logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वर्ष 2025 में 21 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या के मामले में 10 हजार रुपए का ईनामी आरोपी गिरफ्तार।। *वर्ष 2025 में 21 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या के मामले में 10 हजार रुपए का ईनामी आरोपी गिरफ्तार।* *आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया था नेपाल।* `गुरुग्राम: 16 सितंबर 2026` ▪️दिनांक 16/17.02.2025 की रात को पुलिस चौकी एसपीआर, गुरुग्राम में एक सूचना गांव बेगमपुर खटोला जाने वाले रोड पर कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा एफएसएल, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वाड टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। सीसीटीवी फुटेज सहित विभिन्न जानकारी एकत्रित करके पुलिस टीम द्वारा मृतक की पहचान के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मृतक की पहचान *प्रणव कुमार उम्र-21 वर्ष निवासी भहरी बाधनाह जिला मधुबनी (बिहार)* के रूप में हुई। ▪️दिनांक 19.02.2025 को मृतक के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसका बेटा प्रणव कुमार गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करता था। इसका लड़का अपने दो अन्य साथियों के साथ किराए पर रहता था। दिनांक 15.02.2025 को इसके लड़के ने फोन पर इसको बताया था कि इसके रूममेट खर्चे के पैसे के बंटवारे को लेकर इसे झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद दिनांक 17.02.2025 को पुलिस ने इसको सूचना दी की इसके लड़के का शव सुनसान जगह पर मिला है। इसके लड़के की उसके रूममेट व मकान मालिक ने षड्यंत्र के तहत हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना बादशाहपुर गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम व पुलिस चौकी एसपीआर, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 04 आरोपियों को दिनांक 22.02.2025 को बहरामपुर रोड से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *रोहित निवासी गांव खांडसा, गुरुग्राम, सतीश निवासी गांव रहई जिला संभल (उत्तर-प्रदेश), विजय कुमार निवासी गांव सहसपुर जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) व बृजेश कुमार निवासी गांव कटसारी जिला सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश)* के रूप में हुई। ▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रणव कुमार (मृतक) उपरोक्त आरोपी रोहित के मकान में किराए पर रहता था। दिनांक 16/17.02.2025 की रात को रोहित ने देखा कि प्रणव कमरे में सो रहा था तथा बाहर से ताला लगा हुआ था इसको लगा कि प्रणव शराब के नशे में सो रहा है। इसके बाद इसने ताला तोड़कर अंदर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। इसने मृतक प्रणव कुमार की ID नहीं ले रखी थी, इस बात को लेकर इसके मन में भय था कि पुलिस इससे पूछताछ करेगी। इस कारण इसने किराए पर रह रहे उपरोक्त तीनों आरोपियों के साथ मिलकर अपनी गाड़ी में प्रणव के शव को डालकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। *Follow-Up: 16.09.2026* 👁️‍🗨️ थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम व अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को लौकहा बाजार बॉर्डर बिहार से काबू किया। आरोपी की पहचान *अभिमन्यु यादव (उम्र-22 वर्ष) निवासी नवतोल जिला मधुबनी, बिहार* के रूप में हुई है। 👁️‍🗨️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी तथा प्रणव (मृतक) की शराब के रुपए के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपी ने प्रणव का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया तथा पुलिस से बचने के लिए नेपाल भाग गया था। 👁️‍🗨️ आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

7 hrs ago
user_TARUN TAYAL
TARUN TAYAL
Local News Reporter फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बेकाबू सीमेंट मिक्सचर ट्रक ने 11 वाहनों को मारी टक्कर। गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बेकाबू सीमेंट मिक्सचर ट्रक ने 11 वाहनों को मारी टक्कर।
    1
    गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बेकाबू सीमेंट मिक्सचर ट्रक ने 11 वाहनों को मारी टक्कर।
गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बेकाबू सीमेंट मिक्सचर ट्रक ने 11 वाहनों को मारी टक्कर।
    user_TARUN TAYAL
    TARUN TAYAL
    Local News Reporter फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी के बाहर की हैं, जहां महिलाओं ने अपनी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया। फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी के बाहर की हैं, जहां महिलाओं ने अपनी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि कंपनी का HR मैनेजर उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करता है, उन्हें डराता-धमकाता है और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करता है। महिलाओं का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने अपनी आवाज उठाई, लेकिन जब उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा महिलाओं ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है अब सवाल यह है कि महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर श्रम विभाग के आला अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और मामले की जांच किस स्तर पर की जाती है।
    1
    फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी के बाहर की हैं, जहां महिलाओं ने अपनी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया।
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी के बाहर की हैं, जहां महिलाओं ने अपनी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि कंपनी का HR मैनेजर उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करता है, उन्हें डराता-धमकाता है और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करता है।
महिलाओं का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने अपनी आवाज उठाई, लेकिन जब उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा महिलाओं ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है अब सवाल यह है कि महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर श्रम विभाग के आला अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और मामले की जांच किस स्तर पर की जाती है।
    user_Manoj suryavansi
    Manoj suryavansi
    बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • पीएम मोदी जी ने ऐसा शैर के रूप में भाषण दिया कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीएम मोदी जी ने पब्लिक से सिधे संवाद करते हुए ऐसे भाषण दिया कि पुरा भारत नहीं आल वर्ल्ड में तेजी से विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है उन्होंने कहा कि हमें ऐसे रास्ते पर चलना है जिसमें सूरज भी हमारा हो, समंदर भी हमारा हो,नाव हमारा हो नाविक भी हमारा हो, लहरों पे विजय लिए वो हौसला भी हमारा हो,उङान हमारी हो आसमान भी हमारा हो,तेज हवाओं से टकराये वो जज्बा भी हमारा हो,सपना हमारा हो संकल्प भी हमारा हो आत्मनिर्भर भारत का परचम भी हमारा हो, विकसित भारत के राह में तेजी से उठता हर कदम भी हमारा हो।
    1
    पीएम मोदी जी ने ऐसा शैर के रूप में भाषण दिया कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पीएम मोदी जी ने पब्लिक से सिधे संवाद करते हुए ऐसे भाषण दिया कि पुरा भारत नहीं आल वर्ल्ड में तेजी से विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है उन्होंने कहा कि हमें ऐसे रास्ते पर चलना है जिसमें सूरज भी हमारा हो, समंदर भी हमारा हो,नाव हमारा हो नाविक भी हमारा हो, लहरों पे विजय लिए वो हौसला भी हमारा हो,उङान हमारी हो आसमान भी हमारा हो,तेज हवाओं से टकराये वो जज्बा भी हमारा हो,सपना हमारा हो संकल्प भी हमारा हो आत्मनिर्भर भारत का परचम भी हमारा हो, विकसित भारत के राह में तेजी से उठता हर कदम भी हमारा हो।
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • *पाण्डेसरा में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु...सूरत | मीठालाल पुरोहित* *पाण्डेसरा में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु* *सूरत | मीठालाल पुरोहित* पाण्डेसरा हरिनगर-3 के SMC कम्युनिटी हॉल में युवा मंडल व माँ आशापुरा महिला मंडल द्वारा "एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम" भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायक दलपतसिंह राठौड़ एंड पार्टी के भजनों, विशेषकर "माँ मने घोड़लियो मंगवा दे" पर श्रद्धालु रातभर झूमे। मध्यरात्रि में सामूहिक महाआरती हुई। कार्यक्रम में कॉरपोरेटर प्रतिनिधि नरपतसिंह, पंकज भाई, मनीष भाई पटेल, सोम भाई, जेटू सिंह, शांतिलाल पुरोहित, राजपुरोहित समाज अध्यक्ष भूरजी, कपूर भाई व पत्रकार मीठालाल पुरोहित का साफा-दुपट्टा से सम्मान किया गया। संचालन संजय पुरोहित ने किया।
    1
    *पाण्डेसरा में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु...सूरत | मीठालाल पुरोहित*
*पाण्डेसरा में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु*
*सूरत | मीठालाल पुरोहित*
पाण्डेसरा हरिनगर-3 के SMC कम्युनिटी हॉल में युवा मंडल व माँ आशापुरा महिला मंडल द्वारा "एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम" भजन संध्या का आयोजन हुआ।
गायक दलपतसिंह राठौड़ एंड पार्टी के भजनों, विशेषकर "माँ मने घोड़लियो मंगवा दे" पर श्रद्धालु रातभर झूमे। मध्यरात्रि में सामूहिक महाआरती हुई।
कार्यक्रम में कॉरपोरेटर प्रतिनिधि नरपतसिंह, पंकज भाई, मनीष भाई पटेल, सोम भाई, जेटू सिंह, शांतिलाल पुरोहित, राजपुरोहित समाज अध्यक्ष भूरजी, कपूर भाई व पत्रकार मीठालाल पुरोहित का साफा-दुपट्टा से सम्मान किया गया। संचालन संजय पुरोहित ने किया।
    user_Police news today
    Police news today
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम, दिल्ली स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 108 कुण्डीय हवन यज्ञ श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम, दिल्ली स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 108 कुण्डीय हवन यज्ञ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुण्डीय हवन यज्ञ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस हवन यज्ञ के जरिए उनके निरंतर स्वस्थ रहने और देश की सेवा में समर्पित रहने की कामना की गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
    1
    श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम, दिल्ली
स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 108 कुण्डीय हवन यज्ञ

श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम, दिल्ली
स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 108 कुण्डीय हवन यज्ञ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुण्डीय हवन यज्ञ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस हवन यज्ञ के जरिए उनके निरंतर स्वस्थ रहने और देश की सेवा में समर्पित रहने की कामना की गई।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लक्कड़पुर इलाके में पुलिस ने 3 नाइजीरियन सहित 15 करोड़ का कोकीन किया ज़ब्त।।
    1
    दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लक्कड़पुर इलाके में पुलिस ने 3 नाइजीरियन सहित 15 करोड़ का कोकीन किया ज़ब्त।।
    user_NCR LIVE NEWS
    NCR LIVE NEWS
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
  • दिल्ली में चल रही है बस की हड़ताल ड्राइवर और कंडक्टर की मांग है उनकी तनक बढ़ाई जाए नमस्कार सभी साथियों आज की खबर बेहद जरूरी है आपके लिए यह खबर सभी दिल्ली वालों के लिए है आज दिल्ली में दो दिन हो गए हैं बस की हड़ताल को सभी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है जनता की मांग है कि बस ड्राइवर और कंडक्टर की समस्या को समझा जाए उन्हें सुधारा जाए उनकी मांगों को माना जाए ताकि बस की आवाज आई में कोई दिक्कत ना हो पब्लिक बहुत परेशान हो गई है बस हड़ताल के लिए सभी ड्राइवर का कहना है कि जब तक उनके तनक नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक वह लोग बस नहीं चलाएंगे हालांकि ड्राइवर थोड़ी-थोड़ी देर बस चल रहे हैं वह एक चक्कर मार कर दो से तीन घंटे बस को सड़क पर रोक देते हैं ताकि वह हड़ताल का सपोर्ट भी कर सके
    1
    दिल्ली में चल रही है बस की हड़ताल ड्राइवर और कंडक्टर की मांग है उनकी तनक बढ़ाई जाए
नमस्कार सभी साथियों आज की खबर बेहद जरूरी है आपके लिए यह खबर सभी दिल्ली वालों के लिए है आज दिल्ली में दो दिन हो गए हैं बस की हड़ताल को सभी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है जनता की मांग है कि बस ड्राइवर और कंडक्टर की समस्या को समझा जाए उन्हें सुधारा जाए उनकी मांगों को माना जाए ताकि बस की आवाज आई में कोई दिक्कत ना हो पब्लिक बहुत परेशान हो गई है बस हड़ताल के लिए सभी ड्राइवर का कहना है कि जब तक उनके तनक नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक वह लोग बस नहीं चलाएंगे हालांकि ड्राइवर थोड़ी-थोड़ी देर बस चल रहे हैं वह एक चक्कर मार कर दो से तीन घंटे बस को सड़क पर रोक देते हैं ताकि वह हड़ताल का सपोर्ट भी कर सके
    user_Ravi Kashyap
    Ravi Kashyap
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • **फरीदाबाद नगर निगम में 17 दिन बाद SE ओमवीर सिंह की दोबारा तैनाती।** **फरीदाबाद नगर निगम में 17 दिन बाद SE ओमवीर सिंह की दोबारा तैनाती।**
    1
    **फरीदाबाद नगर निगम में 17 दिन बाद SE ओमवीर सिंह की दोबारा तैनाती।**
**फरीदाबाद नगर निगम में 17 दिन बाद SE ओमवीर सिंह की दोबारा तैनाती।**
    user_TARUN TAYAL
    TARUN TAYAL
    Local News Reporter फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.