*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम सैमली में किया मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण; इसे सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का बताया सशक्त माध्यम* गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने रविवार को बृजनगर के ग्राम सैमली स्थित बूथ संख्या 119 पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन मन की बात के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न विकासात्मक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों को एकाग्रता से सुना। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो संवाद नहीं है, अपितु यह समाज में जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने और राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करने वाला एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिलती है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम सैमली में किया मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण; इसे सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का बताया सशक्त माध्यम* गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने रविवार को बृजनगर के ग्राम सैमली स्थित बूथ संख्या 119 पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन मन की बात के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न विकासात्मक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों को एकाग्रता से सुना। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त
करते हुए गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो संवाद नहीं है, अपितु यह समाज में जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने और राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करने वाला एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिलती है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
- भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने में नाकामयाब रही सरकार. रायबरेली जिले के छतोह ब्लॉक में कुंवर मऊ ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, न पानी की टंकी निर्माण हुआ न ही पाइप लाइन बिछाई गई, जहां पानी की टंकी बननी है वहां अब गौशाला का भूसा रखवाया जा रहा है,जब विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो बजट न होने का हवाला दिया गया। गर्मियों में पानी की किल्लत होने पर आम जनमानस में भारी आक्रोश पैदा हो रहा है, देखना है जनप्रतिनिधियों की नजर जनता के दुख पर पड़ती भी है या नहीं,1
- आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।1
- Post by RPR NEWS TV1
- Mathura सड़क बनी या मजाक? एक महीने में उखड़ा डेढ़ अरब का काम1
- Post by Brajvir Singh1
- अनैतिक कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 4 युवतियां समेत 7 हिरासत में1
- कोटाराजस्थान-दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण बंदूक की नोक पर 14 लाख की लूट और 1 करोड़ की फिरौती की मांगी, 12 घंटे बाद छोड़ा, व्यापारी का बनाया न्यूड वीडियो एंकर-बारां जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने रिया ग्लासेस के मालिक सतीश गौड़ का उस समय बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया, जब वे कल सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से दुकान के लिए निकले थे। सुबह लगभग 9:55 बजे आर्टिका कार में सवार 6 बदमाशों ने ईदगाह कॉलोनी कब्रिस्तान के पास से उन्हें अगवा किया। और कार में बंदूक की नौक पर नलका होते हुए अमापुरा जेल के पास बैरवा बस्ती स्थित एक खेत की टापरी पर ले जाकर न केवल उनके साथ मारपीट की। बल्कि उनकी न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया। बदमाशों ने व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की और उनसे 6 लाख रुपये नकद मंगवा लिए। इसके साथ ही 8 लाख रुपये का चेक जबरन लिखवाकर राशि भी निकलवा ली। इस गंभीर मामले में 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, और कोतवाली थाना पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है। बाइट- हरिराम सोनी डीएसपी बाईट सतीश गौड़, व्यापारी पीड़ित4
- Post by RPR NEWS TV3
- Mathura गुमशुदा की तलाश सभी दर्शकों और बृजवासियों से निवेदन है जहां कहीं भी यह शख्स दिखे आपको तो कृपया दिए हुए नंबरों पर संपर्क कर उनके परिवार की सहायता करें1