****सात संपर्क मार्गों से बदलेगी गांवों की तस्वीर***सुरेश कुमार खन्ना 👉9.25 करोड़ से विकास को मिलेगी रफ्तार शाहजहांपुर, 04 सितंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए सात महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इन मार्गों के निर्माण पर करीब 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। निगोही मार्ग से शाहबाजनगर निवाड़ी मार्ग स्थित गन्ना सेंटर तक 2.8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 252.63 लाख रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा हनुमानमूर्ति शाहबाजनगर मार्ग से बेहटा रोड होते हुए बड़े मोहल्ले तक 0.77 किलोमीटर मार्ग पर 170.93 लाख, राईखुर्द से रज्जबनगर शाहबाजनगर फाटक तक 0.515 किलोमीटर मार्ग पर 87.66 लाख तथा शाहबाजनगर के खेड़ा मोहल्ले से गर्रा नदी तक 1.8 किलोमीटर मार्ग पर 184.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह बड़ा बेहटा रोड/रिंग रोड से मोहल्ला कछियाना तक 0.410 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 49 लाख, रज्जबनगर में रामदयाल की बगिया से आंगनबाड़ी होते हुए बारात घर तक 0.650 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 63.50 लाख और शाहबाजनगर आईटीआई से ज्ञानी अमरीक सिंह झाला व हरभजन सिंह के झाले तक 1.2 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 125.83 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। लोक निर्माण विभाग के साथ अन्य विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आगामी चुनाव का उल्लेख करते हुए क्षेत्रवासियों से विकास और सुशासन के आधार पर सोच-समझकर मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया। इस अवसर पर सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, ग्राम प्रधान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार पाल, सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार व महेश सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार व राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

- /तिलहर - ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर सुनोरा में बाजार की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, टीन शेडों में बंध रही भैंसें - कई साल से बंद पड़ी साप्ताहिक बाजार ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना तिलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर के गाँव सुनोरा में शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई बाजार वाली सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कई वर्ष पहले ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर में ग्रामीणों को सुविधा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा बाजार लगाने के लिए जगह चिन्हित कर टीन शेडों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि गाँव में ही साप्ताहिक बाजार लगे, जिससे ग्रामीणों को सब्जी, भाजी और रोजमर्रा का सामान गाँव में ही मिल सके। कुछ समय तक बाजार लगी भी, लेकिन धीरे-धीरे दबंग किस्म के लोगों ने उसी बाजार वाली जगह पर अपनी भैंसें बांधना शुरू कर दिया। बाजार बना भैंस बाड़ा, कीचड़ और गड्ढों से बुरा हाल मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि भैंसें बंधने के कारण पूरे बाजार परिसर में गोबर, पेशाब और कीचड़ फैला हुआ है। टीन शेडों के नीचे जहाँ सब्जी की दुकानें लगनी थीं, वहाँ भैंसें बंधी हैं और भूसा रखा है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बरसात का पानी भर जाता है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि बाजार वाली जगह अब पूरी तरह भैंस बाड़े में तब्दील हो चुकी है। इस कारण गाँव की साप्ताहिक बाजार पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है। 8 किलोमीटर दूर तिलहर जाने को मजबूर ग्रामीण बाजार बंद होने से सुनोरा, अजमतपुर और आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी-भाजी और घर के सामान के लिए ग्रामीणों को 8 से 10 किलोमीटर दूर तिलहर कस्बा जाना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। महंगाई के दौर में किराया लगाकर बाजार जाना ग्रामीणों पर दोहरी मार है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और तहसील स्तर के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार गरीबों के लिए बाजार बनवा रही है, तो उस पर कब्जा कैसे होने दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहाँपुर और उपजिलाधिकारी तिलहर से मांग की है कि मामले की जांच कराकर बाजार वाली सरकारी जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और वहाँ फिर से साप्ताहिक बाजार चालू कराई जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।4
- वृंदावन बिहारी लाल की जय! शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आशीष अवस्थी की खास अपडेट1
- जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार #Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार #Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS1
- शाहजहांपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही के बीच कहासुनी का मामला चर्चा में है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच चुटकी लेते हुए कहा जा रहा है कि “पुराना चावल” से उलझना भारी पड़ सकता है।1
- band nason Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo band nason Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपित गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपित गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपित अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जरीयनपुर तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अरमान समेत तीन लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मामले में नाबालिग से संबंधित गंभीर आरोप भी सामने आए। विवेचना के क्रम में पुलिस को आरोपित अरमान के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जरीयनपुर तिराहा के पास पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरमान पुत्र इरफान, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम नगला नाथ, थाना परशुरामपुरी, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल देवव्रत शामिल रहे।1
- ****खेत में भैंस चराने से रोका तो बरसाईं गोलियां**** 👉 दो भाइयों को किया घायल; तीनों आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदापट्टी में खेत में भैंस चराने से मना करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दो भाइयों को घायल करने वाले तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पौनिया और तमंचा समेत चार जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को जयवीर सिंह के खेत में भैंस चराने से मना करने पर पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना में जयवीर के भाई धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए थे। मामले में जैतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छेदापट्टी स्थित बगिया में झोंपड़ी और मचान से तीनों आरोपियों पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पेशकार और शैलेन्द्र के पास से 315 बोर के दो-दो जिंदा कारतूस मिले। उनकी निशानदेही पर एक पौनिया और एक तमंचा, दोनों 315 बोर, तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी असलहों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में विवेचना के दौरान शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | रोजा मंडी में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल! ************** शाहजहांपुर की रोजा मंडी में फिर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल!#see मंडी में आवारा पशुओं को भगाने के लिए तैनात अभिरक्षक विकास चंद्र पाठक पर आढ़तियों से कथित तौर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मंडी व्यवस्था की पोल खोलने का दावा किया है। ,*"********"""""""" सबसे बड़ा सवाल DM Shahjahanpur जिस अभिरक्षक पर पहले भी कथित अवैध वसूली के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, उसकी उसी मंडी में दोबारा तैनाती आखिर किसके आदेश और किसके संरक्षण में हुई? *************** सूत्रों के आरोपों के मुताबिक, मंडी में आने वाले वाहनों और आढ़तियों से कथित वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। अब वायरल वीडियो के बाद मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के कठघरे में है। Yogi Adityanath Office Suresh Kumar Khanna Yogi Adityanath ****"""""""",,******** 🔥 कार्रवाई पहले भी हुई, फिर वही आरोप क्यों? 🔥 एक ही मंडी में वर्षों से तैनाती का राज क्या है? 🔥 क्या जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं? ***********" अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मंडी प्रशासन निष्पक्ष जांच करता है या फिर मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।1
- आजकल पुलिस प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बहुत ही गुंडागर्दी कर रही है पुलिस यदि शाहजहांपुर के विधायक माननीय सुरेश कुमार खन्ना जी ने अगर प्रशासन को नहीं समझाया तो कार्यकर्ता बिखरने में समय नहीं लगेगा1