जिला कलेक्टर देशलदान ने आसपुर उपखण्ड क्षेत्र के सोम कमला आबा बाध, खोती, वसुन्दर का निरीक्षण किया जिला कलक्टर श्री देशलदान उपखंड क्षेत्र आसपुर के दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत एनआरएम के तहत ग्राम पंचायत काठडी , खेड़ा सामोर, वसुंधर छोटी में निर्मित किए गए एनीकट कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत काठडी में दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर निर्मित एनीकट अवलोकन किया । उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत एनआरएम के तहत किए कार्य, पूर्ण कार्य, एनिकट वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोम कमला आंबा बांध पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित वाटर पंप, फिल्टर प्लांट, प्लांट की क्षमता सहित अन्य जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने आसपुर के खोती बस्ती में जाकर आमजन से आत्मीयता पूर्वक संवाद कर पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली इस दौरान वहां पर उपस्थित महिला ने नल चालू कर पानी के समय पर उपलब्धता होने जानकारी दी। एवं कुछ लोगों ने नल कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी इस दौरान जिला कलेक्टर श्री देशलदान ने संबंधित अधिकारियों को जिनके नल कनेक्शन में समस्या आ रही है उनको समय पर नियमानुसार समाधान कर पेज और उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभाग किया अधिकारी उपस्थित
जिला कलेक्टर देशलदान ने आसपुर उपखण्ड क्षेत्र के सोम कमला आबा बाध, खोती, वसुन्दर का निरीक्षण किया जिला कलक्टर श्री देशलदान उपखंड क्षेत्र आसपुर के दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत एनआरएम के तहत ग्राम पंचायत काठडी , खेड़ा सामोर, वसुंधर छोटी में निर्मित किए गए एनीकट कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत काठडी में दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर निर्मित एनीकट अवलोकन किया । उन्होंने प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना 2.0 के अंतर्गत एनआरएम के तहत किए कार्य, पूर्ण कार्य, एनिकट वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोम
कमला आंबा बांध पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित वाटर पंप, फिल्टर प्लांट, प्लांट की क्षमता सहित अन्य जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने आसपुर के खोती बस्ती में जाकर आमजन से आत्मीयता पूर्वक संवाद कर पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली इस दौरान वहां पर उपस्थित महिला ने नल चालू कर पानी के समय पर उपलब्धता होने जानकारी दी। एवं कुछ लोगों ने नल कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी इस दौरान जिला कलेक्टर श्री देशलदान ने संबंधित अधिकारियों को जिनके नल कनेक्शन में समस्या आ रही है उनको समय पर नियमानुसार समाधान कर पेज और उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभाग किया अधिकारी उपस्थित
- Post by Bapulal Ahari1
- सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) भाजपा के जिला नवीन कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अलग-अलग सत्रों में भाग लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की असली ताकत मंडल स्तर की सक्रियता से ही आती है। यदि मंडल कार्यकारिणी नियमित रूप से कार्य करेगी और प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत बनेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत विचारधाराओं और खेमेबाजी से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को या तो सक्रिय किया जाए या फिर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश स्तर से आने वाले कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिले की भागीदारी और रैंकिंग बेहतर होना चाहिए, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल पर विशेष फोकस: बैठक में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को आमजन तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि आईटी सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया टीम को नियमित कंटेंट अपडेट, स्थानीय गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। मीडिया समन्वय को भी मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से समाचार माध्यमों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे। जिला स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश: जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक जिला पदाधिकारी को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे संगठन का कार्य बेहतर तरीके से मॉनिटर हो सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन में पारदर्शिता और समन्वय बना रहे। बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, कारीलाल ननोमा, अमृतलाल कलासुआ, बंशीलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, धनेश्वर अहारी, करुण ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रत्येक स्तर पर अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।2
- विधायक केलाशजी मीणा के कार्य कर्म ओ में आज आसन में मंदिर प्रतिस्थान किया गया सात ही। भारती जनता पार्टी सरेडी में गांव गांव सरकार की योजनाओं का हरि झंडी दी गई जय श्री राम2
- प्राप्त जानकारी के अनुसार डूगरलालजी देवाजी यादव मादलदा शाम 8 बजे घर से खेतो मे बने मंदिर पर पुजा हवन केलिए निकले थे । रात घर नही आए । रात लेट घरवालो ने फोन किया फोन बंद था । सुबह जल्दी ढूढने निकले तो खेतो मे मृत लाश पाई गई । घरवालो को संदेह है मृतक के साथ कोई हादसा किया गया है । इसलीए डाँग स्वायड कि मांग कर रहे है । ताकी सत्यता का पता लगे घरवालो और अन्यलोग डाँग लाकर जाँच की मांग को लेकर घटना स्थल पर बैठे हुए है । उनका कहना है । जबतक प्रशाशन डाँग नही लाता हम लाश का पोस्टमार्टम नही करेगे । 10 घण्टे बितनी के बाद भी पिडीत और लोग को प्रशाशत संतुष्ट नही करपा रहा है । अब देखना है प्रशाशन क्या करता है । प्रशाशन मुस्तैद मौके पर मौजूद है ।4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- कुशलगढ़ में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया अपने आचार्य दल के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आदिनाथ वाटिका में निर्मित भव्य यज्ञशाला में वास्तु शास्त्र अनुसार 72 कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 9 प्रधान एवं 63 अन्य कुंड शामिल हैं। पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक आयोजित होगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया ने बताया कि यज्ञशाला वैदिक परंपराओं के अनुरूप बनी है, जिसमें पंचद्रव्य के साथ गौमाता के गोबर का पांच टन से अधिक उपयोग किया गया है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति संरक्षक कैलाश राव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर एडवोकेेट हरेंद्र पाठक, पंडित हेमेंद्र पांडया, जितेंद्र व्यास, पंडित सतीश त्रिवेदी, नवनीत पांडिया, सुनील जोशी, विपिन भट्ट, हितेश गादीया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके पश्चात पंडित निकुंज मोहन पांडया ने पंडित लोकेंद्र पांडया एवं प्रबोध पांडया के निवास पहुंचकर उन्हें महोत्सव हेतु आमंत्रित किया। यह भव्य आयोजन कुशलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और उत्साह का केंद्र बनेगा।1
- तीर्थंकर उद्यान में दिखेगी कचरे से बनी कलाकृतियां, कलक्टर ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, वेस्ट टू वेल्थ पार्क के कार्यों की सराहना की संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में जारी जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए निर्माण कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलापूर्ति और सीवरेज का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान कलक्टर ने उन क्षेत्रों की भी सुध ली जो वर्तमान सीवरेज योजना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों के लिए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अनुमोदन हेतु भेजें। कार्य की गति बढ़ाने के लिए उन्होंने निर्माण स्थलों पर मैनपावर और मशीनों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के आदेश दिए। समीक्षा बैठक के पश्चात जिला कलक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उदय विलास पंप हाउस, मास्टर कंट्रोल सेंटर, जल शोधन संयंत्र और दो नदी स्थित 4.00 MLD एसटीपी का अवलोकन कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली और पानी की शुद्धता की भी जांच की और निर्देश दिए कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर उद्यान में बनाए जा रहे वेस्ट टू वेल्थ पार्क का भी निरीक्षण किया। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने उन्हें पार्क में वेस्ट सामग्री से निर्मित भारत के मानचित्र, हाथी, ऊंट और टाइगर जैसी विभिन्न कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता हंसराम मीणा, पीएचईडी के गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अभियंता और संवेदक फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- Post by Bapulal Ahari1
- डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत चौरासी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कार भी जब्त की है और मामले की जांच जारी है। डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन स्वच्छता” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एवं वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थाना चौरासी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी भवरसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 मई को गश्त के दौरान स्टेट हाईवे-54 पर एक संदिग्ध कार को गुजरात की ओर जाते देखा गया। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करने पर चालक कार को सुनसान खेतों में छोड़कर फरार हो गया। शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टेम्बा गांव के खेतों में एक संदिग्ध कार खड़ी है। सूचना पर करावाड़ा चौकी प्रभारी ईश्वरलाल सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कार नंबर GJ 06 FC 4658 को संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी के दौरान चालक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम सुलेय मछार (35) निवासी बड़ोदरा, गुजरात बताया। पुलिस द्वारा कार की जांच करने पर डिक्की में अंग्रेजी शराब भरी होना सामने आया। कार को थाने लाकर वीडियोग्राफी के साथ गिनती की गई, जिसमें कुल 5 कार्टून व 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल है, जिनमें रॉयल स्टेज, बोहो व्हिस्की, रेड लेबल, ओक्समीथ गोल्ड, स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन तथा ऑफिसर चॉइस के पव्वे शामिल हैं। बरामद शराब “सेल फॉर राजस्थान” अंकित पाई गई, जिसे अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। आरोपी सुलेय मछार के खिलाफ थाना चौरासी में प्रकरण संख्या 96/2026 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अवैध शराब परिवहन के नेटवर्क की जांच में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल, कांस्टेबल शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, वहीं “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2