Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर लदी गाड़ी ने मारी टक्कर,14 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत जंदाहा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने 14 वर्षीय किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रसूलपुर मुबारक निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर सड़क किनारे अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी गैस सिलेंडर लदी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Mohan Kumar
गैस सिलेंडर लदी गाड़ी ने मारी टक्कर,14 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत जंदाहा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने 14 वर्षीय किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रसूलपुर मुबारक निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर सड़क किनारे अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी गैस सिलेंडर लदी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
- User6444Hajipur, Vaishali😡49 min ago
More news from बिहार and nearby areas
- वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लूटपाट की घटना में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।1
- राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार 27 मार्च को बख्तियारपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सालिमपुर थाना क्षेत्र के बहापुर-रुकुनपुरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर से दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई। शोभायात्रा मगधद्वार से निकलकर रानीसराय सहित बख्तियारपुर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नगर भ्रमण करती रही और रात करीब 9 बजे सीढ़ी घाट पर पहुंचकर इसका समापन हुआ। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार शाह और नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, युवा, बुजुर्ग और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते “जय श्री राम” के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। 🚩 शोभायात्रा में क्रीड़ा भारती स्कूल के बच्चों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों में सजे रथों पर सवार होकर लोगों का मन मोह लिया। इसे देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सालिमपुर और बख्तियारपुर थाना की पुलिस टीम पूरे मार्ग में तैनात रही, ताकि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। 🚓1
- Post by सुनो सच बिहार1
- बिहार समस्तीपुर राम नवमी के अवसर पर मोरवा प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित केवल स्थान पहुंचे vip सुप्रीमों मुकेश सहनी,बाबा को पूजा अर्चना कर लिय आशीर्वाद, लोगों को किए अभिवादन।1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- Post by Rashtriy apna dal1
- बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा में आस्था और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के मन को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही राम नाम के जयघोष गूंजे, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा—हर गली, हर चौक, हर दिल में बस एक ही नाम था… जय श्री राम। फतुहा के कटैया घाट पर हजारों-हजार श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए। जलते दीपों की रोशनी ने घाट को मानो स्वर्ग जैसा दृश्य बना दिया। टिमटिमाते दीपों के बीच लोगों के चेहरों पर खुशी, श्रद्धा और एक अलग ही सुकून साफ झलक रहा था। ऐसा लग रहा था मानो आस्था खुद धरती पर उतर आई हो। वहीं, गोविंदपुर से निकली भव्य झांकी ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। झांकी में शामिल घोड़े, हाथी और ऊंट आकर्षक सजावट के साथ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। दो ट्रॉलियों पर सजी झांकियों में धार्मिक और सांस्कृतिक कृतियों को बेहद सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। हजारों की संख्या में लोग इस झांकी के साथ चलते हुए राम नाम का जयघोष करते रहे। यह भव्य झांकी गोविंदपुर से निकलकर स्टेशन रोड तक पहुंची और वहां से पुनः पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ वापस गोविंदपुर लौटी। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और हर मोड़ पर भक्ति की गूंज सुनाई देती रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और हर चौराहे पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। कुल मिलाकर, फतुहा में यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, एकता और श्रद्धा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा—जहां हर दिल में राम बसे और हर जुबान पर सिर्फ एक ही स्वर था… जय श्री राम।1
- वैशाली जिले के पातेपुर बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई है। चोरों ने दुकान के पीछे का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 6 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार पंकज प्रसाद गुप्ता दुकान पहुंचे, तो शटर का ताला लटका मिला, लेकिन पास में कटा हुआ हिस्सा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर का नजारा पूरी तरह बिखरा हुआ था।1