नगर परिषद डीग में नवनिर्वाचित सभापति ने संभाली जिम्मेदारी ढोल-नगाड़ों के बीच निकला जुलूस, मुख्य बाजार सहित जगह-जगह हुआ स्वागत अमर दीप सैन डीग। बुधवार को डीग नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते हुए अपनी जिम्मेदारी संभाली है।जहां पंडित जीतेन्द्र पाराशर एवं मुकेश भारद्वाज ने पूजा अर्चना कराई।पदभार ग्रहण करने के बाद सांय 4 बजे डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह, उपसभापति प्रदीप कुमार शर्मा बंटू भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल की अगुवाई में शहर के लक्ष्मण मंदिर से घन्टा घर,लोहा मंडी, गोवर्धन गेट,किला गेट,पुराना बस स्टैंड,गणेश मंदिर,पुरानी अनाज मंडी होते हुए विजयी जलूस निकाला गया।जहां डीग वासियों द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर विधायक एवं नव निर्वाचित सभापति का चांदी का मुकुट,माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि डीग के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से लगातार प्रयास किए जाएंगे। और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए मिलकर काम करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ गुप्ता धर्मेंद्र प्रधान उपेंद्र यादव एडवोकेट ,खेमचंद कोली, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता,सभासद बबलू सौनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र खण्डेलवाल, पूर्व पार्षद सोमनाथ गुप्ता,सभासद प्रतिनिधि राहुल बजाज, दुष्यंत परमार, पूर्व ,दाऊ दयाल नसवारिया मुकुल चन्देल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
नगर परिषद डीग में नवनिर्वाचित सभापति ने संभाली जिम्मेदारी ढोल-नगाड़ों के बीच निकला जुलूस, मुख्य बाजार सहित जगह-जगह हुआ स्वागत अमर दीप सैन डीग। बुधवार को डीग नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति अर्पित गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते हुए अपनी जिम्मेदारी संभाली है।जहां पंडित जीतेन्द्र पाराशर एवं मुकेश भारद्वाज ने पूजा अर्चना कराई।पदभार ग्रहण करने के बाद सांय 4 बजे
डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह, उपसभापति प्रदीप कुमार शर्मा बंटू भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल की अगुवाई में शहर के लक्ष्मण मंदिर से घन्टा घर,लोहा मंडी, गोवर्धन गेट,किला गेट,पुराना बस स्टैंड,गणेश मंदिर,पुरानी अनाज मंडी होते हुए विजयी जलूस निकाला गया।जहां डीग वासियों द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर विधायक एवं नव निर्वाचित सभापति का चांदी का मुकुट,माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत
किया।इस अवसर पर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि डीग के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से लगातार प्रयास किए जाएंगे। और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने
के लिए मिलकर काम करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ गुप्ता धर्मेंद्र प्रधान उपेंद्र यादव एडवोकेट ,खेमचंद कोली, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता,सभासद बबलू सौनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र खण्डेलवाल, पूर्व पार्षद सोमनाथ गुप्ता,सभासद प्रतिनिधि राहुल बजाज, दुष्यंत परमार, पूर्व ,दाऊ दयाल नसवारिया मुकुल चन्देल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- पिसावा गांव के ग्रामवासिसी पहुंचे छाता सुगर मिल..... see more पिसावा गांव के ग्रामवासिसी पहुंचे छाता सुगर मिल..... see more1
- मथुरा में गूंजा ‘जय श्री वामन भगवान’ का जयघोष, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत1
- सड़क की मांग पर तीसरे दिन भी धरना, महिला ने अन्न त्यागने की खाई कसम—सुजीत प्रधान ने जूस पिलाकर खुलवाया अनशन सड़क की मांग पर तीसरे दिन भी धरना, महिला ने अन्न त्यागने की खाई कसम—सुजीत प्रधान ने जूस पिलाकर खुलवाया अनशन1
- पुराने डाकखाने के पीछे बंद मकान में चोरी, सामान बिखरा मिला मकान का मेन गेट अंदर से बंद, ऊपर से घुसे चोरों की आशंका; वार्डवासियों में दहशत भरतपुर संवाददाता भीम सिंह राजपूत भरतपुर। वार्ड नंबर 26 में पुराने डाकखाने के पीछे अरोड़ा मेडिकल के संचालक अनिल अरोड़ा के बंद मकान में चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मकान के सभी गेट खुले मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसी ने इसकी सूचना मकान मालिक के बेटे सिद्धार्थ को दी, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोर ऊपर की ओर से मकान में दाखिल हुए होंगे। मौके के हालात देखकर यह भी बताया गया कि चोरों ने मकान के अंदर शराब का सेवन किया था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात से पहले मकान की कई दिनों तक रेकी की गई हो सकती है। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने नया मकान ले लिया था, जहां उनकी पत्नी, बच्चे और मां रहते हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बंद मकान में चोरी की घटना सामने आने के बाद आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।2
- ‘फायरिंग करने वाला ही अब बना वादी’.. मारपीट के मुकदमे में नामजदगी पर सवाल, कप्तान के दरबार पहुंचा परिवार, परिवार ने खोला CCTV का राज.. घर के बाहर फायरिंग का विडियो भी आया सामने, परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग.. वृंदावन। थाना कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में नामजद परिवार ने एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि उन्हें एक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पीड़ित रणधीर का आरोप है कि जिस युवक ने उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, वही युवक 14 अगस्त की रात अपने साथी अरुण और दो अन्य युवकों के साथ उसके घर के बाहर आया था और वहां फायरिंग की गई थी। पीड़ित के अनुसार मकान के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। इस संबंध में उसने क्षेत्रीय चौकी पर लिखित शिकायत भी दी थी और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। पीड़ित का कहना है कि अब उसी युवक ने खुद के साथ हुई मारपीट का आरोप लगाते हुए उसे और उसके परिवार के सदस्यों को मुकदमे में नामजद करा दिया है। जिस मुकदमे में उसने अपने साथी अरुण को हम लोगों का सहयोगी बताया है। जबकि 14 अगस्त की रात्रि हुई फायरिंग की घटना में अरुण भी उक्त युवक के साथ मौके पर आया था। ऐसे में उसे आशंका है कि दोनों के बीच किसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में उसे और उसके परिवार को बेवजह फंसाया जा रहा है। रणधीर ने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमे में उसके बड़े भाई धीरी सिंह का नाम भी दर्शाया गया है, जबकि उसका भाई थाना मांट क्षेत्र के बेगमपुर में अपने परिवार के साथ अलग रहता है। पीड़ित के मुताबिक मुकदमे में उसका नाम भी गलत तरीके से ‘रघुबीर’ लिखा गया है। उसका दावा है कि यह तथ्य भी पूरे मामले की जांच में महत्वपूर्ण हैं। रणधीर का कहना है कि जिस समय मारपीट की घटना होने का आरोप लगाया गया है, उससे पहले और बाद तक वह अपने घर पर लगे CCTV कैमरों की निगरानी में था। वहीं उसका भाई भी बेगमपुर स्थित अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। दोनों के घरों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज से इसकी पुष्टि हो सकती है। पीड़ित ने कप्तान से मांग की है कि मारपीट के मुकदमे के साथ-साथ 14 अगस्त की रात घर के बाहर हुई कथित फायरिंग की घटना की CCTV फुटेज की भी जांच कराई जाए। रणधीर का आरोप है कि वह अपनी मां और बच्चों के साथ रह रहा है तथा पूर्व में भी उसके घर के बाहर फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिसका वीडियो उसके पास मौजूद है। वृद्ध मां पत्नी और बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित रणधीर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से हटाने की मांग की है।1
- किशन लाल जोशी सीनियर हायर सेकंडरी डीग में जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले का हुआ आयोजन अमर दीप सेन डीग आज दिनांक 23.9.2026 कोKL जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में जिला स्तर रोल प्ले तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में लोक नृत्य प्रतियोगिता में रेवती देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रजनगर डीग ने प्रथम स्थान तथा लाल मनोहर लाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरावल माली ब्रजनगर ने तृतीय स्थान तथा दूसरी गतिविधि रोल प्ले प्रतियोगिता में पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लाला मनोहर लाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जनूथर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया इस मौके पर आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद निर्णायक मंडल में निशा शर्मा प्रधानाचार्य दादावली धर्मेंद्र शर्मा नीरज शर्मा प्रतिभा सिंह रेनू जांगिड़ मुनेंद्र यदुवीर सिंह जी वेद प्रकाश जी मौके पर उपस्थित रहे4
- 🌾 गांव पिसावा और लोधौली के किसान बोले "गन्ना मिल जरूरी है, हम सबकी मजबूरी है!" 🚜 छाता शुगर मिल के समर्थन में बुधवार को क्षेत्र के गांव पिसावा और लोधौली से हजारों की संख्या में किसान और युवा डीजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहे इस प्रदर्शन में किसानों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। #ChhataNews #MathuraNews #KisanAndolan #ChhataSugarMill #JaiJawanJaiKisan #UttarPradesh #FarmersProtest 🌾 गांव पिसावा और लोधौली के किसान बोले "गन्ना मिल जरूरी है, हम सबकी मजबूरी है!" 🚜 छाता शुगर मिल के समर्थन में बुधवार को क्षेत्र के गांव पिसावा और लोधौली से हजारों की संख्या में किसान और युवा डीजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहे इस प्रदर्शन में किसानों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। #ChhataNews #MathuraNews #KisanAndolan #ChhataSugarMill #JaiJawanJaiKisan #UttarPradesh #FarmersProtest1
- 25 सितंबर को गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्’—एक समय, एक लय, एक स्वर में होगा राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन 25 सितंबर को गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्’—एक समय, एक लय, एक स्वर में होगा राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन1
- ❓ सवाल यह है कि विवाद की शुरुआत आखिर किस तरफ से हुई? 🚨 “तू है प्रधानमंत्री, तू क्या करेगा बता!”—अलीगढ़ में पुलिसकर्मी से युवक की बहस का वीडियो वायरल, विवाद की शुरुआत पर उठे सवाल1