पेण्ड्रीड़ी बाईपास सड़क पर बोड़सरा के पास अनियंत्रित बाइक चालक गिरकर हुआ घायल जिसे डायल 108 एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल शनिवार की रात 11:00 बजे कलर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 9:00 बजे के करीब कालर अंकेश्वर ध्रुव के द्वारा डायल 108 एम्बुलेंस को फोन से सूचना दी गई कि पेण्ड्रीड़ी बाईपास सड़क पर बोडसरा के पास बाइक चालक अपने मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया है जिसके सर मे चोटे आई है अस्पताल लेकर जाना होगा सूचना मिलते हैं डायल 108 एम्बुलेंस की टीम घटना स्थल पहुंची जहां आहत ए के सोनी नामक बाइक चालक खुद की बाइक से गिरकर घायल हो गया था जिसके सर एवं हाथ पैर में चोटें आई थी और खून बह रहा था जिसे तत्काल डायल 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाकर भारती भर्ती कराया गया एवं घायल के बईक को पास के घर में सुरक्षित रखाया गया जिसकि बईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी इस दुर्घटना में भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था शायद हेलमेट लगाया होता तो उसके सिर में गाँभीर चोटे नहीं आई होती
पेण्ड्रीड़ी बाईपास सड़क पर बोड़सरा के पास अनियंत्रित बाइक चालक गिरकर हुआ घायल जिसे डायल 108 एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल शनिवार की रात 11:00 बजे कलर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 9:00 बजे के करीब कालर अंकेश्वर ध्रुव के द्वारा डायल 108 एम्बुलेंस को फोन से सूचना दी गई कि पेण्ड्रीड़ी बाईपास सड़क पर बोडसरा के पास बाइक चालक अपने मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया है जिसके सर मे चोटे आई है अस्पताल लेकर जाना होगा सूचना मिलते हैं डायल 108 एम्बुलेंस की टीम घटना स्थल पहुंची जहां आहत ए के सोनी नामक बाइक चालक खुद की बाइक से गिरकर घायल हो गया था जिसके सर एवं हाथ पैर में चोटें आई थी और खून बह रहा था जिसे तत्काल डायल 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाकर भारती भर्ती कराया गया एवं घायल के बईक को पास के घर में सुरक्षित रखाया गया जिसकि बईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी इस दुर्घटना में भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था शायद हेलमेट लगाया होता तो उसके सिर में गाँभीर चोटे नहीं आई होती
- वीडियो मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जो जिला इटारसी का बताया जा रहा है,1
- Post by Shubham Mishra2
- 26 जनवरी में बच्चे डांस करते हुए ग्राम अमहवा के स्कूल में1
- कांग्रेस के युवा नेता आनंद सिंह ने वीडियो जारी कर कहा की पंडरिया की धरती,जो शांति और सौहार्द के लिए जानी जाती है, आज फिर एक घटना से दहशत और चिंता के माहौल में है। सवाल उठता है- क्या यह सच में “भय मुक्त पंडरिया" है या "भय युक्त पंडरिया" लगातार बढ़ती घटनाएँ आम जनता के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। लोग अपने ही शहर में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात तो दूर, अब दिन में भी लोगों के मन में डर बैठ गया है !! सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जनप्रतिनिधि कहाँ हैं विधायक भावना बोहरा की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। जनता जानना चाहती है कि उनकी सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज कौन उठाएगा पुलिस प्रशासन की ओर से भी सख्त और स्पष्ट कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन अब तक की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है मानो प्रशासन मौन है। क्या अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का डर नहीं?1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में प्रसव हेतु लाई गई एक गर्भवती महिला के पति सुदर्शन यादव, निवासी ग्राम मुछेल (खाम्ही), जिला मुंगेली, द्वारा शराब के नशे में ड्यूटीरत डॉक्टर एवं महिला स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। समझाने पर वह और उत्तेजित हो गया तथा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की धमकी देने लगा। आरोपी ने चिकित्सीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए ड्यूटीरत स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की एवं मारपीट का प्रयास किया और जान से मारने तक की धमकी दी। इस घटना से अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं तथा उपस्थित मरीजों, परिजनों और स्टाफ में भय का वातावरण निर्मित हो गया। घटना की सूचना तत्काल बोडला थाना को दी गई तथा विधिसम्मत कार्रवाई हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला प्रशासन स्पष्ट करता है कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्रता या दुर्व्यवहार कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे जनसेवा में तत्पर रहते हैं, अतः उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। अस्पताल प्रशासन समस्त नागरिकों से अपील करता है कि अस्पताल परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखें तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान करें।1
- बालको नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने युवती के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल मसीह पिछले छह माह से उसकी बेटी का पीछा कर रहा था और छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।18 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। दरवाजा खुलते ही आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही प्रार्थी जमीन पर बैठ गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली और वह मौके से फरार हो गया। मामले में 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।1
- देर रात्रि डी.जे./धूमाल के विरुद्व सिरगिट्टी पुलिस कि कार्यवाही डी.जे धूमाल आयोजक एवं संचालक के विरुद्ध की गई है कार्यवाही आज शनिवार की रात 10 :35 पर बिलासपुर पुलिस द्वारा जारी किये गया प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार .. नाम आरोपी आयोजक - 01.् गजेन्द्र वर्मा पिता इन्द्रपाल वर्मा उम्र 38 साल निवासी खेडा 02. डी.जे./धूमाल संचालक - राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई निवासी उस्लापुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिटटी क्षेत्रांतर्गत युदनंदन नगर के सेक्टर डी के राजवाडा पैलेश मे दिनांक 20.02.2026 को वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित था उक्त कार्यक्रम में बराती पक्ष की ओर से गजेन्द्र वर्मा पिता इन्द्रपाल वर्मा उम्र 38 साल निवासी खेडा चौकी संबलपुर नांदघाट के द्वारा उस्लापुर निवासी राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई डी.जे.. धूमाल सचालक को वैवाहिक कार्यक्रम में डी.जे. धूमाल बजाने हेतु बुकिंग कराया गया था जो दौरान वैवाहिक कार्यक्रम के राजवाडा पैलेश के सामने तेज आवाज में डी.जे. धूमाल बजाकर आवागमन बाधित होने की सूचना दिनाक 20.02.2026 को रात्रि 22ः40 बजे कंट्रोल के माध्यम से पेट्रोलिंग को प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर आवागमन बहाल कराया गया और डी.जे.धूमाल को बंद कराया गया। आरोपी आयोजक 01. गजेन्द्र वर्मा पिता इन्द्रपाल वर्मा उम्र 38 साल निवासी खेडा तथा डी.जे.् धूमाल संचालक 02. राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई निवासी उस्लापुर के द्वारा तेज आवाज में डी.जे. धूमाल बजा कर आवागमन बाधित करने से डी.जे. संचालक एवं आयोजक के विरुद्ध सिरगिटटी मे अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 126(2) बीएनएस 4,6,15 छ.ग. कोलाहल अधिनियम अधिनियम के तहत कायम कर गिरफ्तार किया गया है। एवं वाहन कमांक सीजी 10 बी यू 6855 में स्थापित साउंड सिस्टम एवं साज सज्जा को मय वाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है1
- छत्तीसगढ़ में 12 वीं के एग्जाम आज से शुरू हो गए है इस बीच कोरबा जिले में एग्जाम की तैयारी को लेकर छात्रों का तनाव के साथ आत्महत्या करने का लगातार मामला सामने आ रहा है। जहाँ महज 48 घंटों के भीतर 4 छात्र-छात्राओं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें 12वीं के दो छात्र, 10वीं की एक छात्रा और 9वीं की एक छात्रा शामिल हैं। पहली घटना में 10वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव के चलते घर में फांसी लगा ली…वहीं दूसरी घटना में 9वीं की छात्रा, जो अपनी मां की मौत के बाद से तनाव में थी, उसने तालाब के पास पेड़ से लटककर जान दे दी। तीसरी घटना में 12वीं के छात्र ने परीक्षा के दिन ही घर में फांसी लगा ली… जबकि चौथी घटना में भी 12वीं के छात्र ने कथित रूप से पढ़ाई के दबाव में यह कदम उठाया। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है। इस बीच, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के समय बच्चों पर दबाव न डालें… उनसे संवाद बनाए रखें और तुलना करने से बचें, क्योंकि इससे बच्चों में तनाव और अवसाद बढ़ सकता है। बाईट : प्रतीक चतुर्वेदी ( सीएसपी, कोरबा ) बाईट : भाई ( मृतिका अंजली )1
- महेशराम टंडन दिबयांग कवि ।दिबयांगों का अपना परिवार । (मेरी दृष्टि में सरवोत्तम)1