Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन नीमच पुलिस द्वारा चलाए गए 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दशहरा मैदान में खेले गए फाइनल में एनएफए ने ईगल फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक जिले में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 45,650 स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नीमच पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।1
- मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और दो वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में शीतल धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- ये वही डॉक्टर बृजेश यादव जी हैं जो अपने हॉस्पिटल में लड़की जन्म लेती है तो फीस नहीं लेते और बच्चा बच्ची होने पर रामायण की चौपाई दोहे सुनाकर स्वागत करते हैं ? 24 कैरेट यदुवंशी पेपर लीक पर इनके विचार सुनिए ये वही डॉक्टर बृजेश यादव जी हैं जो अपने हॉस्पिटल में लड़की जन्म लेती है तो फीस नहीं लेते और बच्चा बच्ची होने पर रामायण की चौपाई दोहे सुनाकर स्वागत करते हैं ? 24 कैरेट यदुवंशी पेपर लीक पर इनके विचार सुनिए1
- फसल बीमा राशि किसानों को नहीं मिलने पर किसान उतरे सड़कों पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया* *फसल बीमा राशि किसानों को नहीं मिलने पर किसान उतरे सड़कों पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया* मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र के लेदी चौराहे पर भानपुरा तहसील के 9 गांव में बीमा राशि नहीं मिलने के कारण गांव के किसान लेडी चौराहे पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आए। यह धरना प्रदर्शन किसानों को बीमा की राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों द्वारा शासन से बीमा राशि देने को लेकर मांग करते हुए सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया1