ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर पूर्व विधायक रायजादा ने थपथपाई एसपी की पीठ कहा, नशा तस्करों का कोई दल नहीं, किसी को नहीं मिलेगा राजनीतिक संरक्षण प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। शनिवार को ऊना से जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऊना में हुई यह ऐतिहासिक बरामदगी उसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। सतपाल रायजादा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में लिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, कानून के समक्ष सब बराबर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करी करने वाला व्यक्ति न तो भाजपा का होता है और न ही कांग्रेस का, वह केवल समाज और युवाओं के भविष्य का दुश्मन है। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को राजनीतिक संरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ऊना के वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। रायजादा ने कहा कि हर संवेदनशील मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस के चश्मे से देखना बंद होना चाहिए। नेताओं के साथ संदिग्धों की तस्वीरों के मुद्दे पर सफाई देते हुए रायजादा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं विधायक सत्ती के साथ भी अतीत में ऐसे कई लोगों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो बाद में गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। लेकिन केवल एक फोटो के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि को उस व्यक्ति के व्यक्तिगत अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे गंभीर विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

- फतेहपुर को जल्द मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य। फतेहपुर को जल्द मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण, विधायक भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की सराहना। बस अड्डे के साथ बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, क्षेत्र में बढ़ेंगे व्यापार और रोजगार के अवसर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर - कांगड़ा के फतेहपुर में निर्माणाधीन आधुनिक बस अड्डे का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना अक्तूबर-नवंबर तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की भी सराहना की। वीओ-1- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर का आधुनिक बस अड्डा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट है और इसके बन जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वीओ-2- उन्होंने बताया कि बस अड्डे के साथ आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कई व्यावसायिक दुकानों का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बाइट – मुकेश अग्निहोत्री (उपमुख्यमंत्री) फतेहपुर का आधुनिक बस अड्डा अक्तूबर-नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इस परियोजना के लिए काफी मेहनत की है। निर्माण पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। वी3 - इस अवसर पर विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक बस अड्डा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है। बाइट – भवानी सिंह पठानिया (विधायक एवं उपाध्यक्ष, राज्य योजना बोर्ड) फतेहपुर के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह आधुनिक बस अड्डा जल्द जनता को समर्पित होगा। इससे परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आधुनिक बस अड्डा शुरू होने से फतेहपुर क्षेत्र को परिवहन और विकास के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।1
- माता नीलासुरी मन्दिर हरिपुर मनाली गुणगान करते हुए मां दशमी वारदा भजन मंण्डली सेऊबाग4
- सैंज में सेब की बम्पर पैदावार, मंडी तक सेब पहुंचाने से पहले ग्रेडिंग मशीन का देखें कमाल। रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर इन दिनों सैंज घाटी में सेब का सीज़न जोरों पर है अपनी फसल को मंडी तक पहुंचने में बागवान लगे हुए हैं और इससे पहले पैकिंग और तुड़ान का काम बगीचा में प्रगति पर हुआ है1
- महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग उत्तर प्रदेश के एक मौलाना (रहमतुल्लाह) ने तीन तलाक और हलाला के नाम पर हो रहे गोरखधंधे को उजागर किया है। इस खुफिया कैमरे की रिकॉर्डिंग में जब भास्कर की महिला रिपोर्टर पीड़ित बनकर मौलाना के पास मदद मांगने पहुंची, तो मौलाना ने देश के कानून के बजाय धार्मिक प्रथा को मानने का दबाव बनाया।जब रिपोर्टर ने पुलिस या कानूनी दिक्कतों के बारे में सवाल किया, तो मौलाना ने कहा— "आप कुरआन से मानिएगा या कानून से मानिएगा। अगर कानून से मानिएगा, तो जाइए कानून से मानिए। लेकिन फिर वही होगा, मुसलमान के नाम पर कलंक हो जाएंगे।" ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा2
- बरसात में बढ़ा पीलिया, डायरिया और सर्पदंश का खतरा, सिविल अस्पताल नूरपुर ने जारी की एडवाइजरी बरसात में बढ़ा पीलिया, डायरिया और सर्पदंश का खतरा, सिविल अस्पताल नूरपुर ने जारी की एडवाइजरी एमएस डॉ. अनुपमा शर्मा की अपील—लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचें, झाड़-फूंक और घरेलू उपचार से बचें; अस्पताल में उपलब्ध है सर्पदंश का उपचार लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर- बरसात का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि कई संक्रामक बीमारियों और सर्पदंश जैसी घटनाओं का खतरा भी लेकर आता है। ऐसे में सिविल अस्पताल नूरपुर ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह जारी की है। बरसात के मौसम में पीलिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य जलजनित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन इन बीमारियों का मुख्य कारण बनते हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। सिविल अस्पताल नूरपुर की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दस्त, उल्टी, बुखार या पीलिया के लक्षण दिखाई दें तो घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। बाइट – डॉ. अनुपमा शर्मा, एमएस सिविल अस्पताल नूरपुर बरसात के मौसम में पीलिया, डायरिया और अन्य संक्रमण तेजी से फैलते हैं। लोग स्वच्छ पानी पिएं, साफ-सफाई रखें और बीमारी के लक्षण दिखते ही अस्पताल में इलाज कराएं। डॉ. शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान सांप और अन्य विषैले जीवों के काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश होने पर मरीज को बिना देरी किए सीधे अस्पताल लेकर आएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध है।1
- मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा: क्लब हाउस के पास खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल1