श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव घुघटी नगवासी, मीरजापुर। घुघटी नगवासी, मीरजापुर में आदरणीय श्री बटेश्वरनाथ शुक्ला जी के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास पंडित मंगल प्रसाद शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित भक्तों ने जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास पंडित मंगल प्रसाद शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम और सदाचार का संदेश दिया। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से कथा स्थल गूंज उठा।
श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव घुघटी नगवासी, मीरजापुर। घुघटी नगवासी, मीरजापुर में आदरणीय श्री बटेश्वरनाथ शुक्ला जी के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास पंडित मंगल प्रसाद शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की
गई, जिसे देखकर उपस्थित भक्तों ने जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास पंडित मंगल प्रसाद शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम और सदाचार का संदेश दिया। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से कथा स्थल गूंज उठा।
- मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों से अवैध वसूली करने वाली आधा दर्जन महिलाएं पकड़ीं ट्रेनों में पैसा न देने पर करती थीं विवाद और हंगामा, छापेमारी के दौरान दबोची गईं जांच का विषय महिला या किन्नर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों से अवैध वसूली करने वाली आधा दर्जन महिलाएं पकड़ीं ट्रेनों में पैसा न देने पर करती थीं विवाद और हंगामा, छापेमारी के दौरान दबोची गईं मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से अवैध वसूली करने वाली महिलाओं के गैंग के खिलाफ आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में छापेमारी कर आधा दर्जन महिलाओं को पकड़ा है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से यात्रियों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि कुछ महिलाएं मेमू/ईएमयू और एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों से जबरन पैसे की मांग करती हैं। पैसा न देने पर विवाद, गाली-गलौज और हंगामा करती हैं, जिससे यात्री परेशान हो रहे थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ मिर्जापुर ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग के दौरान आधा दर्जन महिलाओं को यात्रियों से वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी को हिरासत में लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया और पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस तरह की अवैध वसूली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- *उत्तर प्रदेश,PM मोदी के जन्मदिन पर दिया मामले में DM बरेली आवास समेत और कप्तान मेरठ धोती के साथ वायरल हैं !1
- Mirzapur: यह युवक है या कोई करिश्मा! यूं मोड़ देता है 180 डिग्री तक गर्दन, वीडियो देख लोग हैं हैरान मिर्जापुर। कला और करतब तो खूब देखा होगा आपने, लेकिन एक बार इन्हें भी देखें, महाशय 180 डिग्री तक गर्दन यूं मोड़ते हुए नजर आ जाते हैं मानों वह हाथ घुमा रहे हो। आपके लिए यह दृश्य रोम-रोम में सिरहन दौड़ा देने के लिए काफी होगा, लेकिन यह इनके लिए आम बात है। मिर्ज़ापुर, विंध्याचल मंडल के भदोही जिले के यह महाशय किसी अजूबा से कम नहीं हैं। जिनके वीडियो को देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इनके वीडियो को लेकर खूब चर्चा है, भदोही क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक की गर्दन लगभग 180 डिग्री तक घूमती हुई दिखाई दे रही है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। युवक ऐसा कैसे कर पा रहा है और इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी अभ्यास का परिणाम है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी गतिविधि को देखकर इसे खुद आजमाने की कोशिश करना सुरक्षित नहीं माना जा सकता। फिलहाल यह युवक अपने इस अजूबे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।1
- 🍁परम आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा संकल्प यात्रा २५वर्ष जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं 🍁 सिटीब्लाक मिर्जापुर लोहंदीकलआ में दीप उत्सव में शामिल होने पर उत्साहित हू।1
- #श्री_राधाष्टमी #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत, सीमा विवाद में दो घंटे उलझी पुलिस कैप्शन: सुरियावां स्टेशन के पास गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ महिला-पुरुष, शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस। गोपीगंज। सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी और सुरियावां पुलिस के बीच घटनास्थल के सीमा क्षेत्र को लेकर करीब दो घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जीआरपी भदोही ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से टॉर्च, चप्पल और कंबल बरामद हुए हैं। सामान के आधार पर दोनों के पति-पत्नी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को एक घंटे की मशक्कत के बाद चौकी प्रभारी व लेखपाल ने आश्वासन देकर नीचे उतारा गोपीगंज।थाना क्षेत्र के नत्थईपुर चौकी अंतर्गत कसीदहा गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज एक ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गया। ग्रामीण ने अपनी मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, कसीदहा निवासी संतोष उर्फ बिटानु सरोज पुत्र मदारी सरोज प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नत्थईपुर चौकी प्रभारी और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीण को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण पानी की टंकी से नीचे उतरा। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी संतोष इसी तरह पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी मांग को लेकर विरोध जता चुका है। ग्रामीण का कहना है कि उसके परिवार के अन्य लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है, लेकिन उसे अब तक आवास नहीं मिला है। ग्रामीण के इस कदम के बाद अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी उसकी मांग को लेकर क्या कार्रवाई करते हैं। ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत, सीमा विवाद में दो घंटे उलझी पुलिस कैप्शन: सुरियावां स्टेशन के पास गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ महिला-पुरुष, शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस। गोपीगंज। सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी और सुरियावां पुलिस के बीच घटनास्थल के सीमा क्षेत्र को लेकर करीब दो घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जीआरपी भदोही ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से टॉर्च, चप्पल और कंबल बरामद हुए हैं। सामान के आधार पर दोनों के पति-पत्नी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को एक घंटे की मशक्कत के बाद चौकी प्रभारी व लेखपाल ने आश्वासन देकर नीचे उतारा गोपीगंज।थाना क्षेत्र के नत्थईपुर चौकी अंतर्गत कसीदहा गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज एक ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गया। ग्रामीण ने अपनी मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, कसीदहा निवासी संतोष उर्फ बिटानु सरोज पुत्र मदारी सरोज प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नत्थईपुर चौकी प्रभारी और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीण को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण पानी की टंकी से नीचे उतरा। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी संतोष इसी तरह पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी मांग को लेकर विरोध जता चुका है। ग्रामीण का कहना है कि उसके परिवार के अन्य लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है, लेकिन उसे अब तक आवास नहीं मिला है। ग्रामीण के इस कदम के बाद अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी उसकी मांग को लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- मिर्ज़ापुर: शाहपुर चौसा में झोलाछाप डॉक्टर पर 10 माह की बच्ची की मौत का लगा आरोप।1
- उत्तर प्रदेश के सोनीपत का मामला 6 महीने के बच्चे को, ये सनकी पिटबुल से नोचवा रहा है। वीडियो देखो और बताओ किस एंगल से उसे बचा रहा है! बच्चे की जान जाए तो जाए ये खूँखार आदमखोर को सहलाने में लगा है पता नहीं सरकार कब, पिटबुल, रोटवाईलर जैसे खतरनाक ब्रीड्स को बैन करेगी। कम से कम इतना नियम तो बनाओ की बिना Muzzle के ये बाहर नहीं रह सकते। इनके मालिकों को तो कुछ भी कहना बेकार है। खुद का शरीर है मरियल और पालेंगे पहलवान टाइप कुत्ता।1
- संत कबीर नगर: बखीरा में सांसद के काफ़िले पर पथराव, SP ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश।1