हरदोई: 01 अगस्त को शाहाबाद तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा सम्पूर्ण स हरदोई: 01 अगस्त को शाहाबाद तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस रिपोर्ट संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ हरदोई की खबर फटाफट न्यूज़ पेपर HkF NEWS हरदोई मोo 9415854277पर खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें। हरदोई, 30 जुलाई 2026। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अगस्त माह के सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 01 अगस्त 2026 को तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी के अनुसार 01 अगस्त को तहसील बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी, संडीला में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा सदर तहसील में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के कारण उस दिन प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। इस दिन तहसील सवायजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी, संडीला में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा अध्यक्षता किए जाने वाले समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे, जबकि अन्य तहसीलों में आयोजित कार्यक्रमों में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय और थाना स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

- ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल1
- BJP योगी सरकार की गलत #रणनीति से बढ़ रही है महंगाई #बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल #BJP योगी सरकार की गलत रणनीति# से बढ़ रही है महंगाई बिजली रसोई गैस हो सकती है सस्ती बहुआयामी दल??1
- मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर। संवाददाता,,नरेश गुप्ता मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। "नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या, गांव में पसरा सन्नाटा सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में गुरुवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर के बरामदे में गले में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर संदना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने जानकारी दी कि मृतक जितेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।2
- जेनरेशन Z Gen Z रियल जिंदगी या सिर्फ रील तक सीमित क्या सस्ता डाटा उम्र खराब कर रही है? #जेनरेशन Z Gen Z #रियल जिंदगी या सिर्फ रील तक सीमित क्या सस्ता डाटा उम्र खराब कर रही है?1
- घटना को अंजाम दिए 24 घंटे, बाइक चोर अभी भी मथुरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर। उत्तरप्रदेश में चोरों का आतंक खुले आम, मथुरा पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम।* *उत्तर प्रदेश के वृंदावन से, जहां घर के सामने खड़ी एक दोपहिया गाड़ी चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।* वृंदावन में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। घर के बाहर खड़ी दोपहिया गाड़ी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। *आख़िर उत्तरप्रदेश मथुरा पुलिस कब जागेगी।*2