Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ *थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किए जाने के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPसाउथ बरेली की बाइट।*
जितेन्द्र पाल
थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ *थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किए जाने के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPसाउथ बरेली की बाइट।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।2
- बहेडी विधानसभा का गांव इस्लाम नगर गौटीया बना तालाब विधायक अताउर रहमान के नगर क्षेत्र का गांव इस्लाम नगर गौटीया राजनीति की भेट चडा 35 वर्ष से सडक के इन्तेज़ार मे 2027 मे क्या किस्मत बदलेगी *तालाब बनी सड़क, पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण* *रिछा संवाददाता* *रिछा/* रिछा स्टेशन क्षेत्र के इस्लाम नगर गौटिया, मंजरा शाहपुर डाडी में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।हाइवे से सटा गांव होने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से बनचित है गांव अभी कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन मिंया ने बहेड़ी एसडीएम को अवगत कराया था उसके वावजूद भी गांव के हालत जस के त बात है अगर समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो किसान यूनियन धरना करने को वाधित होगी ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मंजरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। आज हालत यह है कि गांव के लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोजाना पानी तथा कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, साइकिल तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिसलन से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी भराव और पक्के निर्माण की मांग की है।1
- Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/ bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/ vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/ baikon ke giroh ka pardafash hua/ 3 bike chor char motorcyclen baramad/ Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/ bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/ vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/ baikon ke giroh ka pardafash hua/ 3 bike chor char motorcyclen baramad/1
- बरेली में धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन 🎉 पीस कमेटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल रहे मौजूद बरेली में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बरेली में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सद्भावना और देश की एकता का संदेश भी दिया गया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #शाहदाना वली के कुल शरीफ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, चादर-गुलपोशी को पहुंचे हजारों जायरीन#1
- एक लड़का फर्जी ips कैसे बना आखिर किया हुआ इसके साथ कियो हुआ ऐसा एक लड़का फर्जी ips कैसे बना आखिर किया हुआ इसके साथ कियो हुआ ऐसा1
- भमोरा में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक भमोरा में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम थाना भमोरा पुलिस के साथ संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:33 बजे इफको फैक्ट्री के मटेरियल गेट से पूर्व दिशा में कुछ दूरी पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल पुत्र राजपाल सिंह, निवासी ग्राम सिसौना, थाना विशारतगंज, बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मुकदमा संख्या 387/26 के तहत धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो का नंबर UP25CF7896 बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ अफीम बेचने का काम करता है। उसके अनुसार उसका साथी बरेली रेलवे स्टेशन पर झारखंड से आने वाले एक व्यक्ति से कम कीमत पर अफीम खरीदकर लाता है और दोनों मिलकर उसे अधिक कीमत पर बेचते हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कुमार, एएनटीएफ बरेली के उपनिरीक्षक विकास यादव की टीम और कांस्टेबल चैतन्य प्रकाश शामिल रहे।1
- *प्रेमिका के घर बुलाने पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या,शव कट्टे मै भरकर झाड़ियां में फेंका।* प्रेमिका के घर बुलाने पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या, शव कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका। भुता। थाना भुता क्षेत्र में पप्पू (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित राजा उर्फ रियाज की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर की रात नरगिस के घर पर पप्पू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताई जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नरगिस ने 15 सितंबर को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन 16 सितंबर को उसने राजा उर्फ रियाज पुत्र सलीम निवासी फैजनगर के खिलाफ पति की हत्या किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने राजा उर्फ रियाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने घटना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार राजा उर्फ रियाज ने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर की रात वह नरगिस के घर पहुंचा था। उसके कथन के अनुसार नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और इसके बाद रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस पप्पू की पत्नी नरगिस और राजा उर्फ रियाज को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां झाड़ियों से शव बरामद किया गया। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक राजा उर्फ रियाज ने नरगिस से करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात भी बताई है। मामले में पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। मृतक पप्पू पुत्र सुल्तान चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। वहीं राजा उर्फ रियाज पुत्र सलीम की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह अविवाहित है। पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।4