logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पडरौना: अफवाहों पर न दें ध्यान: पडरौना में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, पंप पर पर्याप्त भंडार कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर शनिवार को पूरी तरह विराम लग गया। पडरौना स्थित विश्वनाथ रुंगटा पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य पाए गए, जहां न तो लंबी कतारें दिखीं और न ही किसी प्रकार की अफरा-तफरी। पेट्रोल पंप पर पहुंचे ग्राहकों ने बिना किसी परेशानी के आराम से पेट्रोल-डीजल लिया। मौके पर मौजूद पेट्रोल कर्मी सिराज ठाकुर ने बताया कि पंप पर तेल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराकर भीड़ न लगाएं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में साफ है कि जनपद में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

13 hrs ago
user_Pramod Rauniyar
Pramod Rauniyar
Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

पडरौना: अफवाहों पर न दें ध्यान: पडरौना में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, पंप पर पर्याप्त भंडार कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर शनिवार को पूरी तरह विराम लग गया। पडरौना स्थित विश्वनाथ रुंगटा पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य पाए गए, जहां न तो लंबी कतारें दिखीं और न ही किसी प्रकार की अफरा-तफरी। पेट्रोल पंप पर पहुंचे ग्राहकों ने बिना किसी परेशानी के आराम से पेट्रोल-डीजल लिया। मौके पर मौजूद पेट्रोल कर्मी सिराज ठाकुर ने बताया कि पंप पर तेल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराकर भीड़ न लगाएं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में साफ है कि जनपद में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाए जा रहे 200 लीटर पेट्रोल और 300 लीटर डीजल से भरे एक टेम्पू को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास की गई। बताया जा रहा है कि पकड़े गए टेम्पू में कुल 13 गैलनों में पेट्रोल और डीजल रखा गया था, जिसे चोरी-छिपे बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लिया गया। इस मामले ने खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभागीय साठगांठ से ही इस तरह की तस्करी का खेल चल रहा है। वहीं, जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण बंदी की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ पंपों से खुलेआम तस्करी कराए जाने की बात सामने आ रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना बीएन सिंह ने जब्त डीजल और पेट्रोल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ईंधन आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से लाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    1
    कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाए जा रहे 200 लीटर पेट्रोल और 300 लीटर डीजल से भरे एक टेम्पू को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास की गई।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए टेम्पू में कुल 13 गैलनों में पेट्रोल और डीजल रखा गया था, जिसे चोरी-छिपे बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लिया गया।
इस मामले ने खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभागीय साठगांठ से ही इस तरह की तस्करी का खेल चल रहा है। वहीं, जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण बंदी की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ पंपों से खुलेआम तस्करी कराए जाने की बात सामने आ रही है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना बीएन सिंह ने जब्त डीजल और पेट्रोल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ईंधन आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से लाया जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • NEWS -- SCRIPT SLUG -- बिहार जा रहा 200 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर डीजल पुलिस ने पकड़ा DATE -- 28-03-2026 REPORT -- GUDDOO NISHAD / KUSHINAGAR - खाद्य एवं रसद विभाग के साठगांठ के खेल का हुआ खुलासा पुलिस ने पकड़ा 200 लीटर पेट्रोल 300 लीटर डीजल - डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार ले जाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा गया है डीजल व पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा है सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से जा रहा था पकड़ा गया डीजल व पेट्रोल - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया पेट्रोल से भरा टेम्पू । बाईट -- रंजीत गुप्ता , ड्राईवर । बाईट -- बीएन सिंह , पूर्ति निरीक्षक - पडरौना ।
    4
    NEWS -- SCRIPT
SLUG -- बिहार जा रहा 200 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर डीजल पुलिस ने पकड़ा
DATE -- 28-03-2026
REPORT -- GUDDOO NISHAD  /  KUSHINAGAR 
- खाद्य एवं रसद विभाग के साठगांठ के खेल का हुआ खुलासा पुलिस ने पकड़ा 200 लीटर पेट्रोल 300 लीटर डीजल 
- डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार ले जाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा
- पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा गया है डीजल व पेट्रोल
- जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद
- कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी
- विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा है सवाल
- सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा 
- आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से जा रहा था पकड़ा गया डीजल व पेट्रोल
- पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया पेट्रोल से भरा टेम्पू ।
बाईट -- रंजीत गुप्ता , ड्राईवर ।
बाईट -- बीएन सिंह , पूर्ति निरीक्षक - पडरौना ।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    8 hrs ago
  • पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री कुंवर सीपीएन सिंह की 91वीं जयंती शनिवार को पडरौना राजदरबार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुंवर सीपीएन सिंह जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति को शुद्ध रूप से जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई नींव आज भी हम सभी का मार्गदर्शन कर रही है। एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके प्रयासों से ही पूर्वांचल को विकास की एक नई पहचान मिली। पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कुंवर साहब का जुड़ाव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से बहुत गहरा था, उन्होंने सदैव अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के उत्थान के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था, उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कुंवर साहब को याद करते हुए कहा कि वे अभिभावक के समान थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल ने कहा कि कुंवर साहब की कार्यशैली और उनकी योजनाएं आज भी समाज के हित में प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू मल्ल, प्रिन्स प्रताप सिंह, अरविन्द गुप्ता, राधेश्याम पासवान, सुरेन्द्र सिंह, विनोद भारती, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, नंदलाल चौहान, कन्हैया कुशवाहा, गौरव पटेल, धीरज पटेल, सुधाकर पाण्डेय, टीएन सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, महेश रौनियार, रोहित मल्ल, शारदा पाल सिंह, अरुण कुशवाहा, चंदन जायसवाल, अतुल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मीनू जिंदल, संजय राय, उपेन्द्र, देवानंद मद्धेशिया, प्रमोद गौतम, विनोद गुप्ता, रामाद्या यादव, ईश्वर चंद पटेल, पूनम जायसवाल, विजय साहनी, प्रदीप मोदनवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री कुंवर सीपीएन सिंह की 91वीं जयंती शनिवार को पडरौना राजदरबार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुंवर सीपीएन सिंह जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति को शुद्ध रूप से जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई नींव आज भी हम सभी का मार्गदर्शन कर रही है।
एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके प्रयासों से ही पूर्वांचल को विकास की एक नई पहचान मिली।
पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कुंवर साहब का जुड़ाव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से बहुत गहरा था, उन्होंने सदैव अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की।
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के उत्थान के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था, उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज हैं।
वहीं पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कुंवर साहब को याद करते हुए कहा कि वे अभिभावक के समान थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल ने कहा कि कुंवर साहब की कार्यशैली और उनकी योजनाएं आज भी समाज के हित में प्रासंगिक हैं।
इस कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू मल्ल, प्रिन्स प्रताप सिंह, अरविन्द गुप्ता, राधेश्याम पासवान, सुरेन्द्र सिंह, विनोद भारती, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, नंदलाल चौहान, कन्हैया कुशवाहा, गौरव पटेल, धीरज पटेल, सुधाकर पाण्डेय, टीएन सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, महेश रौनियार, रोहित मल्ल, शारदा पाल सिंह, अरुण कुशवाहा, चंदन जायसवाल, अतुल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मीनू जिंदल, संजय राय, उपेन्द्र, देवानंद मद्धेशिया, प्रमोद गौतम, विनोद गुप्ता, रामाद्या यादव, ईश्वर चंद पटेल, पूनम जायसवाल, विजय साहनी, प्रदीप मोदनवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मेल का खेल कब तक चलेगा साहब मस्टरोल 10 मजदूर का मौके पर एक भी मजदूर नहीं मामला कुशीनगर जिले के ब्लाक बिशनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा का है कुशीनगर जिले के ब्लाक विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा में आए दिन मनरेगा को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है जो की ग्राम सभा में केवल कागजातों में काम चल रहा है धरातल पर नहीं जब उसे ग्राम सभा में मीडिया कर्मियों ने सूचना पर पहुंचा तो पता चला कि मिस्टल 10 लोगों का चल रहा है मौके पर एक भी नहीं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो दिन से कम बंद है और केवल फोटो खींचा जा रहा है इसके विषय में एपीओ विशुनपुरा का फोन रिसीव नहीं हुआ उसके बाद मीडिया कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को दूरभाष की सूचना देने के बाद उन्होंने शासन दिया कि जाएगी लेकिन अब देखना यह है कि क्या इस ग्राम सभा में पिछले 10 साल से एक ही मुखिया पांव जमाए बैठे हैं क्या अभी भी गांव में विकास होगा या नहीं जबकि यह जांच का विषय
    3
    मेल का खेल कब तक चलेगा साहब 
मस्टरोल  10 मजदूर का मौके पर एक भी मजदूर नहीं
मामला कुशीनगर जिले के ब्लाक बिशनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा का है 
कुशीनगर जिले के ब्लाक विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा में आए दिन मनरेगा को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है जो की ग्राम सभा में केवल कागजातों में काम चल रहा है धरातल पर नहीं जब उसे ग्राम सभा में मीडिया कर्मियों ने सूचना पर पहुंचा तो पता चला कि मिस्टल 10 लोगों का चल रहा है मौके पर एक भी नहीं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो दिन से कम बंद है और केवल फोटो खींचा जा रहा है इसके विषय में एपीओ विशुनपुरा का फोन रिसीव नहीं हुआ उसके बाद मीडिया कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को दूरभाष की सूचना देने के बाद उन्होंने शासन दिया कि जाएगी लेकिन अब देखना यह है कि क्या इस ग्राम सभा में पिछले 10 साल से एक ही मुखिया पांव जमाए बैठे हैं क्या अभी भी गांव में विकास होगा या नहीं जबकि यह जांच का विषय
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुशीनगर तमकुही राज थाना क्षेत्र के रहने वाले मुखिया गैंग के सदस्य पटहेरवा थाना क्षेत्र में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनने के संबंध में पकड़े गए हैं फर्जी जीएसटी अधिकारी के गिरोह की तीन मुख्य किरदार चर्चा में है तमकुही राज पुलिस द्वारा जीएसटी अधिकारी बनने के संबंध में एक वर्ष पहले यह जेल जा चुके हैं फर्जी जीएसटी अधिकारी की जड़ तक पहुंचना है तो इस नंबर 9120 87 1002 के फोनपे में जो लेनदेन हुआ है अगर उसकी जांच कर लिया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी जो यह व्यक्ति मोबाइल चलाता है वह दोनों आंखों से अँधा है दिखाई नहीं देता मुखिया जो है ऐसे ही लोगों का खाता खुलवाकर पैसा मंगवाते हैं जिनका नाम प्रिंस यादव मुखिया यही मुखिया गेम का लीडर है बड़ा सहयोग देने वाला मुखिया का भाई शक्तिमान इनके पिता का नाम है उमेश यादव दूसरा सदस्य है टुनटुन यादव सन ऑफ़ पारस यादव शाहनवाज खान सन ऑफ़ तूफान खान कंचन सन ऑफ अज्ञात अनिल शर्मा सन ऑफ़ जोखन शर्मा नासिर खान सन ऑफ़ बशीर अनिल यादव सन ऑफ़ बबन यादव लाल यादव सन ऑफ़ बबन यादव राजा चौहान सन ऑफ़ अज्ञात शशि साहनी विजय शर्मा सन ऑफ़ जोखन शर्मा संजीत यादव उर्फ छोटू सन ऑफ़ राम आधार यादव आकाश कुशवाहा सन ऑफ़ हरिंदर कुशवाहा ग्राम लक्ष्मीपुर राजा ,मुरली मदेसीया सुग्रीव प्रजापति S/O ओमप्रकाश प्रजापति गाजीपुर इन लोगों का बैकग्राउंड चेक कर लिया जाए तो यह सारा जीएसटी का भंडा फोड़ हो जाएगा निचले स्तर से इनकी जांच कराया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगा कप्तान साहब से निवेदन है की एक नजर जीएसटी के तरफ नजर लगाने का कष्ट करें
    3
    कुशीनगर तमकुही राज थाना क्षेत्र के रहने वाले मुखिया गैंग के सदस्य पटहेरवा थाना क्षेत्र में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनने के संबंध में पकड़े गए हैं फर्जी जीएसटी अधिकारी के गिरोह की तीन मुख्य किरदार चर्चा में है तमकुही राज पुलिस द्वारा जीएसटी अधिकारी बनने के संबंध में एक  वर्ष  पहले यह जेल जा चुके हैं फर्जी जीएसटी अधिकारी की जड़ तक पहुंचना है तो इस नंबर 9120 87 1002 के फोनपे में जो लेनदेन हुआ है अगर उसकी जांच कर लिया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी जो यह व्यक्ति मोबाइल चलाता है वह दोनों आंखों  से अँधा है दिखाई नहीं देता मुखिया जो है ऐसे ही लोगों का खाता खुलवाकर पैसा मंगवाते हैं जिनका नाम प्रिंस यादव मुखिया यही मुखिया गेम का लीडर  है बड़ा सहयोग देने वाला मुखिया का भाई शक्तिमान इनके पिता का नाम है उमेश यादव दूसरा सदस्य है टुनटुन यादव सन ऑफ़ पारस यादव शाहनवाज खान सन ऑफ़ तूफान खान कंचन सन ऑफ अज्ञात अनिल शर्मा सन ऑफ़ जोखन शर्मा नासिर खान सन ऑफ़ बशीर अनिल यादव सन ऑफ़ बबन यादव लाल यादव सन ऑफ़ बबन यादव राजा चौहान सन ऑफ़ अज्ञात शशि साहनी विजय शर्मा सन ऑफ़ जोखन शर्मा संजीत यादव उर्फ छोटू सन ऑफ़ राम आधार यादव आकाश कुशवाहा सन ऑफ़ हरिंदर कुशवाहा ग्राम लक्ष्मीपुर राजा ,मुरली मदेसीया सुग्रीव प्रजापति  S/O ओमप्रकाश प्रजापति गाजीपुर इन लोगों का बैकग्राउंड चेक कर लिया जाए तो यह सारा जीएसटी का भंडा फोड़  हो  जाएगा  निचले स्तर से इनकी जांच कराया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगा  कप्तान साहब से निवेदन है की एक नजर जीएसटी के तरफ नजर  लगाने का कष्ट करें
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • है कि हम प्रार्थी का पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आये दिन घर पर आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता बेवजह दिया करता है और 26 मार्च 2026 को रात्रि 8 बजे हम प्रार्थी का परिवार घर पर था और घर की महिलाएं भोजन बना रही थीं तभी अचानक लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद हम प्रार्थी के घर के दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देने लगा जिसे सुन हम प्रार्थी गाली गुप्ता देने से मना किये तो हाथापाई करते हुये उलझ गया। देखते ही देखते लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद के परिवार वाले प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू पुत्रगण ललन व सुनैना पत्नी लल्लन, संजना पत्नी प्रकाश सभी ने हाथ में लाठी डण्डा व लोहे की रॉड आदि लेकर हम प्रार्थी के दरवाजे पर मारने पीटने चढ़ गये तथा जान से मारने के लिये ललकारते हुये घर में घुस गये व हम प्रार्थी की पुत्री सुनीता पुत्री अशोक व पप्पू पुत्र अशोक व रोहित पुत्र अशोक सहित परिवार के सदस्यों को खीच खींच कर बुरी तरह मारने पीटने लगे तभी ललन पुत्र सिंहासन हम प्रार्थी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर सिर पर गंभीर चोट पहुँचाते हुये लहुलुहान कर दिया तथा प्रकाश पुत्र लल्लन हम प्रार्थी के लड़के पप्पू पुत्र अशोक के सिर पर लाठी से प्रहार कर सिर फोड़ दिया व लहुलुहान कर दिया तभी धर्मवीर पुत्र लल्लन भी हाथ में लोह की रॉड से हम प्रार्थी के लड़के रोहित जो मुख से गूँगा व दिव्यांग है के सिर पर गभीर चोट पहुँचाते हुये सिर फोड़ दिया जिससे वो भी लहुलुहान होकर गिर पड़ा। बुरी तरह मारता पीटता देख चीख पुकार सुनकर ग्रामवासी दौड़कर आये व बीच बचाव कर हमे व हम प्रार्थी के परिवार के सदस्यों की जान बचायें। घटना की सूचना पाकर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुँची तो उपरोक्तगण जानमाल की धमकी देते हुये घर छोड़कर भाग गये। हम प्रार्थी व परिवार के सदस्यों को लगे काफी गंभीर चोटों का चिकित्सकीय उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद कुशीनगर पर कराया गया है।
    4
    है कि हम प्रार्थी का पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आये दिन घर पर आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता बेवजह दिया करता है और 26 मार्च 2026 को रात्रि 8 बजे हम प्रार्थी का परिवार घर पर था और घर की महिलाएं भोजन बना रही थीं तभी अचानक लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद हम प्रार्थी के घर के दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देने लगा जिसे सुन हम प्रार्थी गाली गुप्ता देने से मना किये तो हाथापाई करते हुये उलझ गया। देखते ही देखते लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद के परिवार वाले प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू पुत्रगण ललन व सुनैना पत्नी लल्लन, संजना पत्नी प्रकाश सभी ने हाथ में लाठी डण्डा व लोहे की रॉड आदि लेकर हम प्रार्थी के दरवाजे पर मारने पीटने चढ़ गये तथा जान से मारने के लिये ललकारते हुये घर में घुस गये व हम प्रार्थी की पुत्री सुनीता पुत्री अशोक व पप्पू पुत्र अशोक व रोहित पुत्र अशोक सहित परिवार के सदस्यों को खीच खींच कर बुरी तरह मारने पीटने लगे तभी ललन पुत्र सिंहासन हम प्रार्थी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर सिर पर गंभीर चोट पहुँचाते हुये लहुलुहान कर दिया तथा प्रकाश पुत्र लल्लन हम प्रार्थी के लड़के पप्पू पुत्र अशोक के सिर पर लाठी से प्रहार कर सिर फोड़ दिया व लहुलुहान कर दिया तभी धर्मवीर पुत्र लल्लन भी हाथ में लोह की रॉड से हम प्रार्थी के लड़के रोहित जो मुख से गूँगा व दिव्यांग है के सिर पर गभीर चोट पहुँचाते हुये सिर फोड़ दिया जिससे वो भी लहुलुहान होकर गिर पड़ा। बुरी तरह मारता पीटता देख चीख पुकार सुनकर ग्रामवासी दौड़कर आये व बीच बचाव कर हमे व हम प्रार्थी के परिवार के सदस्यों की जान बचायें।
घटना की सूचना पाकर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुँची तो उपरोक्तगण जानमाल की धमकी देते हुये घर छोड़कर भाग गये। हम प्रार्थी व परिवार के सदस्यों को लगे काफी गंभीर चोटों का चिकित्सकीय उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद कुशीनगर पर कराया गया है।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by धर्मेंद्र गुप्ता
    1
    Post by धर्मेंद्र गुप्ता
    user_धर्मेंद्र गुप्ता
    धर्मेंद्र गुप्ता
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकौरा जुड़ी चौराहा में आपसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक पुत्र सिंहासन निषाद ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, उसका पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आए दिन घर पर आकर बेवजह गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब परिवार की महिलाएं घर में भोजन बना रही थीं, तभी लल्लन दरवाजे पर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मना करने पर वह हाथापाई पर उतर आया। देखते ही देखते लल्लन के परिवार के अन्य सदस्य—प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू तथा सुनैना और संजना—लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों को खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान लल्लन ने लोहे की रॉड से अशोक के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं प्रकाश ने अशोक के बेटे पप्पू के सिर पर लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। धर्मवीर पर आरोप है कि उसने रोहित (जो गूंगा व दिव्यांग है) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर में कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकौरा जुड़ी चौराहा में आपसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक पुत्र सिंहासन निषाद ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार, उसका पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आए दिन घर पर आकर बेवजह गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब परिवार की महिलाएं घर में भोजन बना रही थीं, तभी लल्लन दरवाजे पर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मना करने पर वह हाथापाई पर उतर आया।
देखते ही देखते लल्लन के परिवार के अन्य सदस्य—प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू तथा सुनैना और संजना—लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों को खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा।
इस दौरान लल्लन ने लोहे की रॉड से अशोक के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं प्रकाश ने अशोक के बेटे पप्पू के सिर पर लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। धर्मवीर पर आरोप है कि उसने रोहित (जो गूंगा व दिव्यांग है) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायलों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर में कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.