Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीग ब्रेकिंग न्यूज - पाकिस्तान के कोहाट मे पुलिस मुख्यालय की मस्जिद मे हुए विस्फोट मे 17 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। (मृतकों ओर घायलों की संख्या बढ़ सकती है )
Mahesh panchariya
बीग ब्रेकिंग न्यूज - पाकिस्तान के कोहाट मे पुलिस मुख्यालय की मस्जिद मे हुए विस्फोट मे 17 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। (मृतकों ओर घायलों की संख्या बढ़ सकती है )
More news from राजस्थान and nearby areas
- कल से रियान बड़ी में तीन दिवसीय ठाकुर जी महाराज का मेला शुरू होगा। मेले में रियान बड़ी सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। तीन दिन तक चलने वाले मेले को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है। अंतिम दिन ठाकुर साहब की विशाल रेवाड़ी निकाली जाएगी। इससे पहले विभिन्न मंदिरों के मुख्य पुजारियों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मंदिरों के भगवान को सजी-धजी विशेष पालकियों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकलने वाली रेवाड़ी मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। जगह-जगह श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। कल से रियान बड़ी में तीन दिवसीय ठाकुर जी महाराज का मेला शुरू होगा। मेले में रियान बड़ी सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। तीन दिन तक चलने वाले मेले को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है। अंतिम दिन ठाकुर साहब की विशाल रेवाड़ी निकाली जाएगी। इससे पहले विभिन्न मंदिरों के मुख्य पुजारियों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मंदिरों के भगवान को सजी-धजी विशेष पालकियों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकलने वाली रेवाड़ी मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। जगह-जगह श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।1
- क्रेन से गणपति बप्पा का विसर्जन: शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, 250 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं और 20 से अधिक आकर्षक जाकर शामिल हुई राजसमंद में भक्ति उल्लास और आस्था के साथ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का देर रात समापन हुआ। गणपति बप्पा के जय कारो के साथ निकली शोभायात्रा और विधिवत विसर्जन के बाद शहर में 5 दिनों से चल रहा गणेशोत्सव पूरा हो गया है। क्रेन की मदद से विसर्जन हुआ शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मंशापूर्ण महागणपति मंदिर पहुंची l जमा आरती के बाद प्रतिमाओं को 9 चौकी पाल ले जाया गया। स्नान करने के बाद धोली खान क्षेत्र में बनाए गए निर्धारित विसर्जन स्थल पर हाइड्रा क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विधीवत विसर्जन किया गया। विसर्जन रात करीब 2 बजे तक चला। इस दौरान शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा संयोजक दिनेश पालीवाल सहित पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे l1
- मारवाड़ के राणावास उप स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में गिरा प्लास्टर, खाट पर सो रहे मरीज बाल-बाल बचे मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव राणावास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस समय वार्ड में मरीज खाट पर सो रहे थे। गनीमत रही कि मरीज इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों, प्रशासन तथा मारवाड़ जंक्शन विधायक को अवगत करवाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या जस कि तस बनी हुई है इस का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। आज दिन में अचानक वार्ड का प्लास्टर गिरने से अस्पताल में मौजूद मरीजों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का जल्द निरीक्षण करवाकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।2
- अजमेर में भाजपा की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार: जिला कांग्रेस कमेटी ने किया 'सद्बुद्धि यज्ञ' अजमेर:भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता के बल पर लोकतंत्र का गला घोंटने, जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने और प्रशासनिक तंत्र का खुलेआम दुरुपयोग करने के विरोध में आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक आक्रोशपूर्ण 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि भाजपा और जिला प्रशासन की यह तानाशाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खादी और खाकी की मिलीभगत से चल रहा है आतंक का राज यज्ञ के दौरान वक्ताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अजमेर में भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो चुकी है। सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा 'खादी' के इशारे पर 'खाकी' का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्षदों और उनके परिवारों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है, राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और चुनिंदा तरीके से उनके मकानों को तोड़ने जैसी ओछी व तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना: भाजपा और भ्रष्ट प्रशासन को मिले सद्बुद्धि इस जनविरोधी और अलोकतांत्रिक कृत्यों से मुक्ति पाने और भाजपा नेताओं व जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को सही राह दिखाने के लिए यज्ञ कुंड में 1008 आहुतियां दी गईं। परमपिता ब्रह्मा, विष्णु, महेश और गजानंद महाराज की साक्षी में आहुतियां देकर भगवान से प्रार्थना की गई कि वे इन सत्ता के नशे में चूर ताकतों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम करें। कांग्रेस का कड़ा संदेश जिला कांग्रेस कमेटी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि पार्षदों को परेशान करने और उनके परिवारों को धमकाने का यह सिलसिला तुरंत बंद नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक एक उग्र और व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और भाजपा सरकार की होगी। इस विरोध प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ में शहर के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, ,सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।पूर्व मंत्री जसराज जयपाल रामचंद्र चौधरी धर्मपत्नी सहित जोड़े से बैठे मूली देवी, शौर्य जयपाल अपनी धर्मपत्नी निवेदिता जयपाल के साथ जोड़े से बैठे,रंजू जयपाल जयपाल हेतराम सिंघाठीया डॉ गोपाल बाहेती, फखरे मोईन विवेक पाराशर दिलीप गढ़वाल, शैलेश गुप्ता, हेमंत जोधा, गजेन्द्र रलावता, नवीन कच्छावा,अमित गर्ग सुमित मित्तल, सुनील लारा ,हरि सिंह गुजर नरेश सत्यवना शैलेंद्र अग्रवाल नितिन जैन सुरेन्द्र गुर्जर योगेश जाटोलिया ,मुकेश पवार, नवीन कच्छावा करतम मीणा ,कौशल चित्तौड़िया सुरजीत कपूर प्रमोद शर्मा देवेन्द्र चौधरी, महेंद्र तंवर हरपाल छाबड़ा, अशोक सुकरिया, अजीज चिता मुकेश डेनवाल रिषभ मेघवंशी रिषभ निर्वाण गुत्तदत गोरा मोहसिन खान मनीष सेन मुकेश सबलानिया दीपक सुरेश राठौड़ दीनदयाल शर्मा जितेंद्र शर्मा प्रहलाद माथुर नरेंद्र भाटी बृजेश पांडे राजेश ईनाणी मंजूर अली सौरभ यादव 1
- खुशियों का नया आशियाना… अब हर परिवार के सिर पर अपनी सुरक्षित छत है। यही PM आवास की असली सफलता है। 📍 पीएम आवास कॉलोनी, गुना1
- निम्बाडा से देवासी समाज का तुतीय पैदल संघ गाजण माता धाम धमधारी निम्बाडा से तुतीय पैदल संघ गाजण माता धमधारी पैदल संघ रवाना शनिवार को निम्बाडा से परिहार देवासी नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में गाजण माता पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। बाबु लाल देवासी ने बताया कि पैदल संघ निम्बाडा के मडोंर मामाजी मन्दिर पर पुजा अर्चना कर वहा गाजे-बाजे व डिजे कि धुन पर नाचते हुए माता का जैकारों के साथ पैदल संघ रवाना हुआ जो तुतीय पैदल संघ गाजण माता धमधारी के लिए रवाना हुआ। निम्बाडा से गाजण माता धमधारी का ये तुतीय पैदल संघ है । मन्दिर पहुंच कर शाम को एक शाम गाजण माता ने नाम विशाल भजन संध्या है जिसमें कलाकारों द्वारा भजनों कि पस्तूती देंगे। इस मौके प्रहलाद सिह,बाबु लाल ,भोपाराम, पुनाराम,बदाराम, भंवरलाल, व समस्त परिहार परिवार आदी पुरुष व महिलाऐ संघ मे मोजुद रहे।4
- रियान बड़ी कस्बे में ठाकुर जी महाराज का तीन दिवसीय वार्षिक मेला रविवार से शुरू होगा। इस मेले को लेकर कस्बे और आसपास के गांवों में काफी उत्साह है। तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक मेले में रियान बड़ी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मेले के लिए मंदिर परिसर और बाजार में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले के दौरान श्रद्धालु ठाकुर जी महाराज के दर्शन कर पूजा करेंगे। आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेले में कई तरह की दुकानें और दूसरी व्यवस्थाएं भी होंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और दुकानें लगेंगी। तीन दिनों तक कस्बे में धार्मिक माहौल रहेगा और मेले की रौनक बनी रहेगी। मेले का मुख्य आकर्षण अंतिम दिन निकलने वाली ठाकुर साहब की बड़ी रेवाड़ी होगी। रेवाड़ी से पहले इलाके के अलग-अलग मंदिरों में मुख्य पुजारी विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद भगवान को विधि-विधान से सजी हुई पालकियों में बैठाया जाएगा। भगवान की पालकियों को श्रद्धालुओं के साथ नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा। रेवाड़ी के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा रियान बड़ी भक्तिमय हो जाएगा। जगह-जगह श्रद्धालु रेवाड़ी का स्वागत करेंगे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन निकलने वाली बड़ी रेवाड़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के रियान बड़ी पहुंचने की उम्मीद है। रियान बड़ी कस्बे में ठाकुर जी महाराज का तीन दिवसीय वार्षिक मेला रविवार से शुरू होगा। इस मेले को लेकर कस्बे और आसपास के गांवों में काफी उत्साह है। तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक मेले में रियान बड़ी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मेले के लिए मंदिर परिसर और बाजार में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले के दौरान श्रद्धालु ठाकुर जी महाराज के दर्शन कर पूजा करेंगे। आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेले में कई तरह की दुकानें और दूसरी व्यवस्थाएं भी होंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और दुकानें लगेंगी। तीन दिनों तक कस्बे में धार्मिक माहौल रहेगा और मेले की रौनक बनी रहेगी। मेले का मुख्य आकर्षण अंतिम दिन निकलने वाली ठाकुर साहब की बड़ी रेवाड़ी होगी। रेवाड़ी से पहले इलाके के अलग-अलग मंदिरों में मुख्य पुजारी विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद भगवान को विधि-विधान से सजी हुई पालकियों में बैठाया जाएगा। भगवान की पालकियों को श्रद्धालुओं के साथ नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा। रेवाड़ी के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा रियान बड़ी भक्तिमय हो जाएगा। जगह-जगह श्रद्धालु रेवाड़ी का स्वागत करेंगे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन निकलने वाली बड़ी रेवाड़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के रियान बड़ी पहुंचने की उम्मीद है।1
- भीमालिया गांव में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ भीमालिया गांव में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के भीमालिया गांव के बाबा रामदेवजी मंदिर पर मेघवाल समाज का दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव व वरघोड़ा निकालने एवं महाप्रसादी के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पहले दिन शनिवार की रात एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम विशाल भजन संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें भजन गायक रतन मारु एण्ड पार्टी पाली के द्वारा कर्ण प्रिय रामदेवजी भजनों एवं महिमा गाई इन भजनों पर बाल नृत्यका ममता मारवाड़ी और झांकी कलाकार भरत राठौड़ पाली विभिन्न देवी देवताओं की वेशभूषा में मनमोहक झांकीया पेश कर श्रद्धालुओं झूमने पर मजबूर कर दिया । इस बीच अतिथि भामाशाहओं और 10 वीं और 12वीं में होनहार प्रतिभा सम्मान पुष्प माला साफा पहनाकर मोमेंट के साथ किया । मंच संचालन कन्हैया भाटी ने किया। रविवार को रामदेव युवा मित्र मंडल भीमालिया की अगुवाई में रामदेव मंदिर पर सवेरे शुभवेला में क्षेत्र में सूख समृद्धि की कामनाओं से बाबा रामदेवजी की असवारी एवं नेजा ध्वजा के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा रामदेवजी मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते वापस मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुआ और इसके बाद महा प्रसादी के साथ ही दो दिवसीय धार्मिक कार्यकम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पुनाराम जोया ,चम्पतराज जोया , हज़ारीलाल जोया, जसाराम जोया, वोराराम जोया ,जगदीश सरेल, भोमाराम सरेल,गोपाराम, रतीलाल समेत बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं उपस्थित रह भीमालिया गांव के बाबा रामदेवजी का वरघोड़ा निकालते एवं भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार और प्रतिभा का बहुमान करते।2
- कारऔर बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत: लोग बोले-टक्कर के दौरान धमाके जैसी आवाज आई; डैमेज बाइक को कर में रखा भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार और बाइक के आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि सदर थाना इलाके के रूपाहेली निवासी भगवान उम्र 67 वर्ष पुत्र रोड़ा बागरिया पत्नी देउ बागरिया उम्र 53 वर्ष बेटे 24 वर्ष रतन बागरीया के साथ मांडलगढ़ की तरफ जा रहे थे । इस दौरान नया गांव के पास सामने आ रही वरना कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को बिगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश l1