ से लटकती खोपड़ी मिलने से इलाके में मचा हड़कंप - चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की - मिले शव की पहचान जवारीडाड़ निवासी 16 वर्षीय मंगला प्रसाद पुत्र रामविलास के रूप में हुई - मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाये - परिजनों के अनुसार मंगला 19 जनवरी की सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा - काफी तलाश के बाद 26 जनवरी को चोपन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी - जंगल में मिले अवशेषों की पहचान बड़े भाई रवि कुमार ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर की - सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है - चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी स्थित जवारीडाड़ जंगल में मंगलवार को पेड़ से लटकती मिली खोपड़ी की अवशेष।3