मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का बिजनौर दौरा, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा विधायकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, मतदान केंद्र का निरीक्षण और बीएलओ-सुपरवाइजरों से संवाद बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को बिजनौर का दौरा कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR) से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में विधायकगण एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश, नगीना मनोज पारस, नहटौर ओम कुमार और नजीबाबाद विधायक तस्लीम अहमद सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने मतदाताओं को निकटतम मतदान केंद्र पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा फार्म-6 के शीघ्र निस्तारण का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर पर एसआईआर से संबंधित लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि जनपद बिजनौर में 92 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। ईएआरओ के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ईएआरओ के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं और मतदाता सूची शुद्धिकरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी दी कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 23,23,160 मतदाता शामिल हैं। इनमें 89,822 मतदाता नो-मैपिंग तथा 4,88,247 मतदाता लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। कुल 5,78,069 नोटिस जारी किए गए, जिनमें से लगभग 95.58 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं को प्राप्त कराए जा चुके हैं और 92.91 प्रतिशत मामलों की सुनवाई भी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र का निरीक्षण मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दयानंद इंटर कॉलेज बिजनौर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां चल रही सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ को निर्देशित किया कि वे मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। प्रेस वार्ता में दी जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों के साथ आयोजित वार्ता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि बिजनौर में यह कार्य संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। बीएलओ व सुपरवाइजरों से संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 बीएलओ, 8 सुपरवाइजर तथा एक-एक ईआरओ और एईआरओ को प्रशस्ति पत्र और नगीना की काष्ठ कला से निर्मित घड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

- बिजनौर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कुशाग्र, देवांश और सत्यम भटनागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। बिजनौर से ज़ुबैर हसन अर्शी की खास रिपोर्ट1
- ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई को लेकर आनंद भदौरिया का बड़ा बयान, कहा – “उन्होंने घुटने नहीं टेके, शहादत को गले लगाया”1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में हुआ एक होटल में पार्टी का सम्मानित प्रोग्राम दिया गया नियुक्ति पत्र जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के मुह मीठा कराया वही पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी गई।1
- Post by नीरज कुमार2
- #सत्यवचन रोटी कहा se आती है जरा सुने..🤔🙄😔🙏🙏 *जय श्रीराम🚩🙏*1
- Post by तापेन सैनी1
- Post by Mohit Kumar1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा1