logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निवाड़ी जिले के धोर्रा स्थित PIML कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए मजदूरों ने कंपनी के गेट के बाहर पत्थर रखकर अपना विरोध जताया और इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। यह प्रदर्शन मजदूरों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर था।

4 hrs ago
user_Hemant verma
Hemant verma
South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
4 hrs ago

निवाड़ी जिले के धोर्रा स्थित PIML कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए मजदूरों ने कंपनी के गेट के बाहर पत्थर रखकर अपना विरोध जताया और इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। यह प्रदर्शन मजदूरों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक, पूज्य स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि स्थानीय श्याम वाटिका में अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अपने प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक के रूप में याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया और उनके बताए आदर्शों, सिद्धांतों तथा मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
    1
    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक, पूज्य स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि स्थानीय श्याम वाटिका में अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अपने प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक के रूप में याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया और उनके बताए आदर्शों, सिद्धांतों तथा मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झाँसी के प्रेमनगर स्थित मधुबन गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला के बाद दहेज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि विवाह स्थल पर कुर्सियां भी चलीं। इस पूरे हंगामे और विवाद के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
    1
    झाँसी के प्रेमनगर स्थित मधुबन गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला के बाद दहेज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि विवाह स्थल पर कुर्सियां भी चलीं। इस पूरे हंगामे और विवाद के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झांसी की नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान सत्येंद्र यादव और शिवा यादव के रूप में हुई है, जो भगवन्तपुरा और ग्राम मैरी के निवासी हैं। पुलिस को इनकी तलाश 25 हजार के इनामी के तौर पर थी।
    1
    झांसी की नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान सत्येंद्र यादव और शिवा यादव के रूप में हुई है, जो भगवन्तपुरा और ग्राम मैरी के निवासी हैं। पुलिस को इनकी तलाश 25 हजार के इनामी के तौर पर थी।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झाँसी जिले के बेंदा में सीसी बहुत खराब है।
    2
    झाँसी जिले के बेंदा में सीसी बहुत खराब है।
    user_Narendra pal Benda
    Narendra pal Benda
    टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी के चिरगांव स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्र कलेक्टर गंज इस समय बिजली के गंभीर संकट से जूझ रहा है। आसमान से बरसती आग और 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच, क्षेत्र में लगे 400 KVA के दो ट्रांसफार्मर लगातार खराब (फ्यूज/फुक) हो रहे हैं, जिसने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से कलेक्टर गंज और आसपास के रिहायशी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है, जहाँ कूलर और पंखे मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली कटौती का सीधा असर पानी की आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है, और रात-रात भर बिजली गायब रहने के कारण लोग सोने तक को मोहताज हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ भी पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे लाखों का नुकसान हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्रिज, आइसक्रीम पार्लर और ठंडे पेय पदार्थों के दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है, वहीं बाजारों में ग्राहकों की कमी और बिना बिजली के दुकानों में बैठना मुश्किल होने से सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों का दावा है कि बिजली न होने से रोजाना लाखों रुपये का व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आरोप है कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के कारण 400 KVA के ये दोनों ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं, जिसके चलते ये बार-बार तकनीकी खराबी का शिकार हो रहे हैं। बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गई हैं, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकला। विभाग केवल "कामचलाऊ मरम्मत" करके पल्ला झाड़ लेता है, जो कुछ ही घंटों में फिर खराब हो जाती है, जिसे प्रशासनिक अनदेखी का परिणाम बताया जा रहा है। कलेक्टर गंज के आक्रोशित व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग और जिला प्रशासन ने जल्द ही इन ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मरों से नहीं बदला और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे और बाजार बंद करने को मजबूर होंगे।
    4
    झांसी के चिरगांव स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्र कलेक्टर गंज इस समय बिजली के गंभीर संकट से जूझ रहा है। आसमान से बरसती आग और 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच, क्षेत्र में लगे 400 KVA के दो ट्रांसफार्मर लगातार खराब (फ्यूज/फुक) हो रहे हैं, जिसने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता की कमर तोड़ दी है।

इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से कलेक्टर गंज और आसपास के रिहायशी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है, जहाँ कूलर और पंखे मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली कटौती का सीधा असर पानी की आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है, और रात-रात भर बिजली गायब रहने के कारण लोग सोने तक को मोहताज हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ भी पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे लाखों का नुकसान हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्रिज, आइसक्रीम पार्लर और ठंडे पेय पदार्थों के दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है, वहीं बाजारों में ग्राहकों की कमी और बिना बिजली के दुकानों में बैठना मुश्किल होने से सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों का दावा है कि बिजली न होने से रोजाना लाखों रुपये का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आरोप है कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के कारण 400 KVA के ये दोनों ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं, जिसके चलते ये बार-बार तकनीकी खराबी का शिकार हो रहे हैं। बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गई हैं, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकला। विभाग केवल "कामचलाऊ मरम्मत" करके पल्ला झाड़ लेता है, जो कुछ ही घंटों में फिर खराब हो जाती है, जिसे प्रशासनिक अनदेखी का परिणाम बताया जा रहा है। कलेक्टर गंज के आक्रोशित व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग और जिला प्रशासन ने जल्द ही इन ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मरों से नहीं बदला और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे और बाजार बंद करने को मजबूर होंगे।
    user_Er. shivam gupta bhatputa
    Er. shivam gupta bhatputa
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का एक मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी इंडोनेशियाई मोबाइल सिम कार्ड और किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल करके की जा रही थी।
    1
    उत्तर प्रदेश के झांसी में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का एक मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी इंडोनेशियाई मोबाइल सिम कार्ड और किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल करके की जा रही थी।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी में नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान सत्येंद्र यादव और शिवा यादव के रूप में हुई है, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों भगवन्तपुरा और ग्राम मैरी के निवासी बताए गए हैं।
    1
    झाँसी में नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान सत्येंद्र यादव और शिवा यादव के रूप में हुई है, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों भगवन्तपुरा और ग्राम मैरी के निवासी बताए गए हैं।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झाँसी मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच कुल 06 महीने की अवधि में 08 विशेष “बस रेड” अभियान चलाए गए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन तथा न्यायिक रेलवे मजिस्ट्रेट झाँसी श्री प्रतीक त्रिपाठी और विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट, ग्वालियर श्री अतुल यादव के नेतृत्व में संचालित इन अभियानों के तहत ग्वालियर, ललितपुर, मुस्तरा, रायरू, बांदा, मानिकपुर एवं बरुआसागर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर 34 ट्रेनों की औचक और सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 1154 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे रेलवे अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए 7 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया। इसके अतिरिक्त, अर्थदंड अदा न करने पर 02 यात्रियों को जेल भी भेजा गया। “बस रेड” टिकट जांच अभियान रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष औचक जांच अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इस प्रक्रिया में, रेलवे मजिस्ट्रेट, टिकट जांच स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम बस के माध्यम से किसी चयनित स्टेशन या सेक्शन पर पहुँचती है। इसके बाद, उस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को अचानक रोककर सभी कोचों की गहन जांच की जाती है। जांच के दौरान बिना टिकट या अनुचित/अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए जाने वाले यात्रियों को बस द्वारा बेस कोर्ट (झाँसी/ग्वालियर) लाया जाता है, जहाँ उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट नियमानुसार अर्थदंड लगाते हैं, और अर्थदंड न चुकाने पर यात्रियों को जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाती है। इस अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह एवं श्री अनिल श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। साथ ही, टिकट जांच निरीक्षक (मुख्यालय) श्री मनोहर लाल मीना, श्री अरुण सचन, श्री अशोक त्रिपाठी, श्री के.पी. अर्मो, श्री वीरेंद्र अहिरवार, श्री मुकेश श्रीवास्ताव और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री साकेत शुक्ल, श्री राजेश गौतम सहित अन्य कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित रेल संचालन में सहयोग देने की अपील की है।
    2
    झाँसी मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच कुल 06 महीने की अवधि में 08 विशेष “बस रेड” अभियान चलाए गए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन तथा न्यायिक रेलवे मजिस्ट्रेट झाँसी श्री प्रतीक त्रिपाठी और विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट, ग्वालियर श्री अतुल यादव के नेतृत्व में संचालित इन अभियानों के तहत ग्वालियर, ललितपुर, मुस्तरा, रायरू, बांदा, मानिकपुर एवं बरुआसागर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर 34 ट्रेनों की औचक और सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 1154 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे रेलवे अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए 7 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया। इसके अतिरिक्त, अर्थदंड अदा न करने पर 02 यात्रियों को जेल भी भेजा गया।

“बस रेड” टिकट जांच अभियान रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष औचक जांच अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इस प्रक्रिया में, रेलवे मजिस्ट्रेट, टिकट जांच स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम बस के माध्यम से किसी चयनित स्टेशन या सेक्शन पर पहुँचती है। इसके बाद, उस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को अचानक रोककर सभी कोचों की गहन जांच की जाती है। जांच के दौरान बिना टिकट या अनुचित/अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए जाने वाले यात्रियों को बस द्वारा बेस कोर्ट (झाँसी/ग्वालियर) लाया जाता है, जहाँ उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट नियमानुसार अर्थदंड लगाते हैं, और अर्थदंड न चुकाने पर यात्रियों को जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाती है।

इस अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह एवं श्री अनिल श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। साथ ही, टिकट जांच निरीक्षक (मुख्यालय) श्री मनोहर लाल मीना, श्री अरुण सचन, श्री अशोक त्रिपाठी, श्री के.पी. अर्मो, श्री वीरेंद्र अहिरवार, श्री मुकेश श्रीवास्ताव और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री साकेत शुक्ल, श्री राजेश गौतम सहित अन्य कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित रेल संचालन में सहयोग देने की अपील की है।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में, 100 करोड़ रुपये के सट्टा मामले में एक सिपाही ने सरेंडर कर दिया है। बताया गया है कि इस सिपाही ने सट्टेबाजी के ज़रिए करोड़ों रुपये कमाए थे और एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड भी पटाई थी, जिसके बाद अब उसने इस पूरे मामले में आत्मसमर्पण किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के झांसी में, 100 करोड़ रुपये के सट्टा मामले में एक सिपाही ने सरेंडर कर दिया है। बताया गया है कि इस सिपाही ने सट्टेबाजी के ज़रिए करोड़ों रुपये कमाए थे और एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड भी पटाई थी, जिसके बाद अब उसने इस पूरे मामले में आत्मसमर्पण किया है।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.