Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवलशाही के कानिकेंद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हिरण की मौत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद स्थित माँ चंचालिनी धाम के मुख्य द्वार के पास एक हिरण की सड़क हादसे में शनिवार को 8 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने हिरण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी है।
Koderma news
नवलशाही के कानिकेंद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हिरण की मौत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद स्थित माँ चंचालिनी धाम के मुख्य द्वार के पास एक हिरण की सड़क हादसे में शनिवार को 8 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने हिरण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- 26 अप्रैल को होगी झारखंड पात्रता परीक्षा #Jharkhand #JharkhandNews #JharkhandExam #PatrataPariksha #BreakingNews #HemantSoren #ExamUpdate #StudentNews #LatestNews #HindiNews #TrendingNews #ViralNews #EducationNews #IndiaNews #NewsUpdate1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- Post by Om Singh1
- रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की । बिहार : नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सोलर लाइट लगाया गया है । जिससे दूधिया रोशनी में जगमगाने लगा है ।1
- @नवादा #असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका #जिलाध्यक्ष ने कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे असम के सीएम नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में शुक्रवार 10अप्रैल को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का पुतल फूंका। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कार्यकर्ता नाराज थे। जिलाध्यक्ष श्रीझा ने उक्त मौके पर कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी पिछले 6 दशक से राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन में है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वो अपने अथक परिश्रम व संवैधानिक मूल्यों का सदैव सम्मान करते हुए बने है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करके असम के मुख्यमंत्री ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है और भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर किया है। नवादा जिला कांग्रेस कमिटी यह मांग करती है कि असम के मुख्यमंत्री खडगे साहब के संदर्भ में दिए गए अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नवादा लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि ने कहा कि खडगे साहब संविधान द्वारा सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक भी है। NSUI के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि यह अपमान सिर्फ खडगे साहब का ही अपमान सिर्फ नहीं है बल्कि देश के करोड़ो दलित समाज का अपमान है। आज के इस कार्यक्रम में पीसीसी डेलिगेट रजनीकांत दीक्षित, बलिराम सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार , NSUI के जिला अध्यक्ष शिवम कुमार , सेवादल के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू,अनुसूचितु जा के जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान , इंटक के जिला अध्यक्ष मनीश कुमार , भारत यात्री नवीन कुमार,रजौली ब्लॉक के अध्यक्ष रामरतन गिरी , हिसुआ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार , आई टी सेल के प्रदेश महासचिव गोपेश कुमार , पूर्व मुखिया गरिबन सिंह , राजेंद्र उपाध्याय , सत्येंद्र प्रसाद , फ़करु अली अहमद , अखिलेश सिंह , जमाल हैदर , सुरेश राजवंशी , मनीष कुमार , सच्चिदानंद सिंह , विपिन सिंह ,जगेशर पासवान , महेंद्र सिंह , संतोष कुमार , मनोज पासवान , मिंटू कुमार , इंदु कुमारी , डाo शंकर प्रसाद , राजन कुमार , निशांत उपाध्याय , गया राजवंशी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- सेक्रेड हार्ट स्कूल ने अपने विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ रितु मोदी को सम्मानित किया। डॉ रितु मोदी ने 2010 में इस विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। रितु मोदी विद्यालय की पहली छात्रा है जिन्होंने डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता और विद्यालय को गौरवन्वित किया है। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा और उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बुके और प्रशस्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर सफलता के लिए बधाई दी। निर्देशक प्रमोद कुमार ने कहा कि रितु बचपन से ही मेधावी और जिज्ञासु प्रवृत्ति की रही है। ऋतु के मन में बचपन से ही कुछ अलग करने की ललक थी। उन्होंने कहा कि बेटियां आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के परचम लहरा रही हैं। डॉ रितु मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता सफलता के सूत्र हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप कभी यह मत सोचो कि आप छोटे शहर से हो। अक्सर छोटे शहरों में ही बड़ी-बड़ी प्रतिभाएं होती हैं। उन्होंने बच्चों के द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने रितु को बधाई दी और कहा कि सेक्रेड का इतिहास उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने रितु से प्रेरणा लेकर बच्चों को आगे बढ़ाने की सलाह दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर रितु मोदी रांची रिम्स में मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं और फिलहाल पटना एम्स में कार्यरत हैं। उनकी दो बहनो में मेघा मोदी बैंक आफ इंडिया में सीनियर कैशियर हैं जबकि दूसरी बहन आकांक्षा सीए है। बता दें की ऋतु के पिता रामजी मोदी कुशल व्यवसायी और माता विनीता मोदी कुशल गृहणी हैं। इस मौके पर रितु की मां विनीता मोदी, कोडरमा हाई स्कूल से अवकाश प्राप्त शिक्षक अनंत ठाकुर, किशोर कुणाल, कुरेश शर्मा, संयुक्ता बिद, अमृत झा, प्रियंका मित्रा विश्वास के अलावा कई बच्चे मौजूद थे।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Om Singh1