Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकटा खुर्द बने तनाव का केंद्र, हत्या के बाद एनएच पर बवाल और आगजनी
S9 Bihar
सिकटा खुर्द बने तनाव का केंद्र, हत्या के बाद एनएच पर बवाल और आगजनी
More news from बिहार and nearby areas
- पश्चिम चंपारण जिले के भिताहा थाना क्षेत्र में जमीन की जमाबंदी में गड़बड़ी को लेकर लोगों में काफी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमाबंदी रिकॉर्ड में हुई गड़बड़ी के कारण जमीन से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जमाबंदी में हुई त्रुटियों की जांच कराने और जल्द से जल्द उसे ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो जमीन की खरीद-बिक्री, दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व कार्य बाधित हो सकते हैं। वहीं जिला प्रशासन से लोगों ने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सभी नीलाम पत्र वाद से संबंधित जिन मामलों में बॉडी वारंट निर्गत हो चुका है, उसे अविलंब एक्जीक्यूट कराया जाए। साथ ही जिन पुराने वादों में अब तक बॉडी वारंट जारी नहीं हुआ है,उन मामलों में भी तत्काल बॉडी वारंट जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 09.03.2026.1
- बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार के दिन शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवा कर खुले में तथा यत्र तत्र अव्यवस्थित ढंग से मांस विक्रेताओं को चेतावनी दिया कि वे खुले में मांस बिक्री ना करें स्वच्छ और सुरक्षित जगहों पर ही मांस बिक्री किया जाए। ज्ञात हो कि वर्षों से बेतिया शहर के चारों तरफ खुले में यत्र तत्र स्कूल कॉलेज तथा धार्मिक स्थलों के बगल में ही बेरोकटोक मांस बिक्री किया जाता रहा। जिसके चलते शहर के कई जगहों पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की सड़क पर मांस बिक्री करने से स्कूल के समय में काफी जाम लग जाता है जो घंटे तक बना रहता है बेतिया नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।1
- जी हाँ बदनाम होते है जनप्रतिनिधि परन्तु लापरवाह है अधिकारी1
- पारस पकड़ी से जगदीशपुर जा रहा डीजे लदा रॉक मझौलिया में पलटा चालक ऑपरेटर व दो नर्तकियां घायल।। देर संध्या थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी से जगदीशपुर जा रही सुजित रॉक डीजे का चारपहिया वाहन रविबार की देर संध्या अनियंत्रित होकर 55 आरडी पुल के पास पलट गया।इस हादसे में रॉक पर सवार चालक एक ऑपरेटर और दो नर्तकियां बुरी तरह घायल हो गयी जिन्हें सीएचसी मझौलिया में राहगीरों ने भर्ती कराया।सुजीत रॉक डीजे का क्षतिग्रस्त वाहन पारस पकड़ी का बताया गया है।यह रॉक पार्टी पारस पकड़ी के सुजीत बरनवाल की बतायी गयी है।मौके पर मझौलिया डायल 112 की मोबाइल दस्ता की टीम ने रोक का सामने का सीसा तोड़कर चालक को बाहर निकाला।इस दुर्घटना में करीब एक घंटे तक यातायात ठप्प रहा।पुलिस ने तत्काल जेसीबी मंगाकर रॉक को सीधा कराया तब जाकर यातायात सुलभ हुआ।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह रॉक भान डीजे पारस पकड़ी से जगदीशपुर बारात में शामिल होने जा रहा था तभी 55 पुल पर रॉक पलट गया।4
- Post by Akash Kumar1
- Bihar ke Rahane Wale Hain mangalpur patni patni gaon1
- नौतन प्रखंड के गहिरी पंचायत स्थित अखिल भारतीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार से नवदिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 501 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कन्याएं यज्ञ स्थल से जल लेकर गहिरी मठ पहुंचीं और वहां से पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल तक जल यात्रा निकाली। यज्ञ के मुख्य सलाहकार सह संचालक अल्टर बाबा ने बताया कि सनातन धर्म में यज्ञ का विशेष महत्व है। जहां यज्ञ होता है, वहां का वातावरण शुद्ध और पवित्र रहता है। उन्होंने कहा कि शिव अनंत हैं, शिव आदि हैं और भगवान शिव सभी भक्तों का कल्याण करते हैं। वहीं यज्ञ के अध्यक्ष तथा बाबा भागवत राय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विभूति राय ने बताया कि इस महायज्ञ में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन 18 मार्च को 14 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह जग मंडप में कराया जाएगा और उन्हें उपहार भी दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यज्ञ के दौरान कथावाचक देवी पूर्णिमा गार्गी के द्वारा धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा के दौरान नौतन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर यज्ञ संचालक मनोज पाठक, उमाशंकर राय, सचिव सोनू सिंह, पप्पू चौधरी समेत कई श्रद्धालु और भक्त उपस्थित रहे।1