*थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में आज दिनांक 24.04.2026 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, मु0अ0स0 116/2026 धारा 74/115(2)/333/352/351(3) बी0एन0एस0 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र जसवंत कुमार निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना हैदराबाद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को यक्ष ऐप पर अभियुक्त का डाटा फीड करते हुए आईडी जनरेट कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय खीरी के समक्ष भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* अजय कुमार पुत्र जसवंत कुमार निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना हैदराबाद खीरी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 जयनरायण यादव थाना हैदराबाद जनपद खीरी 2.का0 शिवेन्द्र कुमार थाना हैदराबाद जनपद खीरी 3.म0का0 नीतू यादव थाना हैदराबाद खीरी

- Post by Shaban Siddiqui1
- कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा।"1
- मम्मी गोदी ले लो...' चिलचिलाती धूप में बेटे ने ये कहा तो आपा खो बैठी मां, मासूम को पत्थर से कुचलकर मार डालाछत्तीसगढ़ में एक मां ने अपने ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी. चिलचिलाती धूप में बेटा मां से गोदी लेने के लिए कह रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह मां से बार-बार गोदी लेने के लिए कह रहा था. इसी बात पर मां का माथा ठनक गया और उसने बेटे को उठाकर पहले जमीन पर पटका, फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला. दरअसल, यह दहला देने वाला मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर फिटिंगपारा गांव का है. जहां 16 अप्रैल को ढाई साल मासूम अनुज अचानक लापता हो गया था. खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई. दो दिन बाद जंगल की खाई में उसका शव मिला. बच्चे के सिर पर चोट के गंभीर निशान थे, साथ ही पास में खून से सना पत्थर भी पड़ा था. बच्चे को आखिरी बार मां के साथ देखा गया था. ऐसे में पुलिस ने मां सोनमती मंझवार से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करती रही. लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जो बताया उसने पुलिस को भी झकझोर दिया.1
- Post by नरेंद्र1
- पलिया (खीरी)। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। पलिया क्षेत्र के ग्राम सरखना पूरब स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बता दें कि इस समय स्कूल का टाइम साढ़े सात बजे निर्धारित है, लेकिन आज शुक्रवार को सुबह दस बजे तक भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे मौजूद रहे, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं था। शिक्षक विहीन स्कूल में बच्चे इधर-उधर समय बिताते नजर आए। जब बच्चों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों का देर से आना यहां आम बात है। नियमित रूप से समय पर कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि सरकार जहां शिक्षा सुधार के लिए प्रयास कर रही है, वहीं ऐसे लापरवाह शिक्षक उसकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 24.04.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा 8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) अनुमानित कीमत लगभग 32,000/- रुपये बरामद करके अभियुक्त शिवा गुप्ता पुत्र स्व0 पप्पू गुप्ता निवासी मो0 बाजार 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* शिवा गुप्ता पुत्र स्व0 पप्पू गुप्ता निवासी मो0 बाजार 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी *बरामदगी का विवरणः-* 1.कुल 8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) – अनुमानित कीमत लगभग 32,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* 1.व0उ0नि0 श्री रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । 2.हे0का0 जयप्रकाश यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । 3.हे0का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । 4.का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । 5.कां0 रामभूल वर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- यूपी- मेरठ के SSP अविनाश पांडेय आज गुडमॉर्निग में नौचंदी थाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को "योग" का पाठ पढ़ाया 21 जून को योग दिवस है. SSP की आज की क्लास योग दिवस की तैयारियों में काम आयेगी1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1