Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंस बिकाऊ है किसी लेनी है तो सम्पर्क करें अर्जेन्ट बिकाऊ है
DILIP CHAUDHARY
भैंस बिकाऊ है किसी लेनी है तो सम्पर्क करें अर्जेन्ट बिकाऊ है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हाथरस में मूक-बधिर बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग, जनपद हाथरस और मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त प्रयास से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क कोक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष कैंप मई माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महंगे ऑपरेशन (लगभग ₹4-5 लाख) को पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे बच्चों की जानकारी उनके परिवार तक जरूर पहुंचाएं और उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, PHC/CHC या जिला अस्पताल में संपर्क करने के लिए प्रेरित करें। इस पहल से मूक-बधिर बच्चों को नई आवाज़ और बेहतर भविष्य मिलने की उम्मीद है।1
- सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर मंगलवार दोपहर एक महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। विवाहिता अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे टॉवर के शीर्ष पर जा बैठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा, पत्नी यशपाल, अचानक ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर बैठे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया और टॉवर के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस को भी मौके पर तैनात रखा गया। बताया जाता है कि टॉवर पर बैठी महिला ने फोन के जरिए अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला। लगातार समझाइश और प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बीजेपी सरकार में यही होता है विप दर्शन पर भी पैसा है 🥹🥹1
- Post by रहीसुद्दीन1
- Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक1
- राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतला जिला जाने को लेकर आगरा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर आगरा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का बयान चाहिए1
- भीषण गर्मी के बीच हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती में एक बंदर की गर्दन में बर्तन फंस गया। प्यास बुझाने के लिए बंदर ने बर्तन में गर्दन डाली थी, जो बाहर नहीं निकल पाई। गले में बर्तन फंसने के बाद बंदर दो मंजिला ऊंची दीवार पर चढ़ गया और गिरते-गिरते बचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर का रेस्क्यू किया और उसकी गर्दन से फंसा बर्तन निकालकर उसे सुरक्षित छोड़ा।1
- महाकाल मंदिर पर विप एंट्री चाहिए इससे मिले 🥹🥹1
- Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक1