Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतिम संस्कार का अपमान सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुर की बाइट *थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान करने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुर की बाइट
Leagel India
अंतिम संस्कार का अपमान सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुर की बाइट *थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत शव/अंतिम संस्कार का अपमान करने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, शाहजहाँपुर की बाइट
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- CITY NEWS: अमृतपुर के प्राचीन ठाकुरद्वारा स्थल पर डॉ युवराज सिंह ने राधा रानी के दर्शन कर की सुख शांति की कामन1
- बदायूं सदर विधायक रहे भूपेंद्र सिंह के बेटे सुशांत सिंह 2027 को लेकर खास बातचीत हुई1
- प्रदर्शन में चली लाठी पुलिस की लाठी चार्ज का वीडियो वायरल यूजीसी प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर पुलिस ने लाठियां चलाई यमुना एक्सप्रेसवे जाम करने के बाद आगरा जलेसर रोड जाम किया गया उसके बाद जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे तभी पुलिस ने लाठियां चलना प्रारंभ कर दिया1
- जैथरा के ढ़कपुरा में युवक को गोली लगने की सूचना, पुलिस ने अस्पताल भेजा जैथरा के ढ़कपुरा में युवक को गोली लगने की सूचना, पुलिस ने अस्पताल भेजा एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम ढ़कपुरा में 19/20 सितंबर की रात्रि एक युवक को गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक फर्रुखाबाद निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 22 से 24 तक तीन दिवसीय एंकर आज फर्रुखाबाद के समाजसेवी राकेश साध ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि दिव्यांग राहत शिविर तीन दिन चलेगा इस दिव्यांग राहत शिविर में कहीं का भी किसी भी समाज का दिव्यांग व्यक्ति हो उसकी जांच कर उसे उपकरण निशुल्क दिया जाएगा । इस दिव्यांग शिविर में फर्रुखाबाद के चिकित्सक डॉक्टर शिखर सक्सेना दिव्यांगों की जांच करके उनका निशुल्क उपचार करेंगे राकेश *साध* ने बताया कि आज हमारे बीच समाज सेविका स्वर्गीय डॉक्टर रजनी हमारे बीच नहीं रही उनकी कमी हम सबको जिंदगी भर रहेगी ।यह शिविर 22 23 24तारीख तक फर्रुखाबाद में चलेगा। डॉ प्रिया साधने बताया हमारा सपना सभी विकलांगों को उचित सुविधा प्रदान करना है। डॉ प्रिया ने बताया महिलाओं में होने वाली परेशानी का भी जल्द ही आयोजन किया जाएगा । बाइट समाजसेवी राकेश साध बाइट डॉक्टर प्रिया साध1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | एटा 📍 पिवारी गांव में NH-530B का निर्माण शुरू मथुरा-बरेली मार्ग पर अंडरपास/पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ। स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुंचकर उद्घाटन किया। 🚧 निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों का आवागमन आसान होने की उम्मीद। #Etah #Piwari #NH530B #MathuraBareillyRoad #BreakingNews #EtahNews #UPNews #BharatManav24News मारहरा के पिवारी गांव में बन रहे एनएच-530बी मथुरा-बरेली मार्ग पर रविवार दोपहर अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया। यह अंडरपास पुलिया पिवारी गांव को नगला चेला, मोहनी, लखेरा और नगला भीम सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। इसके बनने से ग्रामीणों का आना-जाना आसान हो जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान गांव वालों ने विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अंडरपास पुलिया का काम शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि पुलिया बनने से पिवारी और आसपास के कई गांवों के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही हाईवे पार करने में भी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, आदेश साहू, सोनू, पूरन प्रेमी, आकाश, लोचन, सुखदेव और कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे। निर्माण कार्य में सहयोग करने वालों में दिनेश, मुनालाल, गोपीचंद्र, राजेश बाबू, पूरन प्रेमी, सूबेदार सिंह, विनोद कुमार, सोनू, भरत सिंह, आदेश साहू, आकाश, लोचन सिंह और सुखदेव शामिल रहे।1
- ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं जनप्रतिनिधि, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: विधायक राजीव कुमार सिंह ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं जनप्रतिनिधि, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' संवाददाता हुकुम सिंह दिनांक: 20 सितंबर 2026 स्थान: सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज, दातागंज (बदायूं) 117-दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मा. राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और विकास के सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता और गति के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दातागंज ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह 'अंकित भैया', समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना एवं उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन समरेर मंडल के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर ने किया। बैठक में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।4
- बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत; एक की हालत नाजुक संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मलबे में तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि लिंटर की बल्ली टूटने के बाद हादसा हुआ, उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।4
- बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में रविवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय दुकान पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। लिंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मलबे में करीब पांच लोगों के दबे होने की सूचना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अभी तक मलबे में दबे लोगों और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।4