logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा जिला सचिव गुफरान अहमद की पहल रंग लाई – बेवा बुजुर्ग को मिली राहत, प्रश लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला में बेवा बुजुर्ग हसीना बानो की दयनीय स्थिति सामने आने के बाद मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद खीरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव गुफरान अहमद ने आगे बढ़कर राशन सामग्री और नगद सहायता उपलब्ध कराई। मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह द्वारा मौके पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही कस्बा खीरी निवासी लकी मिश्रा द्वारा आवश्यक दस्तावेज जुटवाए जा रहे हैं, ताकि नया राशन कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके। इस पहल से बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय प्रयास की सराहना की है, वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी प्रशासन की ओर से स्थायी सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

13 hrs ago
user_Shahnawaz Gauri
Shahnawaz Gauri
पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

सपा जिला सचिव गुफरान अहमद की पहल रंग लाई – बेवा बुजुर्ग को मिली राहत, प्रश लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला में बेवा बुजुर्ग हसीना बानो की दयनीय स्थिति सामने आने के बाद मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद खीरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव गुफरान अहमद ने आगे बढ़कर राशन सामग्री और नगद सहायता उपलब्ध कराई। मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह द्वारा मौके पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही कस्बा खीरी निवासी लकी मिश्रा द्वारा आवश्यक दस्तावेज जुटवाए जा रहे हैं, ताकि नया राशन कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके। इस पहल से बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय प्रयास की सराहना की है, वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी प्रशासन की ओर से स्थायी सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ने अचानक हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को बिना किसी नुकसान पहुंचाए काबू में कर लिया ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को कई बार सूचना दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया गया है और जल्द ही उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। पैग़ाम ए दिल न्यूज़ पेपर
    1
    ने अचानक हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को बिना किसी नुकसान पहुंचाए काबू में कर लिया ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को कई बार सूचना दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया गया है और जल्द ही उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
पैग़ाम ए दिल न्यूज़ पेपर
    user_प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • -बेलरायां रोड सिद्ध बाबा मंदिर के आगे मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर । टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
    1
    -बेलरायां रोड सिद्ध बाबा मंदिर के आगे मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर । टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) | स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान को आज एक और सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, थाना मोहम्मदी पुलिस ने अवैध शस्त्रों की तस्करी और उनके प्रयोग पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत मिली सफलता जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को आज दिनांक 25 मार्च 2026 को मुखबिर के जरिए महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए, थाना मोहम्मदी पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। अभियुक्त और बरामदगी का विवरण गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान युसुफ पुत्र अब्दुल रहमानी के रूप में हुई है, जो ग्राम बरैची, थाना उचौलिया, जनपद खीरी का निवासी है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई: * 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) * 03 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) कानूनी कार्यवाही और पंजीकरण अवैध शस्त्र की बरामदगी के संबंध में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कस दिया है। थाना मोहम्मदी पर अभियुक्त युसुफ के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 156/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है। > "अपराध के विरुद्ध हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। अवैध शस्त्र रखना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जनमानस की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।" > — स्थानीय पुलिस प्रशासन > सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम इस सफल गिरफ्तारी में थाना मोहम्मदी के निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही: * उ0नि0 अंशुल कुमार (थाना मोहम्मदी) * हे0का0 रविन्द्र यादव (थाना मोहम्मदी) * हे0का0 श्रीचंदपाल (थाना मोहम्मदी) * का0 अमर कौशिक (थाना मोहम्मदी) * का0 महेश कुमार (थाना मोहम्मदी) लखीमपुर खीरी पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
    1
    लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) | स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान को आज एक और सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, थाना मोहम्मदी पुलिस ने अवैध शस्त्रों की तस्करी और उनके प्रयोग पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियान के तहत मिली सफलता
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को आज दिनांक 25 मार्च 2026 को मुखबिर के जरिए महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए, थाना मोहम्मदी पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
अभियुक्त और बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान युसुफ पुत्र अब्दुल रहमानी के रूप में हुई है, जो ग्राम बरैची, थाना उचौलिया, जनपद खीरी का निवासी है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई:
* 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर)
* 03 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर)
कानूनी कार्यवाही और पंजीकरण
अवैध शस्त्र की बरामदगी के संबंध में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कस दिया है। थाना मोहम्मदी पर अभियुक्त युसुफ के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 156/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है।
> "अपराध के विरुद्ध हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। अवैध शस्त्र रखना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जनमानस की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।"
> — स्थानीय पुलिस प्रशासन
> 
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
इस सफल गिरफ्तारी में थाना मोहम्मदी के निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही:
* उ0नि0 अंशुल कुमार (थाना मोहम्मदी)
* हे0का0 रविन्द्र यादव (थाना मोहम्मदी)
* हे0का0 श्रीचंदपाल (थाना मोहम्मदी)
* का0 अमर कौशिक (थाना मोहम्मदी)
* का0 महेश कुमार (थाना मोहम्मदी)
लखीमपुर खीरी पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिंगाही -बेलरायां रोड सिद्ध बाबा मंदिर के आगे मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर । टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
    1
    सिंगाही -बेलरायां रोड सिद्ध बाबा मंदिर के आगे मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर । टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    17 hrs ago
  • मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।, सिंगाही। सिंगाही - बेलरायां रोड सिद्ध बाबा मंदिर के आगे मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर । टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
    1
    मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।, सिंगाही। सिंगाही - बेलरायां रोड सिद्ध बाबा मंदिर के आगे मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर । टक्कर में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कानपुर में UP सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से नाराज़ हो गए बात अतीक अहमद से शुरू हुई, LPG तक आई रिपोर्टर ने पूछा, पहले गैस का इंतजाम क्यों नहीं किया? मंत्री जी का जवाब सुनिये
    1
    कानपुर में UP सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से नाराज़ हो गए
बात अतीक अहमद से शुरू हुई, LPG तक आई
रिपोर्टर ने पूछा, पहले गैस का इंतजाम क्यों नहीं किया? 
मंत्री जी का जवाब सुनिये
    user_Shahid lakhahi
    Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कोलंबिया में वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया है इस विमान में 125 सैनिक सवार थे हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ है अब तक 66 लोगों की मौत की खबर है, 45 बेहद गंभीर घायल हैं राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और रक्षा मंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। कारणों की जांच चल रही है (टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य वजह हो सकती है) नोट: यह आंकड़े 24 मार्च 2026 की सुबह तक के हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन और पोस्ट-मॉर्टम चल रहे हैं, इसलिए मौतों की संख्या थोड़ी बदल सकती है।
    1
    कोलंबिया में वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया है
इस विमान में 125  सैनिक सवार थे
हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ है
अब तक 66 लोगों की मौत की खबर है, 45 बेहद गंभीर घायल हैं
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और रक्षा मंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। कारणों की जांच चल रही है (टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य वजह हो सकती है)
नोट: यह आंकड़े 24 मार्च 2026 की सुबह तक के हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन और पोस्ट-मॉर्टम चल रहे हैं, इसलिए मौतों की संख्या थोड़ी बदल सकती है।
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ऑनर किलिंग- सहारनपुर - प्यार किया तो कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, राखी राणा की अपने ही भाइयों की गोलियों से मौत, ऋषिकेश एम्स में तोड़ा दम परिवार को मंजूर नहीं था जाट युवक से रिश्ता, पुलिस अभिरक्षा में ही भाई मोंटी और रवि ने बरसाईं गोलियां, तीन गोली लगने के बाद दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ती रही राखी, आखिरकार हार गई वीडियो में आरोपी भाई मोंटी खुद गोली मारने की बात कबूल करता दिख रहा है
    1
    ऑनर किलिंग-
सहारनपुर - प्यार किया तो कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, राखी राणा की अपने ही भाइयों की गोलियों से मौत, ऋषिकेश एम्स में तोड़ा दम
परिवार को मंजूर नहीं था जाट युवक से रिश्ता, पुलिस अभिरक्षा में ही भाई मोंटी और रवि ने बरसाईं गोलियां, तीन गोली लगने के बाद दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ती रही राखी, आखिरकार हार गई
वीडियो में आरोपी भाई मोंटी खुद गोली मारने की बात कबूल करता दिख रहा है
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.