राजस्थान बजट 2026-27: विकास, किसान, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं पर बड़ा फोकस 📍 जयपुर | 📅 11 फरवरी 2026 राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए प्रदेश के समग्र विकास को गति देने के लिए कई अहम घोषणाएँ की हैं। इस बजट में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश की घोषणा सरकार ने स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। हर जिले में “स्कूल ऑन व्हील्स” योजना शुरू की जाएगी, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा 500 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा और 1000 युवाओं को विदेशी भाषा प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई है। 150 से अधिक कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। किसानों को राहत और प्रोत्साहन बजट में किसानों के लिए 25,000 करोड़ रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण का प्रावधान किया गया है। ढाई लाख किसानों को मुफ्त बीज और 3 लाख किसानों को ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम की सुविधा दी जाएगी। साथ ही 50,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे और गेहूं पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जयपुर स्थित RUHS में 200 बेड का पीडियाट्रिक IPD शुरू किया जाएगा और 500 बेड का नया अस्पताल टावर बनाया जाएगा। प्रदेश के सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम को अनिवार्य किया जाएगा, जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सड़क और आधारभूत ढांचे पर जोर राज्य में 3800 करोड़ रुपये सड़क विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। नॉन-पेवेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़ और मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा 15 नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जाएंगे तथा 250 अटल प्रगति पथ पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ऊर्जा और जल योजनाओं का विस्तार प्रदेश में नए GSS का निर्माण किया जाएगा। 6500 गांवों में हर घर जल योजना का विस्तार होगा और 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। आवास और शहरी विकास सरकार ने 28 लाख परिवारों को आवास स्वीकृति देने की घोषणा की है। साथ ही शहरों और कस्बों में 7 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे शहरी सुविधाओं में सुधार होगा। महिला और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान 7500 आंगनबाड़ी केंद्रों को “नंद घर” के रूप में विकसित किया जाएगा। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को 1.5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। वहीं 60,000 बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने की योजना भी शामिल है। डिजिटल सेवाओं में बड़ा विस्तार सरकार ने WhatsApp के माध्यम से 100 ई-मित्र सेवाएँ उपलब्ध कराने और प्रदेशभर में 25,000 WhatsApp मिनी ई-मित्र केंद्र खोलने की घोषणा की है, जिससे आम लोगों को सरकारी सेवाएँ घर बैठे मिल सकेंगी। सरकार का दावा है कि यह बजट विकास, रोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला साबित होगा और प्रदेश को नई दिशा देगा। ✍️ संवाददाता: संदीप शर्मा

- दिनांक 10.02.2026 को करीब रात्रि 10 बजे जिला चिकित्सालय डीग का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्टैªट, डीग श्रीमति रेनू शकीत व एल.ए.डी.सी. सदस्यों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें चिकित्सालय में पायी गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई जिसको लेकर दिनांक 11.02.2026 को जिला चिकित्सालय के जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ विजय कुमार सिंघल व पीएमओ डाॅ जीतेन्द्र सिंह को सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्टैªट, डीग श्रीमति रेनू शकीत द्वारा तलब किया गया जिसमें एल.ए.डी.सी. सदस्यों एवं चिकित्सा अधिकारियों के समक्ष चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया गया जिस पर चिकित्सा अधिकारियों द्वारा शीघ्रअतिशीघ्र सफाई व्यवस्था चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मियों का सही समय पर आना एवं अपनी निर्धारित ड्रेस कोड में आना एवं रोगियों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराए जाने का आश्वाशन दिया।4
- बहरोड़ पुलिस व जिला स्पेशल टीम कोटपूतली-बहरोड़ की सयुंक्त कार्रवाई 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी हत्या के प्रकरण मे लम्बे समय से चल रहा था फरार, आरोपी के जयपुर रेंज पुलिस महानिरक्षक ने 50 हजार का कर रखा था इनाम घोषित, आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, 09 सितंबर 2025 को अपने दादा की हत्या के मामले मे चल रहा था फरार, बानसूर थाने में हुआ था प्रकरण दर्ज, कोटपूतली-बहरोड़ SP देवेन्द्र विश्नोई ने मामले का किया खुलासा1
- Post by Kamal saini Pradesh adykhy1
- अंतिम संस्कार स्थल पर भी भ्रष्टाचार के आरोप: करीमपुर श्मशान घाट में घटिया निर्माण से ग्रामीणों में रोष1
- मुंडावर शहर में सिंधी युवा महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक चेतन तनवानी द्वारा सिंध के अमर बलिदानी हेमू कालाणी की स्मृति में ‘रंग भरो महोत्सव’ का आयोजन झूलेलाल मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय सिन्धु सभा की ओर से 30 सर्टिफिकेट एवं फॉर्म भेजे गए थे, जिनके माध्यम से सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बच्चों ने हेमू कालाणी के जीवन और बलिदान से प्रेरित चित्रों में रंग भरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक चेतन तनवानी ने बताया कि आगामी हिन्दू नववर्ष चेटीचंड के अवसर पर 11 प्रतिभाशाली बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागी बच्चों को चेतन तनवानी द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और समाज के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।2
- पलवल इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा, "नशा एक गंभीर समस्या है जो हमारे समाज को नष्ट कर रही है। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।" जागरूकता अभियान के दौरान निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बच्चों, महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पलवल पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा नशा तस्करों की काली कमाई को भी अटैच कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। थाना कैंप पलवल अंतर्गत चौकी किठवाड़ी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने भी नशे के खिलाफ संदेश दिया। उन्होंने कहा, "नशा हमारे युवाओं को भटका रहा है और हमारे समाज को नुकसान पहुंचा रहा है। हमें अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक रहना होगा।" उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं गोपनीयता के बारे में भी आमजन को विस्तार से समझाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा नशे के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पुलिस पलवल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें।2
- Post by Kamal saini Pradesh adykhy1
- आम जनता के खून पसीने के टैक्स का पैसा चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट ! आप इसे विकास कहेंगे या भ्रष्टाचार ?1
- शामदा में गूंजा सनातन का उद्घोष: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।1