logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क : जिलाधिकारी सावन कुमार, भंडारा में 16,941 किसान ऋण खातों का आधार प्रमाणीकरण पूरा दैनिक नवप्रभात @ अनमोल मेश्राम भंडारा। महाराष्ट्र शासन की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान ऋणमुक्ति योजना-2026 के तहत भंडारा जिले में किसानों के ऋण खातों के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है. गुरुवार को जिला कलेक्टर सावन कुमार ने पत्रकार परिषद में योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 16,941 किसान ऋण खातों का आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र शासन के सहकार, विपणन एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा 2 जून 2026 को इस योजना की घोषणा की गई थी, जबकि 15 जुलाई 2026 को इसके पात्रता मानदंडों में आंशिक संशोधन किया गया. योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 के बीच वितरित कृषि ऋण, जिनकी बकाया स्थिति 30 सितंबर 2025 तक है तथा 31 मार्च 2026 तक की ऋण शेष राशि को आधार मानकर पात्र किसानों को अधिकतम 2 लाख रुपये तक की ऋणमाफी दी जाएगी. योजना में एकमुश्त समझौता योजना (OTS) भी शामिल है. इसके तहत जिन किसानों का ऋण दो लाख रुपये से अधिक है, वे 31 मार्च 2027 तक दो लाख रुपये से अधिक की राशि बैंक में जमा करने पर दो लाख रुपये तक की ऋणमाफी के पात्र होंगे. जिलाधिकारी ने बताया कि भंडारा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 23,655 तथा राष्ट्रीयकृत, निजी और ग्रामीण बैंकों के 6,939 सहित कुल 30,594 ऋण खातों का विवरण महाआयटी द्वारा विकसित पोर्टल पर अपलोड किया गया था. कंप्यूटरीकृत जांच के बाद जिले के 22,365 पात्र किसान लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है, जिसमें जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 20,315 तथा अन्य बैंकों के 2,050 ऋण खाते शामिल है. इन लाभार्थियों के लिए कुल 137.13 करोड़ रुपये से अधिक की ऋणमाफी प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि पात्र किसानों को आधार प्रमाणीकरण के लिए उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजे जा रहे है. लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत, विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्था तथा संबंधित बैंक शाखाओं में भी उपलब्ध कराई गई है. 30 जुलाई 2026 तक जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 16,158 तथा अन्य बैंकों के 783, कुल 16,941 ऋण खातों का आधार प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है. शेष किसानों का प्रमाणीकरण शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और बैंक समन्वयकों को निर्देश दिए गए है. जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी सेवा किसानों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है. महाआयटी द्वारा सेवा केंद्रों को शुल्क सीधे उनके खातों में दिया जाएगा. यदि कोई सेवा केंद्र या वीएलई (VLE) किसानों से ई-केवाईसी के नाम पर शुल्क वसूलता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी सेवा केंद्रों पर “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर किसान ऋणमुक्ति योजना-2026 की ई-केवाईसी सेवा किसानों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है” का सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए गए है. जिलाधिकारी ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की कि वे समय पर आधार प्रमाणीकरण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शासन की इस महत्वाकांक्षी ऋणमुक्ति योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें.

14 hrs ago
user_Anmol Meshram
Anmol Meshram
Local News Reporter भंडारा, भंडारा, महाराष्ट्र•
14 hrs ago
9716a740-f1a7-4590-9596-3933a5209b74

More news from महाराष्ट्र and nearby areas
  • SIR विशेष अभियान : नागरिक 8 अगस्त से पहले मैपिंग प्रक्रिया पूरी करें – BLO अतुल बोबडे की अपील SIR विशेष अभियान : नागरिक 8 अगस्त से पहले मैपिंग प्रक्रिया पूरी करें – BLO अतुल बोबडे की अपील (नागपुर | सतीश भालेराव की स्पेशल रिपोर्ट) नागपुर : विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत नागरिकों को राहत देते हुए SIR मैपिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई है। इस संबंध में हिंगणा नगर पंचायत में जानकारी देते हुए BLO अतुल बोबडे ने सभी नागरिकों से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपनी SIR मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की। अतुल बोबडे ने बताया कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से SIR अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक पात्र मतदाता के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी जानकारी का सत्यापन कर निर्धारित समय के भीतर मैपिंग प्रक्रिया पूरी करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने तथा आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित BLO, मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी अथवा नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया। साथ ही अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए 8 अगस्त की बढ़ी हुई समय-सीमा से पहले ही प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी। BLO अतुल बोबडे ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए 8 अगस्त से पहले अपनी SIR मैपिंग प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की अपील की। (नागपुर | सतीश भालेराव की स्पेशल रिपोर्ट)
    1
    SIR विशेष अभियान : नागरिक 8 अगस्त से पहले मैपिंग प्रक्रिया पूरी करें – BLO अतुल बोबडे की अपील
SIR विशेष अभियान : नागरिक 8 अगस्त से पहले मैपिंग प्रक्रिया पूरी करें – BLO अतुल बोबडे की अपील
(नागपुर | सतीश भालेराव की स्पेशल रिपोर्ट)
नागपुर : विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत नागरिकों को राहत देते हुए SIR मैपिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई है। इस संबंध में हिंगणा नगर पंचायत में जानकारी देते हुए BLO अतुल बोबडे ने सभी नागरिकों से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपनी SIR मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की।
अतुल बोबडे ने बताया कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से SIR अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक पात्र मतदाता के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी जानकारी का सत्यापन कर निर्धारित समय के भीतर मैपिंग प्रक्रिया पूरी करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने तथा आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित BLO, मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी अथवा नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया। साथ ही अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए 8 अगस्त की बढ़ी हुई समय-सीमा से पहले ही प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी।
BLO अतुल बोबडे ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए 8 अगस्त से पहले अपनी SIR मैपिंग प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की अपील की।
(नागपुर | सतीश भालेराव की स्पेशल रिपोर्ट)
    user_SATISH BHALERAO
    SATISH BHALERAO
    नागपूर (ग्रामीण), नागपूर, महाराष्ट्र•
    5 hrs ago
  • *भारताचे पंतप्रधान नरेंद्र मोदींनी युवा पिढी विद्यार्थी ना नवीन मार्गदर्शन केले..*मला तर शिव्या दिल्या पण माझ्या आई ला सुद्धा हिच आपली संस्कृती,संस्कार आहे का? मूल मुलींनो..? असे ते म्हणाले...* शिवीगाळीने कधीच काहीही साध्य होत नाही. चला, भरकटलेल्यांना मार्गदर्शन करूया. चला, एकत्र काम करूया. चला, भारतासाठी काम करूया
    1
    *भारताचे पंतप्रधान नरेंद्र मोदींनी युवा पिढी विद्यार्थी ना नवीन मार्गदर्शन केले..*मला तर शिव्या दिल्या पण माझ्या आई ला सुद्धा हिच आपली संस्कृती,संस्कार आहे का? मूल मुलींनो..? असे ते म्हणाले...*
शिवीगाळीने कधीच काहीही साध्य होत नाही.
चला, भरकटलेल्यांना मार्गदर्शन करूया.
चला, एकत्र काम करूया.
चला, भारतासाठी काम करूया
    user_Harshal kukadkar
    Harshal kukadkar
    Security Guard सावनेर, नागपूर, महाराष्ट्र•
    4 hrs ago
  • जि.प. भोजापूर शाळेत शैक्षणिक साहित्याचा नियमित वापराने विद्यार्थी आनंदी जि.प. भोजापूर शाळेत शैक्षणिक साहित्याचा नियमित वापराने विद्यार्थी आनंदी गुणवत्ता वाढीसाठी शिक्षकांचे उपक्रमातून प्रयत्न
    1
    जि.प. भोजापूर शाळेत शैक्षणिक साहित्याचा नियमित वापराने विद्यार्थी आनंदी
जि.प. भोजापूर शाळेत शैक्षणिक साहित्याचा नियमित वापराने विद्यार्थी आनंदी
गुणवत्ता वाढीसाठी शिक्षकांचे उपक्रमातून प्रयत्न
    user_राहुल पाटील (मराठीचे शिलेदार)
    राहुल पाटील (मराठीचे शिलेदार)
    Co-ed school हिंगणा, नागपूर, महाराष्ट्र•
    19 hrs ago
  • क्या आपका Liver अंदर से स्वस्थ है? 20 सेकंड में करें ये 4 Home Tests ! | 💡 🌸 आज ही अपनी सेहत का ध्यान रखें 🌸हर स्वास्थ्य समस्या का सही और सुरक्षित समाधान ✨ Heart Diseases ✨ Diabetes ✨ Kidney Diseases ✨ Liver Diseases ✨ Lung(Asthma & TB) 📍 स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही सलाह से 📞 Appointment Book करें: +91 9125734374 #DrMeherAbbas #LiverFunctionTest #LiverHealth #FattyLiver&NAFLD #Fibrousscan @TopFan
    2
    क्या आपका Liver अंदर से स्वस्थ है? 20 सेकंड में करें ये 4 Home Tests ! | 💡
🌸 आज ही अपनी सेहत का ध्यान रखें 

🌸हर स्वास्थ्य समस्या का सही और सुरक्षित समाधान  

✨ Heart Diseases
✨ Diabetes 
✨ Kidney Diseases
✨ Liver Diseases
✨ Lung(Asthma & TB)

📍 स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही सलाह से  
📞 Appointment Book करें: +91 9125734374
#DrMeherAbbas
#LiverFunctionTest
#LiverHealth
#FattyLiver&NAFLD
#Fibrousscan

@TopFan
    user_Dr.Mirza Md.Meher Abbas
    Dr.Mirza Md.Meher Abbas
    Doctor India•
    12 hrs ago
  • साकोली तालुक्यातील विर्सी येथे चक्रिवादळ, शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान, वीजेचे पोल व झाडे पडली
    1
    साकोली तालुक्यातील विर्सी येथे चक्रिवादळ, शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान, वीजेचे पोल व झाडे पडली
    user_मनिषा विजय काशीवार
    मनिषा विजय काशीवार
    साकोली, भंडारा, महाराष्ट्र•
    20 hrs ago
  • *शंकरपुरच्या शेतशिवारात चक्रीवादळाचा थैमान !* _शेतकरी अनिल पात्रिकर यांच्या शेतीचे नुकसान !_ _तत्काळ पंचनामा करून नुकसान भरपाईची मागणी !_ साकोली तालुका प्रतिनिधी ३० जुलै २०२६ साकोली/भंडारा साकोली शहरापासून अवघ्या १५ किमी अंतरावर असलेल्या शंकरपुर/वडेगांव येथे बुधवार, २९ जुलै रोजी, दुपारी सुमारे दोन वाजेच्या सुमारास शेतशिवाराच्या परिसरातून अचानक वादळी वाऱ्यांचे प्रवाह वाहत आले. प्रवाहाचा वेग इतका सुसाट होता की, शेतशिवारातील सुमारे १० विजेचे खांब कोसळून असंख्य झाडे उन्मळून पडली आहेत तर स्थानिक शेतकरी अनिल पात्रिकर यांच्या शेतातील सोलर पॅनल, बोरवेल्स पंप व नुकतीच झालेल्या भात रोवणीचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे. चक्रीवादळामुळे परिसरातील सर्वचं शेतकऱ्यांचे किरकोळ नुकसान झाले आहे. मात्र; चक्रीवादळाचा प्रवाह येथील स्थानिक शेतकरी अनिल पात्रिकर यांच्या शेतशिवारातून थेट वाहून गेल्याने त्यांच्या शेतात बसविलेले सोलर पॅनल बसविलेल्या जागेवरून उखडून दूर जाऊन पडले तर बोरवेल्स पंप जागीच वाकले असून नुकतीच झालेल्या भात रोवणीमधे झाडे उन्मळून पडल्याने शेतपिकांचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे. शंकरपुर/वडेगांव या मुख्य मार्गांवर झाडे उन्मळून पडल्याने मानवी रहदारी ठप्प पडली आहे तर शेतशिवारात विजेचे खांब कोसळून पडल्याने वीजसेवा पुरवठा खंडित झाला आहे. या सेवा पूर्णवत: सुरू करण्यासाठी तारमार्ग तंत्री व संबंधित शेतकऱ्यांच्या हालचाली सुरु आहेत तर येत्या ७२ तासांत शेतशिवारातील झालेल्या नुकसानीचे तत्काळ पंचनामे करावेत व नुकसान भरपाई मिळवून द्यावी, अशी मागणी येथील स्थानिक शेतकऱ्यांनी केली आहे. “चक्रीवादळामुळे माझ्या शेतातील सोलर पॅनेल, बोरवेल्स पंप व भात रोवणीचे नुकसान झाले आहे. संबंधित विभागाने पंचनामा करून नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी करतो आहे.” - श्री. अनिल पात्रिकर (स्थानिक शेतकरी, शंकरपुर/वडेगांव) “या पूर्वीही गावात बरेचं चक्रीवादळ आले, मात्र; असा चक्रीवादळ हा गावात पहिल्यांदाचं आला आहे, या वादळामुळे शेतकऱ्यांचे नुकसान झाले असून आर्थिक फटका बसलेला आहे.” - श्री. रेखराम मडावी (स्थानिक शेतकरी, शंकरपुर) “चक्रीवादळाच्या दिवशी गुरुपौर्णिमा असल्याने विद्यार्थ्यांना सकाळ पाळीत शाळा व शेतकऱ्यांचे शेतीतील कामे बंद होते. त्यामुळे कुठलीही जीवितहाणी झाली नाही, यासाठी प्रथम देवाचे आभार मानतो.” - श्री. रमेश सोनवाने (स्थानिक शेतकरी, शंकरपुर)
    1
    *शंकरपुरच्या शेतशिवारात चक्रीवादळाचा थैमान !*
_शेतकरी अनिल पात्रिकर यांच्या शेतीचे नुकसान !_
_तत्काळ पंचनामा करून नुकसान भरपाईची मागणी !_

साकोली तालुका प्रतिनिधी
३० जुलै २०२६
साकोली/भंडारा

          साकोली शहरापासून अवघ्या १५ किमी अंतरावर असलेल्या शंकरपुर/वडेगांव येथे बुधवार, २९ जुलै रोजी, दुपारी सुमारे दोन वाजेच्या सुमारास शेतशिवाराच्या परिसरातून अचानक वादळी वाऱ्यांचे प्रवाह वाहत आले. प्रवाहाचा वेग इतका सुसाट होता की, शेतशिवारातील सुमारे १० विजेचे खांब कोसळून असंख्य झाडे उन्मळून पडली आहेत तर स्थानिक शेतकरी अनिल पात्रिकर यांच्या शेतातील सोलर पॅनल, बोरवेल्स पंप व नुकतीच झालेल्या भात रोवणीचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे.

          चक्रीवादळामुळे परिसरातील सर्वचं शेतकऱ्यांचे किरकोळ नुकसान झाले आहे. मात्र; चक्रीवादळाचा प्रवाह येथील स्थानिक शेतकरी अनिल पात्रिकर यांच्या शेतशिवारातून थेट वाहून गेल्याने त्यांच्या शेतात बसविलेले सोलर पॅनल बसविलेल्या जागेवरून उखडून दूर जाऊन पडले तर बोरवेल्स पंप जागीच वाकले असून नुकतीच झालेल्या भात रोवणीमधे झाडे उन्मळून पडल्याने शेतपिकांचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे.

          शंकरपुर/वडेगांव या मुख्य मार्गांवर झाडे उन्मळून पडल्याने मानवी रहदारी ठप्प पडली आहे तर शेतशिवारात विजेचे खांब कोसळून पडल्याने वीजसेवा पुरवठा खंडित झाला आहे. या सेवा पूर्णवत: सुरू करण्यासाठी तारमार्ग तंत्री व संबंधित शेतकऱ्यांच्या हालचाली सुरु आहेत तर येत्या ७२ तासांत शेतशिवारातील झालेल्या नुकसानीचे तत्काळ पंचनामे करावेत व नुकसान भरपाई मिळवून द्यावी, अशी मागणी येथील स्थानिक शेतकऱ्यांनी केली आहे.

“चक्रीवादळामुळे माझ्या शेतातील सोलर पॅनेल, बोरवेल्स पंप व भात रोवणीचे नुकसान झाले आहे. संबंधित विभागाने पंचनामा करून नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी करतो आहे.”
 - श्री. अनिल पात्रिकर
(स्थानिक शेतकरी, शंकरपुर/वडेगांव)

“या पूर्वीही गावात बरेचं चक्रीवादळ आले, मात्र; असा चक्रीवादळ हा गावात पहिल्यांदाचं आला आहे, या वादळामुळे शेतकऱ्यांचे नुकसान झाले असून आर्थिक फटका बसलेला आहे.”
 - श्री. रेखराम मडावी
 (स्थानिक शेतकरी, शंकरपुर)

“चक्रीवादळाच्या दिवशी गुरुपौर्णिमा असल्याने विद्यार्थ्यांना सकाळ पाळीत शाळा व शेतकऱ्यांचे शेतीतील कामे बंद होते. त्यामुळे कुठलीही जीवितहाणी झाली नाही, यासाठी प्रथम देवाचे आभार मानतो.”
 - श्री. रमेश सोनवाने
(स्थानिक शेतकरी, शंकरपुर)
    user_मनिषा विजय काशीवार
    मनिषा विजय काशीवार
    साकोली, भंडारा, महाराष्ट्र•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.