logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जीईसी अरवल में 24 घंटे चला हैकाथॉन, छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण विचार कलेर अरवल। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 की तैयारी के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल के स्टार्टअप सेल की ओर से 24 घंटे के इंटर्नल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी एवं नवाचार आधारित समाधान विकसित करने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।हैकाथॉन में महाविद्यालय की 14 छात्र टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने लगातार 24 घंटे तक अपने-अपने प्रोजेक्ट और विचारों पर काम किया। इस दौरान छात्रों ने टीमवर्क के माध्यम से समस्याओं का विश्लेषण कर उनके समाधान तैयार किए। उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए टीमों ने अपने प्रोजेक्ट के लिए पीपीटी के साथ आवश्यक प्रोटोटाइप भी विकसित किए। हैकाथॉन के दौरान टीमों की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की गई और उन्हें समय-समय पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागी टीमों ने जूरी पैनल के समक्ष अपने तैयार किए गए समाधानों की प्रस्तुति दी और प्रोटोटाइप का डेमो दिखाया। जूरी पैनल में संस्थान के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक शामिल रहे। जूरी सदस्यों ने छात्रों के विचारों की नवीनता, समस्या के समाधान की उपयोगिता, तकनीकी क्षमता, टीमवर्क और प्रस्तुति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया।मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि प्राचार्य डॉ. प्रणव कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में समस्या-समाधान, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।प्राचार्य ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने तथा अपने नवाचारों को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने का संदेश दिया। हैकाथॉन के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

17 hrs ago
user_अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार
Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
17 hrs ago
60050d1b-70f0-4518-8f68-e44b90d2298c

जीईसी अरवल में 24 घंटे चला हैकाथॉन, छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण विचार कलेर अरवल। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 की तैयारी के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल के स्टार्टअप सेल की ओर से 24 घंटे के इंटर्नल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी एवं नवाचार आधारित समाधान विकसित करने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।हैकाथॉन में महाविद्यालय की 14 छात्र टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने लगातार 24 घंटे तक अपने-अपने प्रोजेक्ट और विचारों पर काम किया। इस दौरान छात्रों ने टीमवर्क के माध्यम से समस्याओं का विश्लेषण कर उनके समाधान तैयार किए। उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए टीमों ने अपने प्रोजेक्ट के लिए पीपीटी के साथ आवश्यक प्रोटोटाइप भी विकसित किए। हैकाथॉन के दौरान टीमों की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की गई और उन्हें समय-समय पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागी टीमों ने जूरी पैनल के समक्ष अपने तैयार किए गए समाधानों की प्रस्तुति दी और प्रोटोटाइप का डेमो दिखाया। जूरी पैनल में संस्थान के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक शामिल रहे। जूरी सदस्यों ने छात्रों के विचारों की नवीनता, समस्या के समाधान की उपयोगिता, तकनीकी क्षमता, टीमवर्क और प्रस्तुति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया।मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि प्राचार्य डॉ. प्रणव कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में समस्या-समाधान, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।प्राचार्य ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने तथा अपने नवाचारों को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने का संदेश दिया। हैकाथॉन के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

More news from Arwal and nearby areas
  • गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    1
    गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    18 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    1
    हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।
    1
    औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी।
औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा, सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं— सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए। खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए। अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है। कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    1
    भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा,
सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई।
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया।
सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं—
सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए।
खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए।
खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए।
अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।
इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है।
कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    16 hrs ago
  • महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • जगदीशपुर बिजली विभाग के जेई ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस एवं रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बिजली व्यवस्था के बारे में क्या कुछ कहा -
    1
    जगदीशपुर बिजली विभाग के जेई ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस एवं रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बिजली व्यवस्था के बारे में क्या कुछ कहा -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया। समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
    4
    कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प
कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प
कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया।
समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही।
महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • श्रवण की अंतिम मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध स्थान महावीर मंदिर में भव्य मां आरती का नजारा देखें व सुनें -
    1
    श्रवण की अंतिम  मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध स्थान महावीर मंदिर में भव्य मां आरती का नजारा देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.