वारासिवनी क्षेत्र की 4 बालिकाओं ने रचा इतिहास, प्रदेश की प्रावीण्य सूची में कक्षा 10 वी में माही व प्रीत 10 वे तथा कक्षा 12 वीं में मृणाली व स्वाति 5 वे स्थान पर वारासिवनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इन परीक्षा परिणामों में वारासिवनी क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने इतिहास रचते हुए अपना जलवा बिखेर कर प्रदेश व जिला स्तर पर अपने शिक्षण संस्थान, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में वारासिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर की छात्रा कुमारी माही पिता डालीराम सुलाखे एवं केशव इंग्लिश स्कूल की छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवॉ स्थान हासिल किया है। वहीं कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत झालीवाड़ा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृषि संकाय में अध्ययनरत दो छात्राओं मृणाली ठवरे और स्वाति उइके ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में 5 वॉ स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्र हर्ष पटले एवं छात्रा इशिका अर्जे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्रा आर्या पंचेश्वर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, जयनी अनिल पिपरेवार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान एवं अंशु तुरकर एवं नैतिक डोंगरे ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद सभी मेधावी विद्यार्थियों को विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों, दोस्तों व पूरे नगर व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल में 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे इन दोनां ही परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विकासखंड कटंगी के ग्रामीण अंचलों की होनहार प्रतिभाओं को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान मिला है।1
- केवलारी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह ठाकुर ने खनिज इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप।1
- सिवनी जिला अस्पताल में सुधार का शंखनाद, नवागत कलेक्टर के तेवर देख मचा हड़कंप1
- भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली के विज्ञान भवन से हो रहे सम्मेलन का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज़ के माध्यम से देखा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें सशक्त बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभय राज सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अभिषेक वर्मा, सभापति नीलू निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक साथ सम्मेलन का अवलोकन किया और महिलाओं के सशक्तिकरण के इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।1
- अभियोजन,कार्यालय जिला मंडला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहुचर्चित बबलू पंडा हत्याकांड में अपर सत्र न्यायालय निवास ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले के सातों आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है1
- Post by Salim khan1
- वार्ड 10-11 के नागरिकों ने उठाई समान मुआवजा दर की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन1
- भीषण सड़क हादसा—दो बाइक की टक्कर, तीन घायल, एक की हालत नाजुक!1
- चौरई क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज सुबह ग्राम कामती गुरैया में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें गांव तक पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि चौरई नगर पालिका का फायर वाहन खराब होने के कारण प्रशासनिक मदद नहीं मिल पाई, जिससे कई गांव आग की चपेट में आ गए।1