logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कठूमर के मानखेड़ा शुरू हुआ एफएसटीपी प्लांट का काम,नालों के मल से बनेगी खाद,3 माह में तैयार होगा एफएसटीपी प्लांट,करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा यह प्लांट कठूमर- नगरपालिका क्षेत्र के मानखेड़ा गांव में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य एक बार फिर मंगलवार को शुरू हो गया। नगरपालिका प्रशासन ने पोखर के पास चिन्हित स्थान पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से भूमि समतलीकरण और निर्माण पूर्व तैयारियां शुरू कराईं। कार्य शुरू होते ही आसपास के खेत मालिकों और ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित डंपिंग यार्ड प्राकृतिक पोखर के निकट बनाया जा रहा है, जो गांव के लोगों व पशु-पक्षियों के लिए प्रमुख जल स्रोत है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे इस निर्माण से क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका है। इससे तालाब के जल स्रोत के प्रदूषित होने और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता जताई गई है। उल्लेखनीय है कि एफएसटीपी प्लांट शुरू से ही विवादों में रहा है। प्रारंभ में यह परियोजना कठूमर में प्रस्तावित थी, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते इसे मानखेड़ा स्थानांतरित किया गया। 16 जनवरी को खसरा नंबर 535 पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो छह-सात दिन बाद ग्रामीणों के विरोध के चलते रोक दिया गया था। अब नगरपालिका प्रशासन ने स्थान बदलते हुए खसरा नंबर 537 पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया है। प्रशासन द्वारा पैमाइश कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है और समतलीकरण के साथ तारबंदी की प्रक्रिया भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्लांट क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीवरेज अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा, बृजमोहन पंडा, सफाई निरीक्षक कपिल मीणा, विक्रम सिंह, कीर्ति सेन, प्रशांत बेनीवाल, मनोज शर्मा, राजेंद्र कुमार और जीतू शर्मा सहित नगरपालिका कर्मी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। वहीं, ग्रामीणों के विरोध के चलते एक बार फिर मामले में विवाद गहराने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस परियोजना को सुचारु रूप से आगे बढ़ा पाता है या विरोध के चलते फिर बाधा उत्पन्न होती है।

1 hr ago
user_रोहित सिंघल
रोहित सिंघल
Advertising agency कठूमर, अलवर, राजस्थान•

More news from Bharatpur and nearby areas
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Kaman, Bharatpur•
    1 hr ago
  • मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏
    1
    मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल 
चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा
    1
    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    16 min ago
  • मथुरा के टैक चौराहे पर विगत दिनों पूर्व हुए एक्सीडेंट में एक युवक घायल हो गया था जिसने आज इलाज के दौरान तोड़ा दम दिया परिवार में मचा कोहराम एक हफ्ते पहले हुए भीषण एक्सीडेंट में जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद पुष्पांजलि कॉलोनी के रहने वाले दीपक ने केडी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।बीते बुधवार को एसएसपी कार्यालय के ठीक निकट, जहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहां शराब के नशे में धुत रईसजादे गलत दिशा में कार दौड़ा रहे थे।बलेनो कार की रफ्तार इतनी खौफनाक थी कि सामने से आ रही क्रेटा से टकराते ही गाड़ी का स्टेयरिंग और एयरबैग उखड़कर पिछली सीट पर जा गिरे। इस टक्कर में घायल पुष्पांजलि कॉलोनी निवासी दीपक की आज मौत हो गई। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों की चीखें कलेजा चीर देने वाली थी उन्होंने घटना का पूरा वाक्या बताया
    4
    मथुरा के टैक चौराहे पर विगत दिनों पूर्व हुए एक्सीडेंट में एक  युवक घायल हो गया था जिसने  आज इलाज के दौरान तोड़ा दम दिया परिवार में मचा कोहराम एक हफ्ते पहले हुए भीषण एक्सीडेंट में जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद पुष्पांजलि कॉलोनी के रहने वाले दीपक ने केडी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।बीते बुधवार को एसएसपी कार्यालय के ठीक निकट, जहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहां शराब के नशे में धुत रईसजादे गलत दिशा में कार दौड़ा रहे थे।बलेनो कार की रफ्तार इतनी खौफनाक थी कि सामने से आ रही क्रेटा से टकराते ही गाड़ी का स्टेयरिंग और एयरबैग उखड़कर पिछली सीट पर जा गिरे। इस टक्कर में घायल पुष्पांजलि कॉलोनी निवासी दीपक की आज मौत हो गई। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों की चीखें कलेजा चीर देने वाली थी उन्होंने घटना का पूरा वाक्या बताया
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • . हिंडौन सिटी। सैनी समाज विकास सेवा समित हिंडौन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई को द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 जोड़े सात फेरे लेंगे। समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी,सचिव प्रभु लाल सैनी एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि शाहगंज माली पाड़ा स्थित जैन नसिया के पास छोटेलाल सैनी के कंपाउंड में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिले भर में जनसंपर्क किया जा रहा है। समाज के लोगों को सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है। विवाह सम्मेलन में करीब 10000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। इन सभी के लिए समिति की ओर से भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता को लेकर 1 मई को स्थानीय गोपाल सब्जी मंडी भी बंद रहेगी। इस सम्मेलन में करौली जिले के अलावा अन्य जिलों से भी सैनी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि अविनाश गहलोत, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक भादरा, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकडा,धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाह,जयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव आईएएस गौरव सैनी, सेवानिवृत्त आईएएस ओपी सैनी, सेवानिवृत्त आरएएस ओंकारमल सैनी, माली महासभा जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी (फूल वाले) GSS, जोधपुर के फाउंडर रणछोड़ सिंह गहलोत, सैनी समाज कर्मचारी एवं अधि. विकास संस्था राजस्थान जयपुर के बुद्ध सिंह सैनी,धन्वंतरी हॉस्पिटल जयपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर आर पी सिंह सैनी, एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के सह आचार्य डॉक्टर देवेंद्र सैनी,माली सैनी समाज जयपुर के अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, अजमेर सरवाड़ के पूर्व चेयरमैन सी. एल. सैनी, गहलोत ट्रैक्टर्स गंगापुर के भागचंद सैनी, सवाई माधोपुर के पूर्व चेयरमैन रमण लाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
    1
    .
हिंडौन सिटी। सैनी समाज विकास सेवा समित हिंडौन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई को द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 जोड़े सात फेरे लेंगे। समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी,सचिव प्रभु लाल सैनी एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि शाहगंज माली पाड़ा स्थित जैन नसिया के पास छोटेलाल सैनी के कंपाउंड में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिले भर में जनसंपर्क किया जा रहा है। समाज के लोगों को सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है। विवाह सम्मेलन में करीब 10000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। इन सभी के लिए समिति की ओर से भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता को लेकर 1 मई को स्थानीय गोपाल सब्जी मंडी भी बंद रहेगी। इस सम्मेलन में करौली जिले के अलावा अन्य जिलों से भी सैनी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि अविनाश गहलोत, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक भादरा, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकडा,धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाह,जयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव आईएएस गौरव सैनी, सेवानिवृत्त आईएएस ओपी सैनी, सेवानिवृत्त आरएएस ओंकारमल सैनी, माली महासभा जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी (फूल वाले) GSS, जोधपुर के फाउंडर रणछोड़ सिंह गहलोत, सैनी समाज कर्मचारी एवं अधि. विकास संस्था राजस्थान जयपुर के बुद्ध सिंह सैनी,धन्वंतरी हॉस्पिटल जयपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर आर पी सिंह सैनी, एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के सह आचार्य डॉक्टर देवेंद्र सैनी,माली सैनी समाज जयपुर के अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, अजमेर सरवाड़ के पूर्व चेयरमैन सी. एल. सैनी, गहलोत ट्रैक्टर्स गंगापुर के भागचंद सैनी, सवाई माधोपुर के पूर्व चेयरमैन रमण लाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ye gdda bna sir ka dard parshad aur bidhayak ki najar me nhi gandhinagar mathura ward number 55 mathura
    1
    ye gdda bna sir ka dard parshad aur bidhayak ki najar me nhi gandhinagar mathura ward number 55 mathura
    user_Pankaj Sharma
    Pankaj Sharma
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कैंटीन के सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है
    1
    कैंटीन के सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • सरिस्का में केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों के साथ सफारी , सीसीएफ और एसपी साथ
    1
    सरिस्का में केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों के साथ सफारी , सीसीएफ और एसपी साथ
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    23 min ago
  • मथुरा के छाता में आपसी रंजिश के चलते करीब 12 से 15 लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को तब तक पीटा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। और अब इस मामले में सुनवाई न होने पर घायल युवक को लेकर उसके परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे बताया गया कि बच्चों के मामूली झगड़े के बाद 12 अप्रैल को गांव के ही तेजपाल, रविंद्र, विनोद और राहुल समेत करीब 15 लोगों ने एक राय होकर करन सिंह के बेटे पर कातिलाना हमला किया दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक पर इस कदर हमला किया कि उसके सिर में गहरी चोटें आईं और हाथ की हड्डियां भी टूट गईं। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी बिना किसी वजह के आए दिन झगड़ा करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने जान लेने की नीयत से हमला किया।
    3
    मथुरा के छाता में आपसी रंजिश के चलते करीब 12 से 15 लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को तब तक पीटा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। और अब इस मामले में सुनवाई न होने पर घायल युवक को लेकर उसके परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे बताया गया कि बच्चों के मामूली झगड़े के बाद 12 अप्रैल को गांव के ही तेजपाल, रविंद्र, विनोद और राहुल समेत करीब 15 लोगों ने एक राय होकर करन सिंह के बेटे पर कातिलाना हमला किया दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक पर इस कदर हमला किया कि उसके सिर में गहरी चोटें आईं और हाथ की हड्डियां भी टूट गईं। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी बिना किसी वजह के आए दिन झगड़ा करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने जान लेने की नीयत से हमला किया।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.